झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र: Jharsewa Certificates Application Status

झारखंड सरकार द्वारा राज्य के लोगों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए एक ऑनलाइन वेब पोर्टल को शुरू किया गया है। झारखंड झारसेवा प्रमाण पत्र पोर्टल के माध्यम से लोगों को विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवाएं जैसे जाति प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र जन्म प्रमाण पत्र निवास प्रमाण पत्र विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र भूमि पट्टे की जानकारी एवं अन्य सुविधाएं इस पोर्टल पर इलेक्ट्रॉनिक रूप में उपलब्ध करवाई जाएंगी। तो चलिए दोस्तों आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से Jharkhand Jharsewa Certificate पोर्टल से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं |

Jharkhand Jharsewa Certificate

इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के लोगों को अधिक प्रकार की सुविधाएं जैसे प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जाएंगी। राज्य के लोग घर बैठे ही इंटरनेट के माध्यम से इस ऑनलाइन पोर्टल पर सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं तथा ऑनलाइन आवेदन करवा सकते हैं। झारखंड झारसेवा पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिकों को एक स्थान पर विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी जिससे लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे। यदि आप भी इस पोर्टल का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको इस पोर्टल के अंतर्गत आवेदन करवाना होगा।

यह भी पढ़े: CSC Digital Seva

झारखंड झारसेवा का उद्देश्य

पहले लोगों को अपने सभी प्रकार के दस्तावेज जैसे प्रमाण पत्रभूमि पट्टे की जानकारी या उससे संबंधित सेवाएं यह सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित सुविधाएं की जानकारी प्राप्त करने तथा आवेदन करने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे। ऐसे में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था तथा उनका समय भी बर्बाद होता था। इसी चीज को मद्देनजर रखते हुए सरकार द्वारा झारखंड झारसेवा पोर्टल को आरम्भ कर दिया है। इस पोर्टल के माध्यम से झारखंड के नागरिक घर बैठे ही विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवाओं का लुफ्त ऑनलाइन उठा सकते हैं। इससे लोगों के समय की भी बचत होगी और उन्हें दरबदर दफ्तरों के चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे।

झारखंड झारसेवा प्रमाण पत्र के मुख्य तथ्य

पोर्टल का नामझारखंड झारसेवा प्रमाण पत्र
किसके द्वारा शुरू किया गयाझारखंड सरकार द्वारा
उद्देश्यराज्य के नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराना
लाभार्थीझारखंड के नागरिक
लाभसरकारी दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध कराना
पोर्टल के अंतर्गत सेवाएंप्रमाण पत्र सेवा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सेवा, वाह्य सेवा  

Jharkhand Jharsewa Portal के अंतर्गत सेवाएं

झारखंड झाडसेवा पोर्टल के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान की जा रही हैं जो कि कुछ इस प्रकार है

प्रमाण पत्र सेवा
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • स्थानीय निवास प्रमाण पत्र
  • आय एवं संपत्ति प्रमाण पत्र
  • विवाह निबंधन प्रमाण पत्र
  • मृत्यु प्रमाण पत्र
सामाजिक सुरक्षा पेंशन
  • वृद्धावस्था पेंशन योजना
  • विधवा पेंशन योजना
  • विकलांग पेंशन योजना
वाह्य सेवा
  • निर्वाचन सेवा
  • उपभोक्ता न्यायालय सेवा
  • लैंड रिकॉर्ड सेवर
  • वाणिज्य कर विभाग की सेवा
  • कृषि पशुपालन एंड सहकारी
  • विभाग सर्विसेस
  • श्रम नियोजन परीक्षण एवं कौशल
  • मरीजों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली
  • सरकारी सेवाओं से संबंधित
  • सेवा शिकायत निवारण
  • ऊर्जा विभाग की सेवाएं
  • विकास विभाग की सेवाएं
आवेदन के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज़ एवं पात्रता
  • आवेदक झारखंड का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

झारखंड झारसेवा प्रमाण पत्र पोर्टल के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया

राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी इस पोर्टल के अंतर्गत आवेदन करवाना चाहते हैं, तो उन्हें नीचे दिए गए चरणों का पालन करना है

Step 1st

Jharkhand Jharsewa Certificates
Jharkhand Jharsewa Certificates
  • वेबसाइट पर जाने की बात आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इस होम पेज पर आपको Register Yourself के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे Name, Email ID, Mobile Number, Password, State तथा Captcha Code दर्ज करना है।
  • संपूर्ण जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit के बटन पर क्लिक करना है।
  • सबमिट पर क्लिक करने के बाद आपका आवेदन हो जाएगा।
  • इस प्रकार आपको यूजर नेम और पासवर्ड प्रदान किया जाएगा।
  • आप यूजर नेम और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉगिन कर सकते हैं।

Step 2nd

  • लोगिन करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको Apply Form Online के सेक्शन में जाना है।
  • सेक्शन में आपको View Services के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको विभिन्न प्रकार की सुविधाएं दिखाई देंगी।
  • आपको अपनी आवश्यकता अनुसार सुविधा का चयन करना है।
  • चयन करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे Personal Details तथा Permanent Address दर्ज करना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Save Annexure के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आपका फॉर्म सबमिट हो जाएगा और आपका आवेदन पूरा हो जाएगा
आवेदन की स्थिति जांचने की प्रक्रिया
  • सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इस होम पेज पर आपको Tracking के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर पूछी गई सभी जानकारी जैसे Application Reference Number, Track Through तथा Word Verification दर्ज करनी है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit के बटन पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आपके सामने एप्लीकेशन स्टेटस खुलकर आ जाएगा
Contact Information
  • State Designated Agency (SDA)
  • JAP-IT, Ground Floor, Engineers Hostel No. 2
  • Near Golchakkar, Dhurwa, Ranchi-834004
  • Phone Number- 0651-2401581, 2401040
  • E-mail- [email protected]

Leave a Comment