मनरेगा पशु शेड योजना 2024: MGNREGA Shed Yojana एप्लीकेशन फॉर्म

देश में किसानों एवं पशु पालकों को आर्थिक सहायता प्रदान  करने का सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किया जाता है। जिसके लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जाती है। इन योजनाओं के माध्यम से पशुपालकों को सामाजिक एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। आज हम आपको केंद्र सरकार द्वारा आरंभ की गई ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जिसका नाम मनरेगा पशु शेड योजना है। इस योजना का लाभ विहार, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश राज्य में रहने वाले पशुपालकों को प्रदान किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत पशुओं के बेहतर रखरखाव के लिए शेड लगवाने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आप कैसे MGNREGA Pashu Shed Yojana 2024 का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आपको इस योजना से जुड़ी अन्य मुख्य जानकारियां भी प्रदान की जाएंगी।

MGNREGA Pashu Shed Yojana 2024

मनरेगा पशु शेड योजना को केंद्र सरकार द्वारा आरंभ किया गया है। MGNREGA Pashu Shed Yojana के माध्यम से बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं पंजाब राज्य के किसानों को अपनी निजी जमीन पर शेड का निर्माण करने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। यदि पशुपालक के पास 3 पशु है तो इस स्थिति में ₹75000 से लेकर ₹80000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। 3 से अधिक पशु होने की स्थिति में सरकार द्वारा ₹116000 की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा यदि पशुपालकों के पास अधिक पशु है तो उनको ₹160000 की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। इस आर्थिक सहायता के माध्यम से नागरिकों द्वारा शेड बनवाने के साथ-साथ, फर्श, छत एवं यूनियन टैंक तथा अन्य पशुओं की सुविधा का निर्माण किया जा सकता है।

यह योजना पशुपालकों के जीवन में सुधार लाने के उद्देश्य से आरंभ की गई है। इस योजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले पशुपालकों को मुख्य रूप से उपलब्ध करवाया जाएगा। केवल वही पशुपालक इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं जिनके पास मनरेगा कार्ड उपस्थित है।

MGNREGA Shed Yojana
MGNREGA Shed Yojana

यह भी पढ़े: पशुधन बीमा योजना

मनरेगा पशु शेड योजना 2024 का उद्देश्य

  • मनरेगा पशु शेड योजना का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को अपने निजी जमीन पर शेड निर्माण करने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाना है।
  • जिससे कि नागरिकों द्वारा आर्थिक सहायता प्राप्त कर के पशुपालकों की देखभाल बेहतर तरीके से की जा सके और पशुपालकों की आय में वृद्धि हो।
  • अभी केंद्र सरकार द्वारा इस योजना को केवल उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश एवं पंजाब में आरंभ किया गया है।
  • जल्द इस योजना का कार्यान्वयन संपूर्ण देश में किया जाएगा।
  • इस योजना के संचालन से पशुपालकों के जीवन स्तर में सुधार आएगा तथा वह सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनेंगे।

Key Highlights Of MGNREGA Shed Yojana 2024

योजना का नाममनरेगा पशु शेड योजना
किसने आरंभ कीकेंद्र सरकार
लाभार्थीदेश के पशुपालक
उद्देश्यपशुपालकों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाना
आवेदन का प्रकारऑफलाइन
साल2024
विभागग्रामीण विकास विभाग

मनरेगा पशु शेड योजना के अंतर्गत आने वाले पशु

  • गाय
  • भैंस
  • बकरी
  • मुर्गी आदि

MGNREGA Shed Yojana 2024 के मुख्य तथ्य

  • पशु शेड योजना को भारत सरकार द्वारा आरंभ किया गया है।
  • अभी इस योजना को उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और पंजाब में संचालित किया जा रहा है।
  • जल्द इस योजना का कार्यान्वयन संपूर्ण देश में किया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत गाय, भैंस, बकरी और मुर्गी पशुपालको को लाभ पहुंचाया जाएगा।
  • सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत का निर्माण करने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • 2 पशु होने की स्थिति में यह आर्थिक सहायता ₹75000 की, चार पशु होने की स्थिति में यह आर्थिक सहायता ₹116000 की होगी एवं चार से अधिक पशु होने की स्थिति में यह आर्थिक सहायता ₹160000 की होगी।
  • इस योजना के माध्यम से प्राप्त हुई सहायता राशि से पशुपालक अपने पशुओं का पालन बेहतर तरीके से कर सकेंगे।
  • इसके अलावा पशुपालकों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत पशु पालन शेड का निर्माण ऐसी जगह पर किया जाएगा जहां भूमि समतल या उच्च स्थान पर हो जिससे कि पशुओं को बारिश के कारण किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े।
  • इसके अलावा शेड में पानी एवं बिजली की व्यवस्था होनी भी अनिवार्य है।
मनरेगा पशु शेड योजना 2024 पात्रता
  • इस योजना के अंतर्गत बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं पंजाब राज्य के पशुपालक आवेदन करने के पात्र हैं।
  • छोटे गांव एवं शहरों में रहने वाले पशु पालक इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।
  • मनरेगा जॉब कार्ड धारक भी इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पशुओं की संख्या न्यूनतम 3 या फिर से अधिक होनी चाहिए।
आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • मनरेगा जॉब कार्ड
  • बैंक खाता विवरण आदि

मनरेगा पशु शेड योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • मनरेगा पशु शेड योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी बैंक में जाना होगा।
  • अब आपको वहां से आवेदन फॉर्म की प्राप्ति करनी होगी।
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज करनी होंगी।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म से सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
  • इसके बाद आपको यह फोन उसी बैंक में जमा करना होगा जहां से आपने इसकी प्राप्ति की है।
  • इस प्रकार आप मनरेगा पशु शेड योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।

FAQs

इस योजना को किसके द्वारा संचालित किया जा रहा है?

इस योजना को भारत सरकार द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से शेड का निर्माण करने के लिए पशुपालकों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है।

क्या इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कोई न्यूनतम पशुओं की सीमा भी निर्धारित की गई है?

हां इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए न्यूनतम पशुओं की सीमा भी निर्धारित की गई है। इस योजना का लाभ केवल उसी पशुपालक को प्रदान किया जाएगा जिसके पास न्यूनतम 3 पशु होंगे।

क्या इस योजना को संपूर्ण देश में संचालित किया जा रहा है?

नहीं इस योजना को संपूर्ण देश में नहीं संचालित किया जा रहा है। इस योजना का संचालन केवल बिहार उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश एवं पंजाब में किया जा रहा है।

इस योजना के माध्यम से पशुपालकों को कितनी आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है?

इस योजना के माध्यम से पशुपालकों को ₹75000 से लेकर ₹160000 तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है।

Leave a Comment