खेलो इंडिया यूथ गेम 2024 | Khelo India Youth Games, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

आइये जानते है खेलो इंडिया यूथ गेम ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे और Khelo India Youth Games मुख्य लाभ व सभी जानकारी के बारे में

खेलो इंडिया यूथ गेम:- भारत हमेशा सही खेल जगत को लेकर काफी ज्यादा सक्रिय रहा है ऐसे में देश में लगभग सभी खेलों में तमाम मशहूर खिलाड़ियों ने ख्याति प्राप्त की और शायद यही कारण है कि राष्ट्रमंडल खेल हो या फिर ओलंपिक भारत ने हर जगह अपना सिक्का गाढ़ा है तो आज हम इस लेख में खेलो इंडिया यूथ गेम के बारे में चर्चा करेंगे जिसकी शुरुआत देश के तत्कालीन केंद्रीय खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने 2018 में की थी जिसके माध्यम से देश में खेल संस्कृति को दोबारा से पुनर्जीवित करने का कार्य किया गया था और उसके बाद से ही प्रत्येक वर्ष जनवरी में Khelo India Youth Games का संचालन किया जाता है जिससे देश में जितने भी युवा खिलाड़ी हैं उन्हें खेल के लिए प्रोत्साहित किया जाता है

Khelo India Youth Games 2024

हमारे देश में खेलो इंडिया यूथ गेम की शुरुआत 31 जनवरी 2018 में नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में की गई थी और उसके बाद लगातार यह प्रत्येक वर्ष जनवरी में आयोजित किया जाने लगा और उसके बाद दूसरा Khelo India Youth Games पुणे महाराष्ट्र में 9 जनवरी से 30 जनवरी 2019 तक संचालित किया गया और तीसरा 18 जनवरी से 30 जनवरी 2020 तक गुवाहाटी में इसको आयोजित करने का कार्य किया गया और और वर्ष 2021 मैच का चौथा संस्मरण असम में किया गया इस कार्यक्रम के माध्यम से देश में जितने भी युवा खिलाड़ी हैं उन्हें खेल जगत में बढ़ावा देने और उनके खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए किया जाता है जिससे देश में प्रतिभावान खिलाड़ी उभर कर सामने आए और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतने का कार्य कर सकें।

Khelo India Youth Games
Khelo India Youth Games

यह भी पढ़े: निपुण भारत मिशन

खेलो इंडिया यूथ गेम 2024 का उद्देश्य

हमारे देश में खेल के विकास के लिए बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने हेतु Khelo India Youth Games की शुरुआत की गई ऐसे में इस कार्यक्रम का यही उद्देश्य है कि जितने भी स्कूल और कॉलेजों के बच्चे हैं जो किसी भी खेल के प्रति अपना हुनर दिखाना चाहते हैं तो ऐसे बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार ने उन्हें कैरियर बनाने का एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है जिससे वह देश में खेलो इंडिया यूथ गेम के माध्यम से अपनी प्रतिभा का बढ़ावा कर सकेंगे और उनकी प्रतिभा को देखकर ही खेल विकास में काफी सराहनीय कार्य किया जा सकेगा जिससे देश में सभी खेलों के प्रति लोगों की रूचि बढ़ेगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी विकसित किए जा सकेंगे।

Key Highlights of Khelo India Youth Games 2024

कार्यक्रमखेलो इंडिया यूथ गेम 2024
संचालनभारत सरकार द्वारा
मंत्रालयखेल मंत्रालय,भारत सरकार
शुरुवात31 जनवरी 2018
शुभारंभतत्कालीन खेल मंत्री कर्नल राजवर्धन सिंह राठौर
आयोजन30 January 2023
Email ID[email protected]
फोन नं 011 2338 3336

खेलो इंडिया यूथ गेम में शामिल खेलो की सूची

  • एथलेटिक्स
  • तीरंदाजी
  • बास्केटबॉल
  • मुक्केबाजी
  • बैडमिंटन
  • साइकिलिंग
  • शतरंज
  • फुटबॉल
  • जिमनास्टिक्स
  • हॉकी
  • हैंडबॉल
  • जूडो
  • कराटे
  • खो-खो
  • कबड्डी
  • निशानेबाजी
  • तैराकी
  • टेबल टेनिस
  • ताइक्वांडो
  • टेनिस
  • भारोत्तोलन
  • वॉलीबॉल
  • कुश्ती
  • वुशू

खेलो इंडिया यूथ गेम का लाभ

  • हमारे देश में खेलो इंडिया यूथ गेम के माध्यम से देश के सभी स्कूल एवं कॉलेज के बच्चों को हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है
  • Khelo India Youth Games के द्वारा देश के युवा खिलाड़ियों के बीच खेल को बढ़ावा देखने को मिलेगा।
  • इस कार्यक्रम के द्वारा कई प्रकार के खेल आयोजित किए जाते है।
  • भारत में Youth Game को प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है जिससे खिलाड़ियों को मौका मिलता रहता है।
  • इस कार्यक्रम के द्वारा जिन छात्रों को चयनित किया जाता है उन्हे खेल कौशल के विकास हेतु Scholarship भी प्रदान की जाती है।
  • देश के युवा खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना खेल दिखाने का मौका मिलेगा और देश के लिए पदक भी ला सकेंगे।

Khelo India Youth Game 2024 का विभाजन श्रेणी

  • शांति और विकास के लिए खेल
  • विकलांग लोगो के बीच खेल को बढ़ावा देना
  • राज्य स्तरीय खेलो भारत केंद्र
  • महिलाओ के लिए खेल व्यवस्था
  • वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन
  • सामुदायिक कोचिंग विकास
  • स्कूल के बच्चो का शारीरिक विकास
  • खेल के मैदान का विकास
  • ग्रामीण और आदिवासी खेलो को बढ़ावा देना
Khelo India Youth Game हेतु पात्रता
  • इस कार्यक्रम के अंतर्गत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है जिसमे यदि किसी खिलाड़ी को आयु 17 वर्ष से कम है वह अंडर 17 श्रेणी में खेल सकते है और जिनकी आयु 21 वर्ष से कम है और 17 वर्ष से अधिक है वह अंडर 21 वर्ग के खेल सकते है।
  • इस कार्यक्रम के अंतर्गत लाभ पाने के लिए आवेदक को किसी भी स्कूल का छात्र होना जरूरी है।
  • खिलाड़ी को Khelo India Youth Game के जिलेस्तरीय ट्रायल को पूरा करना होगा।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • Aadhaar Card
  • Domicile Certificate
  • Bank Account Details
  • School ID Card
  • Educational Details
  • Birth Certificate
  • Passport Size Photo

खेलो इंडिया यूथ गेम 2024 में रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

  • यदि आप Khelo India Youth Games का लाभ लेना चाहते हैं उसके लिए आपको खेल मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
Khelo India Youth Games
Khelo India Youth Games
  • जिसके बाद आपके सामने Website का Homepage खुल कर आ जाएगा।
  • जहां पर आपको खेलो इंडिया यूथ गेम के Registration हेतु एक Link दिखाई देगा जिस पर आपको Click कर देना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने एक Registration Form खुलकर आ जाएगा जिसमें आपको अपनी Basic Details की जानकारियों को भर देना होगा।
  • और Next Page पर आपको मांगे गए सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को Scan करके Upload कर देना होगा और अपनी फोटो को भी आपको अपलोड करना होगा।
  • उसके बाद आपको Create Profile Option के Button पर Click कर देना होगा जहां पर अगले पेज पर आपको अपनी कुछ अन्य जानकारियों जैसे Educational Details, Documents,Bank Account Details को व्यवस्थित रूप से भर देना होगा।
  • सभी जानकारियों को विस्तार से दर्ज कर देने के बाद आपको Submit का Option पर Click कर देना होगा।
  • इस प्रकार से आप आसानी से खेलो इंडिया यूथ गेम के अंतर्गत अपना Registration पूर्ण कर लेंगे।

खेलो इंडिया यूथ गेम से संबंधित कुछ सवाल जवाब (FAQs)

खेलो इंडिया यूथ गेम की शुरुवात कब हुई?

31 January 2018

खेलो इंडिया यूथ गेम किस मंत्रालय द्वारा संचालित किया जाता है?

खेल मंत्रालय,भारत सरकार

खेलो इंडिया यूथ गेम का तीसरा संस्मरण कब हुआ?

18 जनवरी से 30 जनवरी 2020 तक गुवाहाटी में

Khelo India Youth Game का वर्ष 2023 का आयोजन कब होगा?

30 January 2023

Leave a Comment