महाराष्ट्र लेक लाडकी योजना 2024: जाने Lek Ladki Yojana Online Form

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं महाराष्ट्र सरकार द्वारा वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया गया है। इस बजट के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों के लिए विभिन्न प्रकार के प्रावधान किए गए हैं एवं विभिन्न नई योजनाएं लांच की गई है। आज हम आपको महाराष्ट्र सरकार द्वारा आरंभ की गई ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जिसका नाम महाराष्ट्र लेक लड़की योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य की लड़कियों को ₹75000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आप कैसे Maharashtra Lek Ladki Yojana 2024 का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आपको इस लेख को पढ़कर इस योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया से लेकर पात्रता से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। तो आइए जानते हैं कैसे प्राप्त करें इस योजना का लाभ।

Maharashtra Lek Ladki Yojana 2024

महाराष्ट्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र लेक लड़की योजना आरंभ की गई है। इस योजना को महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की गरीब बालिकाओं को शिक्षा के लिए ₹75000 की नकद राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि पीले और नारंगी राशन कार्ड धारक परिवारों की बालिकाओं को प्रदान की जाएगी। बालिका के जन्म पर नागरिकों द्वारा इस आर्थिक सहायता की प्राप्ति की जा सकती है। अब प्रदेश की बालिकाओं को माता-पिता की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण शिक्षा से वंचित रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। क्योंकि क्योंकि महाराष्ट्र सरकार उनको आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। इस योजना के संचालन से बालिका सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगी तथा उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।

Maharashtra Lek Ladki Yojana
Maharashtra Lek Ladki Yojana

यह भी पढ़े: माझी कन्या भाग्यश्री योजना

महाराष्ट्र लेक लड़की योजना का उद्देश्य

  • महाराष्ट्र लेक लड़की योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की बालिकाओं को शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
  • इस योजना के माध्यम से बालिकाओं को ₹75000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • जिससे कि बालिका शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
  • यह योजना बालिकाओं को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।
  • इसके अलावा Maharashtra Lek Ladki Yojana के संचालन से अब बालिकाओं को माता-पिता की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण शिक्षा के लिए किसी पर भी निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • क्योंकि बालिकाओं की शिक्षा के लिए इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • यह योजना बालिकाओं को सशक्त बनाएगी।

Also Check: महाराष्ट्र अंतरजातीय विवाह योजना

Key Highlights Of Maharashtra Lek Ladki Yojana 2024

योजना का नाममहाराष्ट्र लेक लड़की योजना
किसने आरंभ कीमहाराष्ट्र सरकार
लाभार्थीमहाराष्ट्र के नागरिक
उद्देश्यबालिकाओं को शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइटजल्द लॉन्च की जाएगी
साल2024
राज्यमहाराष्ट्र
आवेदन का प्रकारऑनलाइन

महाराष्ट्र लेक लड़की योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता

बालिका के जन्म पर₹5000
पहली कक्षा में प्रवेश लेने पर₹4000
छठी कक्षा में प्रवेश लेने पर₹6000
11वीं कक्षा में प्रवेश लेने पर₹11000

इस योजना के अंतर्गत बालिका को 18 वर्ष की आयु होने के पश्चात उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए ₹75000 प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा परिवहन प्रणाली का उपयोग करने पर राज्य भर में यात्रा करने पर 50% की छूट भी प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़े: सुकन्या समृद्धि योजना 

महाराष्ट्र लेक लड़की योजना के लाभ तथा विशेषताएं

  • महाराष्ट्र लेक लड़की योजना को महाराष्ट्र सरकार द्वारा आरंभ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से बालिका को ₹75000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • यह आर्थिक सहायता बालिका को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रदान की जाएगी।
  • यह राशि सीधे लाभार्थी के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से वितरित की जाएगी।
  • बालिका का जन्म होने पर इस योजना के माध्यम से ₹5000 की राशि प्रदान की जाएगी।
  • इसके अलावा बालिका का पहली कक्षा में प्रवेश लेने पर ₹4000, छठी कक्षा में प्रवेश लेने पर ₹6000 एवं 11वीं कक्षा में प्रवेश लेने पर₹11000 की राशि प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना का लाभ पीले एवं नारंगी राशन कार्ड धारक परिवारों की बालिकाओं को प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से बालिका उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।
महाराष्ट्र लेक लड़की योजना की पात्रता
  • आवेदक महाराष्ट्र का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक पीले या नारंगी रंग के राशन कार्ड धारक परिवार से होना चाहिए।
आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ आदि

महाराष्ट्र लेक लड़की योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

अभी सरकार द्वारा केवल महाराष्ट्र लेक लड़की योजना आरंभ करने की घोषणा की गई है। जल्द सरकार इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च करेगी। जैसे ही सरकार की ओर से आधिकारिक वेबसाइट से संबंधित कोई भी जानकारी प्रदान की जाती है हम आपको अपने जिले के माध्यम से जरूर बताएंगे। तो आपसे निवेदन है कि आप हमारे इस लेख से जुड़े रहे।

FAQs

इस योजना को किसके द्वारा आरंभ किया गया है?

इस योजना को महाराष्ट्र सरकार द्वारा आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से महाराष्ट्र सरकार बालिकाओं को शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

महाराष्ट्र लेक लड़की योजना के माध्यम से कितनी आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी?

महाराष्ट्र लेक लड़की योजना के माध्यम से बालिका को ₹5000 से लेकर ₹11000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा 18 वर्ष की आयु होने के पश्चात उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए ₹75000 की राशि प्रदान की जाएगी।

इस योजना का लाभ किसको प्रदान किया जाएगा?

वह परिवार जिनके पास पीला एवं नारंगी रंग का राशन कार्ड है उनको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए नागरिकों को राशन कार्ड की प्रति जमा करने अनिवार्य है।

इस योजना के अंतर्गत कैसे आवेदन किया जा सकता है?

इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से तथा ऑफलाइन आवेदन विभाग कार्यालय के माध्यम से किया जा सकता है।

Leave a Comment