सुकन्या समृद्धि योजना 2024: Sukanya Samriddhi Form इंटरेस्ट रेट कैलकुलेटर

आइये चर्चा करते है सुकन्या समृद्धि योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे और PM Sukanya Samriddhi Yojana फॉर्म डाउनलोड करने प्रक्रिया व इंटरेस्ट रेट कैलकुलेटर देखे एवं योजना से सम्बंधित जानकारी के बारे में ताजा खबर

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं बालिकाओं का विकास करने का सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किया जाता है। जिसके लिए सरकार विभिन्न योजनाएं संचालित करती है। इन योजनाओं के माध्यम से बालिकाओं के लिए सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा मुहैया कराई जाती है। आज हम आपको केंद्र सरकार द्वारा आरंभ की गई ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जिसका नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। यह एक निवेश योजना है जिसके माध्यम से अभिभावकों द्वारा कन्या के भविष्य के लिए निवेश किया जा सकता है। इस लेख के माध्यम से आपको Sukanya Samriddhi Yojana 2024 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जाएंगी। आप इस लेख को पढ़कर इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया से अवगत हो सकेंगे। इसके अलावा आपको इस योजना का लाभ, उद्देश्य, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि से संबंधित जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

Table of Contents

PM Sukanya Samriddhi Yojana

केंद्र सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान लांच किया गया था। जिसके माध्यम से बेटियों को भविष्य को उज्जवल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना लांच की गई है। यह एक बचत योजना है। इस योजना के अंतर्गत बालिका के माता-पिता या अभिभावक 10 वर्ष से कम उम्र में बेटी का खाता खोल सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत किए गए निवेश पर उच्च ब्याज दरें प्रदान की जाती है। इसके अलावा नागरिकों को विभिन्न प्रकार के कर लाभ भी प्रदान किए जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा इस योजना को 22 जनवरी 2015 को लांच किया गया था।

इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा 7.6 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट निर्धारित किया गया है। नागरिकों द्वारा इस योजना के अंतर्गत न्यूनतम 250 तथा अधिकतम ₹200000 तक का निवेश किया जा सकता है। इस योजना के अंतर्गत पीरियड 21 वर्ष या फिर 18 वर्ष यदि कन्या का विवाह हो जाता है निर्धारित किया गया है।

Sukanya Samriddhi Yojana
Sukanya Samriddhi Yojana

यह भी पढ़े: डाकघर बचत योजना

सुकन्या समृद्धि योजना का उद्देश्य

  • सुकन्या समृद्धि योजना का मुख्य उद्देश्य है बालिकाओं के भविष्य को उज्जवल बनाना है।
  • यह एक निवेश योजना है जिसके अंतर्गत बालिका के माता-पिता बालिका के भविष्य के लिए निवेश कर सकते हैं।
  • इस योजना को सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत लांच किया गया है।
  • Sukanya Samriddhi के अंतर्गत किए गए निवेश को बेटी की उच्च शिक्षा के लिए प्रयोग किया जा सकता है।
  • यह योजना बेटियो के भविष्य को उज्जवल बनाने में कारगर साबित होगी।
  • इसके अलावा इस योजना के संचालन से बेटियां सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेगी।

Key Highlights Of Sukanya Samriddhi

योजना का नामसुकन्या समृद्धि योजना
किसने आरंभ कीकेंद्र सरकार
लाभार्थीदेश की बालिकाएं
उद्देश्यबालिकाओं के भविष्य को उज्जवल बनाना
साल2024
मेच्योरिटी पीरियडबालिका के 21 वर्ष के होने पर
इंटरेस्ट रेट7.60%

सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ तथा विशेषताएं

  • केंद्र सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान लांच किया गया था।
  • जिसके माध्यम से बेटियों को भविष्य को उज्जवल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
  • इस अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना लांच की गई है। यह एक बचत योजना है।
  • इस योजना के अंतर्गत बालिका के माता-पिता या अभिभावक 10 वर्ष से कम उम्र में बेटी का खाता खोल सकते हैं।
  • Sukanya Samriddhi के अंतर्गत किए गए निवेश पर उच्च ब्याज दरें प्रदान की जाती है।
  • इसके अलावा नागरिकों को विभिन्न प्रकार के कर लाभ भी प्रदान किए जाते हैं।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा इस योजना को 22 जनवरी 2015 को लांच किया गया था।
  • इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा 7.6 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट निर्धारित किया गया है।
  • नागरिकों द्वारा इस योजना के अंतर्गत न्यूनतम 250 तथा अधिकतम ₹200000 तक का निवेश किया जा सकता है।
  • इस योजना के अंतर्गत पीरियड 21 वर्ष या फिर 18 वर्ष यदि कन्या का विवाह हो जाता है निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़े: बालिका समृद्धि योजना

Sukanya Samriddhi
Sukanya Samriddhi

सुकन्या समृद्धि योजना की कुछ महत्वपूर्ण विशेषताएं

  • सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत लांच किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से 7.60% की दर से इंटरेस्ट प्रदान किया जाता है।
  • नागरिकों द्वारा इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 80C के अंतर्गत नागरिकों द्वारा इस योजना के माध्यम से डेढ़ लाख रुपए तक का डिडक्शन क्लेम किया जा सकता है।
  • इस योजना के अंतर्गत खोले गए अकाउंट को एक बैंक या पोस्ट ऑफिस से दूसरे बैंक या पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर किया जा सकता है।

सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत इंटरेस्ट रेट

DurationRate of interest (%)
April 2020 onwards7.6
1 January 2019 – 31 March 20198.5
1 October 2018 – 31 December 20188.5
1 July 2018 – 30 September 20188.1
1 April 2018 – 30 June 20188.1
1 January 2018 – 31 March 20188.1
1 July 2017 – 31 December 20178.3
1 October 2016 – 31 December 20168.5
1 July 2016 – 30 September 20168.6
1 April 2016 – 30 June 20168.6
From 1 April 20159.2
From 1 April 20149.1

सुकन्या समृद्धि योजना की कुछ मुख्य विशेषताएं

  • खाते का संचालन – बालिका की 18 वर्ष की आयु पहुंच क्षमता के अभिभावक या माता-पिता खाते का संचालन कर सकते हैं। 18 वर्ष की आयु होने के पश्चात बालिका द्वारा खुद अपने खाते का संचालन किया जा सकता है।
  • खाते में जमा करने वाली राशि- इस योजना के अंतर्गत खाते में न्यूनतम ₹250 तथा अधिकतम ₹150000 जमा किए जा सकते हैं।
  • योजना की अवधि – इस योजना के अंतर्गत राशि को 15 साल की अवधि के लिए जमा किया जा सकता है।
  • अकाउंट ट्रांसफर – इस योजना के अंतर्गत नागरिकों द्वारा एक डाक घर से दूसरे डाकघर में तथा एक बैंक से दूसरे बैंक में खाते को ट्रांसफर किया जा सकता है। इसके अलावा बैंक से डाकघर में तथा डाकघर से बैंक में भी खाते को ट्रांसफर किया जा सकता है।
  • मोड़ ऑफ डिपॉजिट- इस योजना के अंतर्गत राशि ऑनलाइन, डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से, चेक या नकद रूप में जमा की जा सकती है।

प्रीमेच्योर निकासी से संबंधित जानकारी

  • यदि 18 वर्ष की आयु होने के पश्चात बेटी की शादी हो जाती है तो इस स्थिति में निकासी की जा सकती है। लाभ प्राप्त करने के लिए विवाह से 1 महीने पहले जाकर विभाग के 3 महीने बाद आवेदन करना होगा।
  • यदि विवाह के बाद बालिका non-citizen या नॉनरेजिडेंट हो जाती है तो खाता बंद माना जाएगा।
  • यदि बालिका की मृत्यु हो जाती है तो खाते में उपलब्ध राशि को अभिभावक द्वारा वापस ले लिया जाता है। यह राशि वापस लेने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है।
  • यदि खाते को 5 वर्ष या उससे अधिक समय से खोला गया है एवं बैंक या डाकघर को लगता है कि खाते के जारी रहने से बालिका को कठिनाई हो रही है तो अभिभावक या बालिका द्वारा समय से पहले खाते को बंद किया जा सकता है।
  • बालिकाओं की उच्च शिक्षा के लिए खाते से राशि की निकासी भी की जा सकती है।

सुकन्या समृद्धि योजना पासबुक पर उपस्थित जानकारी

  • डेट ऑफ ओपनिंग अकाउंट
  • डेट ऑफ बर्थ
  • अकाउंट नंबर
  • नाम
  • पता
  • डिपॉजिट किया गया अमाउंट

Sukanya Samriddhi के अंतर्गत कर लाभ

  • आयकर अधिनियम 1961 की धारा 18C के अंतर्गत इस योजना के अंतर्गत किए गए योगदान के लिए डेढ़ लाख रुपए तक के कर लाभ प्रदान किए जाएंगे।
  • इस योजना के अंतर्गत उत्पन्न होने वाली ब्याज राशि भी कर से मुक्त होगी।
  • इसके अलावा परिपक्वता राशि निकासी राशि के लिए भी कर लाभ प्रदान किए जाएंगे।

सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत आने वाले अकाउंट

  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
  • यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया
  • यूको बैंक
  • पंजाब नेशनल बैंक
  • ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स
  • इंडियन बैंक
  • आईसीआईसीआई बैंक
  • कॉरपोरेशन बैंक
  • केनरा बैंक
  • बैंक ऑफ इंडिया
  • एक्सिस बैंक
  • इलाहाबाद बैंक
  • विजया बैंक
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
  • सिंडिकेट बैंक
  • पंजाब एंड सिंध बैंक
  • इंडियन ओवरसीज बैंक
  • आईडीबीआई बैंक
  • देना बैंक
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र
  • बैंक ऑफ़ बरोदा
  • आंध्रा बैंक
सुकन्या समृद्धि योजना की पात्रता
  • अभिभावक या माता-पिता द्वारा सुकन्या समृद्धि खाता बालिका के लिए खोला जाता है।
  • यह खाता बालिका की 10 वर्ष की आयु होने से पहले खोला जाता है।
  • बालिका भारत की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • एक परिवार की केवल दो बेटियों को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • केवल जुड़वा लड़कियों के मामले में ही तीसरा सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोला जा सकता है।
आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • अकाउंट ओपनिंग फॉर्म
  • बर्थ सर्टिफिकेट
  • आईडी प्रूफ
  • ऐड्रेस प्रूफ
  • मेडिकल सर्टिफिकेट आदि

सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या फिर बैंक में जाना होगा।
  • इसके बाद आपको वहां से सुकन्या समृद्धि योजना के आवेदन पत्र की प्राप्ति करनी होगी।
  • अब आपको आवेदन पत्र में पूछे गए सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज करनी होंगी।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को आवेदन पत्र से अटैच करना होगा।
  • इसके बाद आपको यह आवेदन पत्र बैंक या पोस्ट ऑफिस में जमा करना होगा।
  • इस प्रकार आप सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।

Sukanya Samriddhi अकाउंट को पोस्ट ऑफिस से बैंक में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको उस पोस्ट ऑफिस जाना होगा जहां पर आपका सुकन्या समृद्धि अकाउंट खुला है।
  • अब आपको मां से आवेदन पत्र की प्राप्ति करनी होगी।
  • इसके बाद आपको आवेदन पत्र में पूछे गए सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज करनी होंगी।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज आवेदन पत्र से अटैच करने होंगे।
  • इसके बाद आपको यह फॉर्म पोस्ट ऑफिस में जमा करना होगा।
  • अब आपको उस बैंक जाना होगा जहां पर आप अपना खाता ट्रांसफर करवाना चाहते हैं।
  • आपको वहां पर आवेदन फॉर्म भरकर आवेदन फॉर्म से सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज अटैच करने होंगे।
  • इसके बाद आपको यह फॉर्म बैंक में जमा करना होगा।
  • इसके बाद आपको एक नई पासबुक प्रदान की जाएगी।
  • इस प्रकार आप अपना सुकन्या समृद्धि अकाउंट ट्रांसफर करवा सकेंगे।
सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत ऑनलाइन पेमेंट करने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले नागरिकों को आईपीपीबी एप अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करना होगा।
  • इसके बाद अपने बैंक अकाउंट से आईपीपीबी अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने होंगे।
  • इसके बाद अपना अकाउंट में लॉगइन करना होगा
  • अब सुकन्या समृद्धि योजना का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत डीओपी प्रोडक्ट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपना सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट नंबर तथा कस्टमर आईडी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको जमा करने वाली राशि दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको पेमेंट करनी होगी।
  • इस प्रकार आप ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे।

2 thoughts on “सुकन्या समृद्धि योजना 2024: Sukanya Samriddhi Form इंटरेस्ट रेट कैलकुलेटर”

Leave a Comment