जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने का सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किया जाता है। जिसके लिए सरकार विभिन्न योजनाएं संचालित करती है। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। आज हम आपको Madhya Pradesh सरकार द्वारा आरंभ की गई ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जिसका नाम लाडली बहना योजना है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को प्रति माह ₹1000 की Financial Assistance प्रदान की जाएगी। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आप कैसे Ladli Behna Yojana List 2023 में अपना नाम देख सकते हैं। इसके अलावा आपको इस लिस्ट से जुड़ी अन्य जानकारियां जैसे की इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता आदि भी बताई जाएंगी। तो आइए जानते हैं कैसे चेक करें लाभार्थी सूची में अपना नाम।
Ladli Behna Yojana List 2023
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा 5 March 2023 को लाडली बहना योजना लागू की गई है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को प्रति माह ₹1000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिसका तात्पर्य यह है कि प्रतिवर्ष महिलाओं को ₹12000 की राशि की प्राप्ति होगी। इस योजना के माध्यम से लगभग एक करोड़ महिलाओं को लाभवंती किया जाएगा। वह सभी नागरिक जो इस योजना का लाभ प्राप्त करने में रुचि रखते हैं उनको 25 मार्च 2023 से आवेदन करना होगा। आवेदन के पश्चात सभी लाभार्थी महिलाओं की सूची जारी की जाएगी।
लाभ की राशि सीधे लाभार्थी के खाते में 10 जून 2023 से direct benefit transfer के माध्यम से भेज दी जाएगी। यह राशि हर महीने की 10 तारीख को भेजी जाएगी। सरकार द्वारा लाडली बहना योजना लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध करवा दी जाएगी। अब इस लिस्ट को देखने के लिए नागरिकों को किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वह घर बैठे official website के माध्यम से लाडली योजना लिस्ट में अपना नाम देख सकेंगे।
यह भी पढ़े: लाडली बहना योजना
लाडली बहना योजना लिस्ट 2023 का उद्देश्य
- लाडली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य लाभार्थी सूची में नाम देखने की सुविधा उपलब्ध करवाना है।
- अब नागरिकों को लाडली बहना योजना list में नाम देखने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
- वह घर बैठे official websit के माध्यम से अपना नाम लाडली बहना योजना लाभार्थी सूची में देख सकेंगे।
- इस प्रक्रिया से समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सकेगी।
- यह योजना महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करने में भी कारगर साबित होगी।
Ladli Behna Yojana List 2023 Key Highlights
योजना का नाम | लाडली बहना योजना लिस्ट |
किसने आरंभ की | मध्य प्रदेश सरकार |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के नागरिक |
उद्देश्य | लाभार्थी सूची में नाम देखने की सुविधा उपलब्ध करवाना |
आधिकारिक वेबसाइट | To be launched soon |
साल | 2023 |
राज्य | मध्य प्रदेश |
आवेदन का प्रकार | Offline |
लाडली बहना योजना के लाभ तथा विशेषताएं
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा लाडली बहना योजना लांच की गई है।
- इस योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमा ₹1000 की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आय प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र जमा करने की आवश्यकता नहीं है।
- महिला का समग्र आईडी eKYC द्वारा आधार से लिंक होना चाहिए।
- इस योजना के अंतर्गत आवेदन फॉर्म 25 March से भरे जाएंगे।
- यह आवेदन फॉर्म भरने के लिए प्रत्येक शहर और गांव में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
- आवेदन फॉर्म भरने के लिए गांव-गांव जाकर camp लगाए जाएंगे।
- April 2023 तक सभी फॉर्म भरने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
- MAY 2023 तक सभी पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार कर ली जाएगी।
- 10 June 2023 इस योजना का लाभ महिलाओं को मिलना आरंभ हो जाएगा।
यह भी पढ़े: Ladli Behna Yojana Camp
लाडली बहना योजना की पात्रता
- महिला मध्य प्रदेश की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- महिला निम्न वर्ग, मध्यमवर्ग और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही होनी चाहिए।
- लाडली बहना योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए कोई भी आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य एवं अन्य पिछड़े वर्ग की महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त करने की पात्र है।
लाडली बहना योजना में अपात्र महिलाएं
- वह महिलाएं जिन की पारिवारिक वार्षिक आय ₹250000 से अधिक है वह योजना का लाभ नहीं प्राप्त कर सकती।
- यदि महिला के परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक भूमि उपलब्ध है तो उनको इस योजना का लाभ नहीं प्रदान किया जाएगा।
- वह महिलाएं जिनके परिवार में आयकर दाता मौजूद है उनको इस योजना का लाभ नहीं प्रदान किया जाएगा।
- महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी ना करता हो।
- महिला द्वारा किसी अन्य समान योजना का लाभ नहीं प्राप्त किया जा रहा हो।
आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- समग्र आईडी
- राशन कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी आदि
लाडली बहना योजना लिस्ट देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर home page खोलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको लाडली बहना योजना लाभार्थी सूची के विकल्प पर click करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
- इस पेज पर आपको अपना नाम, जिला, ब्लॉक आदि दर्ज करना होगा।
- अब आपको submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपकी screen पर लाभार्थी सूची खुलकर आ जाएगी।
- इस प्रकार आप लाडली बहना योजना नष्ट देख सकेंगे।
Ladli Behna Yojana List FAQs
इस योजना को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा आरंभ किया गया है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आरंभ की गई है।
इस योजना के माध्यम से महिलाओं को ₹1000 की प्रतिमा राशि प्रदान की जाती है। यह राशि सीधे महिला के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से वितरित की जाती है।
लाडली बहना योजना को संचालित करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के संचालन से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
इस योजना के अंतर्गत ऑफलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए सरकार द्वारा सभी शहरों एवं गांवों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।