Free Dish TV Yojana 2023: बिना खर्चे और समस्या के देखें अपना मनपसंद टीवी शो

भारत सरकार के द्वारा देश के सभी गरीब एवं निम्न आय वर्ग के नागरिकों को मनोरंजन संबंधित सुविधा प्रदान करने के लिए फ्री डिश टीवी योजना की शुरुआत की गई है जिसके माध्यम से अब उन सभी नागरिकों को सूचना और मनोरंजन की सुविधा निशुल्क तौर पर प्रदान की जाएगी और ऐसे में उनके घरों में Free Dish TV लगाया जाएगा इसके लिए उन्हें किसी भी प्रकार का कोई भुगतान करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और दूरदर्शन एवं ऑल इंडिया रेडियो(AIR) की स्थिति में सुधार करने के लिए केंद्र सरकार इस योजना के माध्यम से कई अन्य सुविधाएं प्रदान करने का भी कार्य करेगी जिससे लोगों में जागरूकता उत्पन्न होगी हालांकि Free Dish TV Yojana को Bind Scheme के नाम से भी जाना जाता है।

Free Dish TV Yojana
Free Dish TV Yojana

Free Dish TV Yojana 2023

देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई कैबिनेट बैठक में फ्री डिश टीवी योजना की मंजूरी प्रदान की गई जिसके माध्यम से वर्ष 2026 तक देश के सभी गरीब एवं निम्न आय वर्ग के लोगों को मुफ्त में Dish TV की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी इस योजना के माध्यम से लगभग 8 लाख घरों में Free Dish TV लगाने का कार्य किया जाएगा जिसमें विशेष तौर पर सीमावर्ती, जनजाति और नक्सली इलाके चिन्हित किए गए हैं इस योजना को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए केंद्र सरकार ने 2539 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है जिससे दूरदर्शन और रेडियो की स्थिति में भी सुधार लाया जा सकेगा और केंद्र सरकार इस योजना के माध्यम से देश की 80% से भी अधिक जनसंख्या तक रेडियो और डीडी चैनल की आवाज पहुंचाने का लक्ष्य रखी है।

यह भी पढ़े: प्रधानमंत्री वाणी योजना

फ्री डिश टीवी योजना का उद्देश्य क्या है?

हमारे देश में बहुत से ऐसे गरीब एवं निर्धन परिवार के लोग रहते हैं जिनके पास टीवी और फ्री डिश टीवी की उपलब्धता नहीं है और खास करके देखा जाए तो जितने भी सीमावर्ती एवं नक्सली इलाके हैं वहां पर डीटीएच की सुविधा न होने के कारण वह क्षेत्र पिछड़ता जा रहा है और वहां के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं प्राप्त हो पाती इन्हीं सब परिस्थितियों को देखकर केंद्र सरकार ने Free Dish TV Yojana की शुरुआत की है इसके माध्यम से अब 8 लाख घरों में फ्री डिश टीवी लगवाने का कार्य किया जाएगा और उन इलाकों में AIR FM Transmitter के कवरेज को 59% से बढ़कर 66% किया जाएगा और आबादी वाले इलाकों में इस कवरेज को 68% से बढ़कर 80% कर दिया जाएगा जिससे देश में दूरदर्शन एवं रेडियो की स्थिति को सुधारा जा सके और नागरिकों का भी आसानी से मनोरंजन हो सके।

Key Highlights Of Free Dish TV Yojana 2023

योजनाFree Dish TV Yojana
संचालनकेंद्र सरकार द्वारा
मंजूरीप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई कैबिनेट बैठक में
लाभार्थीदेश के सभी गरीब एवं निम्न आय वर्ग के नागरिक
उद्देश्यदेश के गरीब नागरिकों को मुफ्त मनोरंजन की सुविधा उपलब्ध कराना
सुविधा8 लाख घरों में
लक्ष्य80 % आबादी तक दूरदर्शन और All India Radio को पहुंचाना
बजट₹2539 करोड़

PM Free Dish TV Yojana 2023 का लाभ

  • भारत सरकार के द्वारा देश के गरीब एवं निर्धन परिवार के नागरिकों को सूचना एवं मनोरंजन के क्षेत्र में लाभ प्रदान करने के लिए फ्री डिश टीवी योजना की शुरुआत की गई है।
  • Free Dish TV Yojana के माध्यम से देश के निधन एवं निम्न वर्ग के नागरिकों को मुफ्त में Setup Box प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से देश के लगभग 8 लाख घरों में Free Dish TV लगाने का कार्य किया जाएगा।
  • अब देश के निर्धन परिवार के नागरिक आसानी से मुफ्त में अपना पसंदीदा चैनल देख सकेंगे।
  • दूरदर्शन पर दिखने वाले सभी Show की Quality और बेहतर की जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से देश के सुदूर सीमावर्ती,जनजाति एवं नक्सली इलाकों में सरकार फ्री डिश टीवी लगवाने का कार्य करेगी।
  • इस महत्वपूर्ण योजना के माध्यम से 80% से अधिक लोगों तक रेडियो की आवाज और डीडी के चैनल को पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से AIR FM भौगोलिक क्षेत्र के अनुसार ट्रांसमीटर के कवरेज को 59% से बढ़ाकर 66% कर दिया जाएगा।
  • वही आबादी वाले क्षेत्रों में ट्रांसमीटर के कवरेज को 68% से बढ़ाकर 80% कर दिया जाएगा।
  • इस योजना के द्वारा देश के गरीब और जरूरतमंद लोगों को मनोरंजन की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।
  • Free Dish TV Yojana के माध्यम से 36 चैनल मुफ्त में देखे जा सकेंगे।

यह भी पढ़े: भारत जन कल्याण योजना

फ्री डिश टीवी योजना हेतु पात्रता
  • यदि कोई नागरिक Free Dish TV Yojana का लाभ लेना चाहता है तो उसे भारत का ही मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के माध्यम से केवल गरीब एवं निर्धन परिवार के नागरिकों को लाभान्वित किया जाएगा।
  • जो भी नागरिक सुदूर, सीमावर्ती एवं नक्सली क्षेत्र में रहता है उसे सीधे तौर पर लाभान्वित किया जाएगा और वहीं इसके पात्र होंगे।
  • इस योजना के माध्यम से मुफ्त में लाभ प्रदान किया जाएगा इसके लिए ₹1 भी खर्च करने की आवश्यकता नहीं होगी।
Free Dish TV Yojana हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • Aadhaar Card
  • Ration Card
  • Voter ID Card
  • Domicile Certificate
  • Pan Card
  • Passport Size Photo
  • Mobile Number

फ्री डिश टीवी योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • यदि आप Free Dish TV Yojana का लाभ लेना चाहते हैं तो उसके लिए आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने Website का Homepage खोलकर आ जाएगा
  • जहां पर आपको फ्री डिश टीवी आवेदन का विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपको Click कर देना होगा
  • उसके बाद आपके सामने Website का एक  Homepage खोलकर आएगा।
  • जहां पर आपको अपनी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी को दर्ज करना होगा जैसे:
    • नाम
    • पता
    • ग्राम
    • जिला
    • तहसील
    • मोबाइल नंबर
    • आधार कार्ड नंबर
  • जब आपके द्वारा सभी जानकारी को दर्ज कर दिया जाएगा तो उसके बाद आपके सामने Submit का Option दिखाई देगा जिस पर आपको Click कर देना होगा।
  • इस प्रकार से आप आसानी से Free Dish TV Yojana के अंतर्गत अपना आवेदन पूरा कर सकेंगे।

फ्री डिश टीवी योजना से संबंधित कुछ सवाल और जवाब (FAQs)

Free Dish TV Yojana के माध्यम से किन लोगों को लाभान्वित किया जाएगा?

देश के जितने भी गरीब एवं निम्न स्तर के नागरिक हैं जिनके पास संसाधनों की कमी है उन लोगों को इस योजना के माध्यम से फ्री डिश टीवी सरकार उपलब्ध कराएगी।

फ्री डिश टीवी योजना का विस्तार किन क्षेत्रों में किया जाएगा?

केंद्र सरकार इस योजना के माध्यम से विशेष तौर पर सीमावर्ती जनजाति और नक्सली क्षेत्र में बढ़ावा देने का कार्य करेगी जहां पर दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो को बेहतर बनाने का काम होगा।

फ्री डिश टीवी योजना के माध्यम से भौगोलिक क्षेत्र में कितना ट्रांसमीटर कवरेज प्रदान किया जाएगा?

इस योजना के माध्यम से AIR FM भौगोलिक क्षेत्र के अनुसार ट्रांसमीटर के कवरेज को 59% से बढ़ाकर 66% कर और वही आबादी वाले क्षेत्रों में को 68% से बढ़ाकर 80% कर दिया जाएगा।

Leave a Comment