Bihar Aaksmik Fasal Yojana 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आकस्मिक फसल योजना

किसानों की आय में वृद्धि करने का निरंतर प्रयास किया जाता है। जिसके लिए सरकार विभिन्न योजनाएं लांच करती है। इन योजनाओं के माध्यम से किसानों को सामाजिक एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। हाल ही में बिहार सरकार द्वारा किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाले नुकसान के लिए बिहार आकस्मिक फसल योजना लांच की गई है। इस योजना के माध्यम से किसी भी प्राकृतिक आपदा के कारण होने वाले नुकसान में किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आप कैसे बिहार आकस्मिक फसल योजना 2023 के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आपको Bihar Aaksmik Fasal Yojana से जुड़ी अन्य मुख्य जानकारियां जैसे कि इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता आदि भी बताई जाएगी। तो आइए जानते हैं कैसे प्राप्त करें योजना का लाभ।

Bihar Aaksmik Fasal Yojana 2023

बिहार सरकार द्वारा बिहार आक्सिक फसल योजना लांच की गई है। इस योजना के माध्यम से प्राकृतिक समस्या जैसे कि सूखा पड़ना, अत्याधिक बारिश होना, ओले पड़ना एवं फसल में कीट लग जाने की स्थिति में प्रदेश के किसानों को बीज खरीदने के लिए अनुदान राशि उपलब्ध करवाया जाता है। जिससे कि किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसी भी प्रकार के नुकसान का सामना ना करना पड़े। इस योजना के माध्यम से किसानों द्वारा अधिकतम 2 एकड़ एवं दो फसलों तक ही लाभ प्राप्त किया जा सकता है। बिहार आकस्मिक फसल योजना का संचालन कृषि विभाग के माध्यम से किया जाता है। इस योजना के अंतर्गत मक्का, उड़द, अरहर, कोरिया, सरसों, मटर, भिंडी, मूली, जवाहर आदि जैसी फसलों को कवर किया जाता है।

किसानों को इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उसी फसल के लिए आवेदन करना होगा जो कि उनकी पंचायत में आवंटित की गई है। इस योजना के संचालन से किसानों को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा खेती की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

Bihar Aaksmik Fasal Yojana
Bihar Aaksmik Fasal Yojana

यह भी पढ़े: जल जीवन हरियाली योजना

Bihar Aaksmik Fasal Yojana 2023 Key Highlights

योजना का नामBihar Aaksmik Fasal Yojana 2023
किसने आरंभ कीबिहार सरकार
लाभार्थीबिहार के नागरिक
उद्देश्यप्राकृतिक आपदा के कारण होने वाले नुकसान की स्थिति में अनुदान प्रदान करना
साल2023
राज्यबिहार
आवेदन का प्रकारऑनलाइन तथा ऑफलाइन

Bihar Aaksmik Fasal Yojana 2023 का उद्देश्य

  • Bihar Aaksmik Fasal Yojana 2023 का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदा के कारण होने वाले नुकसान की स्थिति में आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाना है।
  • इस योजना के माध्यम से किसानों को बीज खरीदने के लिए अनुदान राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • जिससे की खेती की गुणवत्ता में सुधार किया जा सके।
  • इसके अलावा इस योजना के संचालन से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा तथा किसान सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनेंगे।
  • इस योजना का लाभ सूखाग्रस्त जिलों के किसानों को प्रदान किया जाएगा।
  • 11 जिलों के नागरिकों द्वारा इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकेगा।

Bihar Aaksmik Fasal Yojana 2023 के अंतर्गत आने वाले जिले

  • औरंगाबाद
  • गया
  • शेखपुरा
  • जहानाबाद
  • नालंदा
  • जमुई
  • नवादा
  • मुंगेर
  • लखीसराय
  • भागलपुर
  • बांका

यह भी पढ़े: बिहार राज्य फसल सहायता योजना

Bihar Aaksmik Fasal Yojana 2023 योजना के अंतर्गत आने वाली फसलें

  • मक्का
  • ज्वार
  • इनपुट सरसों
  • इनपुट मटर
  • अरहर
  • उड़द
  • तोरिया
  • भिंडी
  • मूली

Bihar Aaksmik Fasal Yojana 2023 के लाभ तथा विशेषताएं

  • Bihar Aaksmik Fasal Yojana 2023 को बिहार सरकार द्वारा आरंभ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से किसानों को बीज खरीदने के लिए अनुदान राशि प्रदान की जाएगी।
  • यह राशि सीधे किसानों के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से वितरित की जाएगी।
  • किसानों द्वारा अधिकतम 2 एकड़ एवं दो फसलों पर इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
  • इस योजना के माध्यम से खेती की गुणवत्ता में सुधार आएगा।
  • इसके अलावा किसान सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बन सकेंगे।
आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • किसान पंजीकरण संख्या
  • जमीन एवं फसल की जानकारी आदि
Bihar Aaksmik Fasal Yojana 2023 अनुदान
फसल दरअनुदान (%)अधिकतम सीमा
उरद12910016
अरहर13010016
शंकर मक्का11210016
मूली3001004
तोरिया1341004
भिन्डी2201004
राय/सरसों1221004
कुल्थी15510032
ज्वार7010032

Bihar Aaksmik Fasal Yojana 2023 के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

Bihar Aaksmik Fasal Yojana
Bihar Aaksmik Fasal Yojana
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके बाद आपको बीज आवेदन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको अपनी पंजीकरण संख्या दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको पूछे गए सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अब आपको सबमिट कर विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप बिहार आकस्मिक फसल योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।

FAQs

इस योजना को किसके द्वारा आरंभ किया गया है?

इस योजना को बिहार सरकार द्वारा आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से किसानों को बीज खरीदने के लिए अनुदान प्रदान किया जाता है।

क्या सभी किसानों द्वारा इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है?

नहीं राज्य के सभी किसानों द्वारा इस योजना का लाभ नहीं प्राप्त किया जा सकता। केवल चयनित जिलों के किसानों द्वारा ही इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

क्या इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कोई अधिकतम जमीन की सीमा भी है?

हां इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अधिकतम जमीन की सीमा भी। इस योजना के अंतर्गत अधिकतम 2 एकड़ एवं दो फसलों तक ही लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

क्या इस योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन भी किया जा सकता है?

हां इस योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। यह आवेदन विभाग कार्यालय के माध्यम से किया जा सकता है।

Leave a Comment