MP Free UPSC Coaching Yojana 2024: सिविल सेवा कोचिंग मध्य प्रदेश Registration

छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं launch की जाती है। इन योजनाओं के माध्यम से छात्रों को निशुल्क coaching से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की coaching प्राप्त करने के लिए स्कॉलरशिप प्रदान करने का प्रावधान रखा जाता है। आज हम आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जिसका नाम एमपी फ्री यूपीएससी कोचिंग योजना है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को निशुल्क यूपीएससी की coaching करवाई जाएगी। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि MP Free UPSC Coaching Yojana 2024 क्या है। इसके अलावा आपको इस योजना से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे कि इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया, इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं आदि भी बताई जाएगी।

MP Free UPSC Coaching Yojana
MP Free UPSC Coaching Yojana

MP Free UPSC Coaching Yojana 2024

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपी फ्री यूपीएससी कोचिंग योजना को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा launch किया गया है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के छात्रों को निशुल्क सिविल सेवा के लिए coaching उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रदेश के ST वर्ग के अभ्यर्थियों को यह coaching दिल्ली में उपलब्ध करवाई जाएगी। इस योजना का संचालन मध्य प्रदेश के जनजाति कल्याण विभाग के माध्यम से किया जाएगा। इसके अलावा इस योजना के माध्यम से आदिवासी समुदाय के बच्चे भी लाभ प्राप्त कर सकेंगे। सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को किताबें खरीदने के लिए भी राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा परिवहन, आवास और भोजन के लिए भी सरकार द्वारा पैसे प्रदान किए जाएंगे। वह सभी छात्र जो इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने में रुचि रखते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: आकांक्षा योजना 

सिविल सेवा कोचिंग मध्य प्रदेश 2024 का उद्देश्य

  • MP Free UPSC Coaching Yojana 2024 का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रों को लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए निशुल्क coaching प्रदान करना है।
  • छात्रों को यह coaching प्राप्त करने के लिए किसी पर भी निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • क्योंकि सरकार द्वारा उनको निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी।
  • अब छात्रों को पैसों की तंगी होने के कारण coaching प्राप्त करने से वंचित नहीं रहना पड़ेगा।
  • इस योजना के संचालन से प्रदेश की बेरोजगारी दर में गिरावट आएगी।
  • इसके अलावा प्रदेश के छात्र सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनेंगे।
  • यह योजना छात्रों के जीवन स्तर में सुधार लाएगी।

MP Free UPSC Coaching Yojana 2024 Key Highlights

योजना का नामMP Free UPSC Coaching Yojana 2024
किसने आरंभ कीमध्य प्रदेश सरकार
लाभार्थीमध्य प्रदेश के छात्र
उद्देश्यछात्रों को निशुल्क कोचिंग प्रदान करना
साल2024
राज्यमध्य प्रदेश
आवेदन का प्रकारऑनलाइन

योजना के अंतर्गत छात्रों को प्रदान की जाने वाली सुविधाएं

  • इस योजना के माध्यम से छात्रों को निशुल्क UPSC की कोचिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • जिसके लिए सरकार द्वारा प्रत्येक लाभार्थी छात्र के खाते में फीस ट्रांसफर की जाएगी।
  • जिस की राशि अधिकतम ₹200000 होगी।
  • यह फीस सीधे छात्र के खाते में direct benefit transfer के माध्यम से वितरित की जाएगी।
  • इसके अलावा छात्रों को किताबें खरीदने के लिए 15000 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।
  • यह राशि केवल एक ही बार छात्रों को प्रदान की जाएगी।
  • आवास, परिवहन और भोजन सुविधा के लिए प्रतिमा छात्रों को ₹12500 उपलब्ध करवाए जाएंगे।
  • यह राशि छात्रों को 18 महीने तक प्रदान की जाएगी

यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना

सिविल सेवा कोचिंग मध्य प्रदेश 2024 के लाभ तथा विशेषताएं

  • MP Free UPSC Coaching Yojana 2024 को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा launch किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति के छात्रों को निशुल्क coaching की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • अब छात्रों को आर्थिक तंगी के कारण कोचिंग प्राप्त करने से वंचित नहीं रहना पड़ेगा।
  • क्योंकि सरकार द्वारा उनको निशुल्क coaching की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • इस योजना के संचालन से प्रदेश की बेरोजगारी दर में गिरावट आएगी।
  • इसके अलावा प्रदेश के छात्र सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनेंगे।
  • सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से अतिरिक्त ₹200000 तक की राशि प्रदान की जाएगी।
  • इसके अलावा 15000 रुपए किताबें खरीदने के लिए प्रदान किए जाएंगे।
  • 12500 रुपए की राशि छात्रों को परिवहन, भोजन एवं आवास के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • छात्रों को कोचिंग प्राप्त करने के लिए किसी पर भी निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • क्योंकि सरकार द्वारा उनकी coaching का पूरा खर्च वाहन किया जाएगा।

योजना से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बिंदु

  • वह छात्र जिन्होंने अपनी मुख्य परीक्षा बीते 3 सालों में उत्तीर्ण की है वह योजना के अंतर्गत सीधे चयनित किए जाएंगे।
  • बची हुई सीटों पर graduation तक के आवेदकों को स्नातक के आधार पर merit के आधार पर चयनित किया जाएगा।
  • जरूरतमंद एवं होनहार विद्यार्थियों के लिए 5% सीटें आरक्षित की जाएंगी।
  • लाभार्थी इस योजना का केवल एक बार ही लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना 

MP Free UPSC Coaching Yojana 2024 की पात्रता
  • आवेदक मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • केवल अनुसूचित जाति के अभयार्थी ही इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ₹600000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक की आयु यूपीएससी द्वारा संबंधित वर्ष की सिविल सेवा परीक्षा की पात्रता के अनुसार होनी चाहिए।
आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • बैंक खाता विवरण
  • शिक्षक योग्यता प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र आदि

MP Free UPSC Coaching Yojana 2024 के अंतर्गत प्रोफाइल पंजीकरण करने की प्रक्रिया

MP Free Coaching Yojana
MP Free Coaching Yojana
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर home page खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको महत्वपूर्ण लिंक के section में जाना होगा।
  • इसके बाद आपको नया हितग्राही profile पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने प्रोफाइल पंजीकरण पर का पेज  खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको पूछे गए सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे कि आपका नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम, लिंक, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
  • अब आप को सुरक्षित करें एवं आगे जाएं के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना फोटो upload करना होगा।
  • इसके बाद आपको submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप प्रोफाइल पंजीकरण कर सकेंगे।

Free UPSC Coaching Yojana 2024 के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको योजना एवं पुरस्कार के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको हितग्राही मूलक के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी screen पर एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको यूपीएससी सिविल सेवा कोचिंग के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
UPSC Coaching Apply
UPSC Coaching Apply
  • अब आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां ध्यान पूर्वक दर्ज करनी होंगी।
  • अब आपको मांगे गए सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को upload करना होगा।
  • इसके बाद आपको submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप मध्य प्रदेश सिविल सेवा कोचिंग योजना के अंतर्गत पंजीकरण कर सकेंगे।
FAQs
MP Free UPSC Coaching Yojana 2024 को किसके द्वारा आरंभ किया गया है?

इस योजना को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के छात्रों को निशुल्क यूपीएससी की कोचिंग प्रदान की जाएगी।

क्या सभी छात्र योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं?

नहीं सभी छात्र इस योजना का लाभ नहीं प्राप्त कर सकते। केवल वही छात्र जो अनुसूचित जाति से हैं वह योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

क्या MP Free UPSC Coaching Yojana 2024 के अंतर्गत कोई आय सीमा भी निर्धारित की गई है?

हा इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आए सीमा भी निर्धारित की गई है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्र के परिवार की आय ₹600000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।

कोई भी समस्या आने की स्थिति में कहां संपर्क किया जा सकता है?

कोई भी समस्या होने की स्थिति में विभाग कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा अपनी समस्या और लाइन भी दर्ज करवाई जा सकती है।

Leave a Comment