यूपी नि:शुल्क ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना 2024 | Free O Level Training

आज के दौर में कंप्यूटर का ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक हो गया है। क्योंकि लगभग सभी प्रकार की प्रक्रिया online की जा रही है। ऐसे में कई नागरिक ऐसे हैं जिनको computer का बिल्कुल भी ज्ञान नहीं है। ऐसे सभी नागरिकों के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर विभिन्न योजनाएं launch की जाती है। इन योजनाओं के माध्यम से नागरिकों को कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। आज हम आपको उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जिसका नाम यूपी निशुल्क ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना है। इस योजना के माध्यम से OBC वर्ग के बेरोजगार छात्रों को निशुल्क ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे क्या आप कैसे UP Free O Level Training Yojana 2024 के अंतर्गत अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

UP Free O Level Training Yojana 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा यूपी निशुल्क ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना आरंभ की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य के OBC वर्ग के छात्र एवं छात्राओं को निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह कंप्यूटर course प्राप्त करने के लिए छात्रों को किसी भी प्रकार की फीस का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। प्रशिक्षण का संपूर्ण खर्च राज्य सरकार द्वारा वाहन किया जाएगा। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार को पात्रता की शर्तें पूरी करनी होंगी। इस योजना के संचालन से प्रदेश के नागरिक computer में प्रशिक्षित हो सके। जिससे कि बेरोजगारी दर में भी गिरावट आएगी। इसके अलावा प्रदेश के नागरिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनेंगे। इस योजना के अंतर्गत आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

UP Free O Level Training Yojana
UP Free O Level Training Yojana

यह भी पढ़े: UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana

यूपी नि:शुल्क ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना 2024 का उद्देश्य

  • UP Free O Level Training Yojana 2024 का मुख्य उद्देश्य ओबीसी वर्ग के छात्रों को निशुल्क computer प्रशिक्षण प्रदान करना है।
  • इस योजना के माध्यम से ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण छात्रों को प्रदान किया जाएगा।
  • जिससे कि उनका कौशल विकास होगा।
  • यह योजना प्रदेश में बेरोजगारी दर को कम करने में कारगर साबित होगी।
  • इस योजना के संचालन से प्रदेश के छात्र सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनेंगे।
  • अब छात्रों को computer का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए किसी पर भी निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • क्योंकि राज्य सरकार द्वारा उनको निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

Key Highlights Of UP Free O Level Training Yojana

योजना का नामयूपी नि:शुल्क ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना 2023
किसने आरंभ कीउत्तर प्रदेश सरकार
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के नागरिक
उद्देश्यनिशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करना
साल2024
राज्यउत्तर प्रदेश
आवेदन का प्रकारऑनलाइन

यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन

यूपी नि:शुल्क ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना 2024 के लाभ तथा विशेषताएं

  • यूपी निशुल्क ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से OBC वर्ग के छात्रों को निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किए जाते हैं।
  • छात्रों को यह प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार की fees का भुगतान नहीं करना होता है।
  • सभी 12वीं कक्षा उत्तीर्ण किए हुए इस योजना का लाभ प्राप्त करने की योग्यता रखते हैं।
  • इस योजना के संचालन से प्रदेश की बेरोजगारी दर में गिरावट आती है।
  • क्योंकि छात्रों को निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण की प्राप्ति होती है।
UP Free O Level Training Yojana 2024 की पात्रता
  • आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • केवल ओबीसी वर्ग के युवक एवं युवतियां ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • आवेदक कम से कम 12वीं पास होना चाहिए।
  • आवेदक के पास जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में दसवीं कक्षा की marksheet होनी चाहिए।
  • लाभार्थी की आयु 35 वर्ष से कम होनी चाहिए।
आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पहचान पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र आदि

यूपी नि:शुल्क ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना 2024 अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की official website पर जाना होगा।
UP Free O Level Training Yojana
UP Free O Level Training Yojana
  • इसके बाद आपकी screen पर होम पेज खोलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको student registration के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप स्क्रीन पर registration form खुलेगा।
Student Login
Student Login
  • इस फॉर्म में आपको आवेदक का नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर आदि दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको click के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा जिसे आपको OTP Box में दर्ज करना होगा।
  • अब आपको verify and register के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके मोबाइल पर SMS के माध्यम से registration number और लॉगिन पासवर्ड भेजा जाएगा।
  • इसके बाद आपको login detail में जाकर लॉगिन संबंधित जानकारी जमा करनी होगी।
  • अब आपको login के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने कुछ दिशानिर्देश खुलकर आएंगे जिससे आप को पढ़कर next के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को upload करना होगा।
  • इसके बाद आपको save के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको फॉर्म को preview करके final lock के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको इस form का print out निकालना होगा।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को फॉर्म के साथ attach करना होगा।
  • इसके बाद आपको यह फॉर्म पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के कार्यालय में जाकर जमा करना होगा।
  • इस प्रकार आप यूपी निशुल्क ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत पंजीकरण कर सकेंगे।

FAQs

इस योजना को किसके द्वारा आरंभ किया गया है?

इस योजना को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किए जाते हैं।

क्या इस योजना का लाभ सभी नागरिक प्राप्त कर सकते हैं?

नहीं इस योजना का लाभ सभी नागरिक नहीं प्राप्त कर सकते हैं। केवल ओबीसी वर्ग के छात्र ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

क्या इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित की गई है?

हां इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आयु सीमा निर्धारित की गई है। नागरिक की आयु 35 वर्ष से कम होनी चाहिए।

क्या इस योजना के अंतर्गत ऑफलाइन माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है?

नहीं इस योजना के अंतर्गत ऑफलाइन माध्यम से आवेदन नहीं किया जा सकता। केवल ऑनलाइन आवेदन ही इस योजना के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

Leave a Comment