RTE Uttarakhand Admission 2023-24: ऑनलाइन पंजीकरण करे व अंतिम तिथि देखे

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं केंद्र सरकार द्वारा राइट टू एजुकेशन एक्ट लॉन्च किया गया था। इस एक्ट के माध्यम से 6 से 14 साल तक के बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। राइट टू एजुकेशन एक्ट के अंतर्गत प्राइवेट स्कूलों को भी आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए एक कोटा रखना होता है। जिसके अंतर्गत उनको निशुल्क एडमिशन एवं शिक्षा प्रदान की जाती है। यह एक्ट देश के सभी राज्यों में संचालित किया जाता है। उत्तराखंड सरकार द्वारा भी राइट टू एजुकेशन एक्ट को संचालित करती है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से RTE Uttarakhand Admission 2023-24 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करने जा रहे हैं। आप हमारे इस लेख को पढ़कर इस एक्ट के अंतर्गत ऑनलाइन पंजीकरण करने की प्रक्रिया से अवगत हो सकेंगे। इसके अलावा आपको इस योजना से जुड़ी अन्य मुख्य जानकारियां भी प्रदान की जाएगी।

RTE Uttarakhand Admission 2023-24

शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार प्रत्येक नागरिक को है। लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण कई बच्चे ऐसे हैं जो शिक्षा नहीं प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे सभी बच्चों के लिए सरकार द्वारा निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। यह शिक्षा प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा सरकारी विद्यालय संचालित किए जाते हैं। इसके अलावा प्राइवेट विद्यालयों में भी कुछ सीटों पर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए आरक्षण किया जाता है। जिससे कि देश का कोई भी बच्चा शिक्षा का मूल अधिकार प्राप्त करने से वंचित ना रहे। उत्तराखंड सरकार द्वारा भी 25% सीटें प्रदेश के प्राइवेट स्कूलों में राइट टू एजुकेशन के अंतर्गत आरक्षित है। इस योजना के संचालन से प्रदेश के एजुकेशन स्टेटस में सुधार आता है। इसके अलावा साक्षरता दर को भी बढ़ाया जा सकता है।

इस योजना के अंतर्गत बच्चों का चयन लाटरी के माध्यम से किया जाता है। उत्तराखंड में लगभग 1430 स्कूल आरटीई उत्तराखंड के अंतर्गत पंजीकृत है। वे सभी नागरिक जो अपने बच्चों का एडमिशन आरटीई कोटा के अंतर्गत करवाना चाहते हैं उनको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करवाना होगा।

RTE Admission Uttarakhand

यह भी पढ़े: उत्तराखंड उदयमान छात्र योजना

आरटीई उत्तराखंड एडमिशन 2023-24 का उद्देश्य

  • RTE Uttarakhand Admission 2023-24 का मुख्य उद्देश्य शिक्षा का मूल अधिकार सभी बच्चों को प्रदान करना है।
  • इस योजना के माध्यम से 6 से 14 साल तक के बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है।
  • जिसके लिए प्राइवेट स्कूलों में 25% सीटें आरक्षित की जाती हैं।
  • यह योजना शिक्षा का मूल अधिकार सभी नागरिकों तक प्रदान करने के उद्देश्य से आरंभ की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से साक्षरता दर में बढ़ोतरी होती है।
  • अब प्रदेश के छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए किसी पर भी निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • क्योंकि उनको आरटीई उत्तराखंड के माध्यम से निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।

RTE Uttarakhand Admission 2023-24 की पात्रता

  • आवेदक के माता-पिता उत्तराखंड के स्थाई निवासी होने चाहिए।
  • आवेदक के माता-पिता की इनकम 5500 से कम होनी चाहिए।
  • आवेदक की जन्मतिथि 1 अप्रैल 2023 आवेदन के नियम निम्नलिखित होनी चाहिए:
    • किंडर गार्डन- 1 अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2015
    • प्री प्राइमरी- 1 अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2017

यह भी पढ़े: SC OBC Free Coaching Scheme 

आरटीई उत्तराखंड एडमिशन 2023-24 के लाभ
  • राइट टू एजुकेशन योजना को केंद्र सरकार द्वारा आरंभ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से देशभर के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है।
  • यह शिक्षा बच्चे प्राइवेट स्कूल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
  • प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने के लिए 25% सीटें आरक्षित की जाती हैं।
  • इस योजना के संचालन से देश के बच्चे शिक्षा के मूल अधिकार को प्राप्त कर सकते हैं।
  • यह योजना बच्चों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने में कारगर साबित होती है।
  • इसके अलावा इस योजना के संचालन से साक्षरता दर में बढ़ोतरी होती है।
  • साक्षरता दर बढ़ने से रोजगार भी उत्पन्न होता है।

RTE Uttarakhand Admission 2023-24 के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको राइट टू एजुकेशन उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खोलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन नोटिफिकेशन फॉर न्यू स्टूडेंट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको पूछे गए सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद आपको रजिस्टर के विकल्प के करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात रजिस्ट्रेशन नंबर आवेदक के मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा।
  • इसके बाद उस रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से आवेदक को पोर्टल पर लॉगइन करना होगा।
  • पोर्टल पर लॉगइन करने के पश्चात आवेदक को आवेदन फॉर्म भरकर जमा करना होगा।
  • इस प्रकार आप राइट टू एजुकेशन उत्तराखंड के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • निवास का प्रमाण
  • आयु का प्रमाण
  • स्कूल एडमिशन रिसिप्ट
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • इनकम सर्टिफिकेट आदि

RTE Uttarakhand Admission 2023-24 Important Dates

Event NameDate
Release of NotificationFebruary  2023
Admission Starting Date of 1st PhaseMarch 2023
Admission Last Date of 1st PhaseMarch 2023
Starting of 2nd Phase AdmissionApril 2023
Last Date of 2nd PhaseApril 2023
Admission Starting Date of 3rd PhaseJune 2023
Last Date of 3rd Phase AdmissionJune 2023
Applications VerificationMarch 2023 to April 2023
First Phase Lottery ResultMarch 2023
Second Phase Lottery ResultApril 2023
Third Phase Lottery ResultJune 2023
Admission Form 2023 Last DateApril to June 2023

RTE Uttarakhand Admission 2023-24 चयन प्रक्रिया

  • वह सभी नागरिक जो अपने बच्चों का आरटीई उत्तराखंड एडमिशन के अंतर्गत एडमिशन करवाना चाहते हैं उनको आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा।
  • आवेदन करने के पश्चात विभाग द्वारा आवेदन का सत्यापन किया जाएगा।
  • सत्यापन में आवेदक द्वारा प्रदान करी गई सभी जानकारियों को वेरीफाई किया जाएगा।
  • इसके बाद लाभार्थी का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
  • स्कूलों द्वारा ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कंडक्ट की जाएगी।

RTE Uttarakhand Admission 2023-24 रिजल्ट

  • आरटीई उत्तराखंड ऐडमिशन 2324 रिजल्ट देखने के लिए आपको Lottery Result 1st, 2nd, 3rd Notification के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपने स्कूल का चयन करना होगा।
  • स्कूल का चयन करने के पश्चात आपको अपने जिले का चयन करना होगा।
  • जिले का चयन करने के बाद नागरिकों को अपने तहसील एवं एरिया का चयन करना होगा।
  • जैसे ही आप यह चयन करेंगे आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ फॉर्मेट में एडमिशन लॉटरी रिजल्ट खुलकर आ जाएगा।
  • इस प्रकार आप राइट टू एजुकेशन उत्तराखंड रिजल्ट देख सकेंगे।
संपर्क विवरण
  • Address: State Project Office, Nannoor Khera, Tapovan Road, Raipur,  Dehradun – 248001.
  • Email id: [email protected]
  • Helpline Number: 0135-2781941
आरटीई उत्तराखंड एडमिशन FAQs
राइट टू एजुकेशन एक्ट क्या है?

राइट टू एजुकेशन एक्ट के माध्यम से बच्चो को निशुल्क शिक्षा का अधिकार प्रदान किया जाता है। जिसके लिए प्राइवेट स्कूलों में 25% सीट रिजर्व की जाती है।

इस एक्ट के अंतर्गत कौन अपना पंजीकरण करवा सकता है?

गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले नागरिक अपने बच्चों का इस एक्ट के अंतर्गत पंजीकरण करवा सकते हैं। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए नागरिकों के पास आय प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।

किस आयु के बच्चों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा?

6 से 14 साल तक के बच्चे इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करवाना होगा।

क्या इस योजना के अंतर्गत ऑफलाइन पंजीकरण भी करवाया जा सकता है?

इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पंजीकरण करवाया जा सकता है। ऑफलाइन पंजीकरण करवाने के लिए बच्चों को स्कूल से संपर्क करना होगा।

Leave a Comment