Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Mp 2021 | Online Registration & Application Form | Eligibility & Benefits Of समग्र विवाह पोर्टल मध्य प्रदेश | Helpline Number |
दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2021 के बारे में और साथ-साथ हम आपको बताएंगे कि इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया क्या है, इसके लाभ क्या है अथवा इसका उद्देश्य क्या है। आपको बता दें कि Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के गरीब रेखा के नीचे आने वाले परिवारों की बेटियों की शादी पर आर्थिक रूप से मदद प्रदान करने के लिए आरंभ की गई है। तो चलिए दोस्तों आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं जो निम्नलिखित है
Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana
मध्य प्रदेश कन्या विवाह योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के गरीब व जरूरतमंद परिवारों की बेटी के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत गरीब, जरूरतमंद, विधवा वह तलाकशुदा महिलाओं की शादी के लिए राज्य सरकार द्वारा 51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए शादी के समय बेटी की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए और जिस लड़के से शादी हो रही है उसकी आयु 21 वर्ष व उससे अधिक होनी चाहिए। Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana के तहत दी जाने वाली धनराशि सीधा बेटी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी इसीलिए कन्या का बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना नई अपडेट
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह के द्वारा कन्या विवाह योजना में एक बड़ा महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है। पहले इस योजना के अंतर्गत राज्य की लड़कियों की शादी के लिए 51000 रुपये की धनराशि प्रदान की जाती थी जिससे शिवराज सिंह चौहान जी ने बदलकर 28000 रुपये देने का निर्णय लिया है। मध्य प्रदेश सरकार ने लड़कियों को 51000 रुपये की धनराशि देने के लिए इनकार कर दिया है तथा अब लड़कियों को इस योजना के अंतर्गत केवल 28000 रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के मुख्य तथ्य
योजना का नाम | मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना |
किसके द्वारा शुरू की गई | मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के द्वारा |
आरंभ वर्ष | 2016 |
योजना का उद्देश्य | गरीब परिवार की बेटियों तथा विधवा महिलाओं की शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना |
योजना का लाभ | आर्थिक सहायता के तौर पर प्रदान की जाने वाली धनराशि सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी |
धनराशि | 51,000 रुपये |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन आवेदन |
आधिकारिक वेबसाइट | www.mpvivahportal.nic.in |
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का उद्देश्य (Objective)
कन्या विवाह योजना 2021 का मुख्य उद्देश्य है कि मध्य प्रदेश के जो परिवार गरीब होने के कारण अपनी बेटी की शादी नहीं कर पाते उनको इस योजना के तहत 51 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। जिससे गरीब व जरूरतमंद परिवार अपनी बेटियों कि शादी कर पाए और अपना जीवन अच्छे से यापन करें|

प्रसूति सहायता योजना फॉर्म 2021
कन्या विवाह योजना के तहत दी जाने वाली किश्तें
इस योजना के तहत दी जाने वाली धनराशि को तीन किश्तों में बांटा जाएगा।
- 43000 की पहली किश्त नवदम्पत्ति व गृहस्ती की स्थापना के लिए प्रदान कि जाएगी
- 5000 कि दूसरे किश्त कन्या के विवाह संस्कार में लगाने वाली सामग्री खरीदने के लिए प्रदान की जाएगी।
- 3000 की तीसरी किश्त सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करने के लिए दी जाएगी।
योजना के लाभ (Benefits)
- इस योजना का मुख्य लाभ गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के समय आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान किया जाएगा।
- इस योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को कन्या की शादी के लिए 51 हजार रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी।
- बीपीएल परिवार की बेटी की शादी में सरकार द्वारा ₹5000 की रकम दी जाएगी
- इस योजना के अंतर्गत दी जाने वाली धनराशि सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी।
योजना में आवेदन के लिए पात्रता (Eligibility)
- आवेदक को मध्य प्रदेश का स्थाई निवासि होना अनिवार्य है।
- इस योजना में आवेदन के लिए लड़की की आयु 18 वर्ष और जिस लड़के से शादी हो रही है उसकी आयु 21 वर्ष होनी अनिवार्य है।
- Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana का लाभ तलाकशुदा एवं विधवा औरतों को भी दिया जाएगा।
- आवेदन करवाने के लिए आपको समग्र पोर्टल पर रजिस्टर्ड करवाना होगा।
- इस योजना का लाभ वही लोग उठा सकते हैं जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज (Documents)
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- समग्र कार्ड
- बीपीएल कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आवेदन प्रक्रिया (Registration)
ऑनलाइन प्रक्रिया
राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी इस योजना में आवेदन करवाना चाहते हैं उन्हें नीचे दिए गए चरण को फॉलो करना है
- सबसे पहले आपको Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा
- इस होम पेज पर आपको एप्लीकेशन फॉर्म दिखाई देगा। आपको इस एप्लीकेशन फॉर्म को ओपन करना है।
- फॉर्म को ओपन करने के बाद आपको इसमें पूछी गई सभी जानकारी जैसे कि नाम पता आधार नंबर आयू आदि दर्ज करनी है।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको लॉग इन करना होगा लॉगइन करते ही आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।
प्रधानमंत्री धन लक्ष्मी योजना 2021
ऑफलाइन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करना है।
- एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड होने के बाद आपको इसमें पूछी गई सभी जानकारी भरनी है।
- फॉर्म भरने के बाद आपको इसमें सभी जरूरी दस्तावेज अटैच करने हैं।
- दस्तावेज़ अटैच करने के बाद आपको अपने नजदीकी ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत व जनपद पंचायत और शहरी क्षेत्र में नगर निगम व नगर पालिका नगर परिषद के कार्यालय में जाकर जमा कर देना है।
कन्या विवाह योजना के अंतर्गत हितग्राहियों की सूची
- सर्वप्रथम आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको हितग्राहियों की सूची के सेक्शन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने विकल्पों की सूची खुलकर आएगी।
- इस सूची में आपको स्वीकृत हितग्राहियों की सूची के विकल्प पर क्लिक करना है।

- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।
- इस पेज पर पूछी गई सभी जानकारी जैसे जिला, जनपद, पंचायत, विभाग, योजना का नाम, आवेदन दिनांक तथा कैप्चा कोड दर्ज करना है।
- संपूर्ण जानकारी दर्ज करने के बाद आपको हितग्राहियों की सूची देखें के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इस प्रकार आपके सामने सूची खुलकर आ जाएगी
Contact Information
यदि आपको Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana से संबंधित किसी भी प्रकार कि कोई कठिनाई आ रही है तो आप नीचे दिए गए टोल फ्री नंबर पर कॉल करके समस्या का समाधान पा सकते हैं
- सीएम हेल्पलाइन- 181
- नि: शकतौं के लिए- 18002334397
- केंद्र सरकार के दिव्यांगजन सूचना लाइन- 18002335956
Helpline Number
- सामाजिक न्याय संचालनालय
- 1250 तुलसी नगर भोपाल (मध्य प्रदेश)
- फोन: 07552556916
- Fax- 2552665
Conclusion
प्रिय दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे आर्टिकल के माध्यम से समझ आ गया होगा कि Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana क्या है अथवा इसमें आवेदन की प्रक्रिया क्या है। अगर आपको इस योजना से संबंधित कोई भी कठिनाई आए तो आप हमसे नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं आपका कमेंट हमारे लिए महत्वपूर्ण है