उम्मीद करियर पोर्टल 2021 ऑनलाइन पंजीकरण | umeedcareerportal.com Login & Teachers / Students Registration | Haryana Umeed Career Portal Online Login Process & शिक्षक & विद्यार्थी का लॉगिन विवरण |
हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को कैरियर गाइडेंस प्रदान करने के लिए हरियाणा उम्मीद करियर पोर्टल को आरंभ किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से स्टूडेंट्स शिक्षा के साथ-साथ करियर संबंधित काउंसलिंग भी प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए दोस्तों आज हम अपने इस लेख के माध्यम से आपको हरियाणा उम्मीद करियर पोर्टल 2021 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे जैसे इस पोर्टल का उद्देश्य क्या है, इसके लाभ क्या है तथा इसमें आवेदन की प्रक्रिया क्या है। आपसे निवेदन है कि कृपया हमारे लेख को विस्तार से पढ़ें।
(umeedcareerportal.com) Haryana Umeed Career Portal 2021
इस पोर्टल को हरियाणा के शिक्षा विभाग द्वारा तैयार किया गया है जिसके साथ डिप्टी डीईओ शिवकुमार धीमान के द्वारा घोषणा की गई थी कि उम्मीद करियर पोर्टल के माध्यम से स्टूडेंट कैरियर से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा इस पोर्टल के माध्यम से काउंसलिंग भी कर सकते हैं। उम्मीद करियर पोर्टल 2021 एक बहुत ही महत्वपूर्ण पोर्टल शुरू किया गया है जिसके माध्यम से प्रदेश के बच्चों को करियर काउंसलिंग करवाने के लिए इधर उधर जाने की आवश्यकता नहीं है। इस पोर्टल को डबलमेंट माधुरी प्रोफेशनल सर्विसेज के साथ पार्टनरशिप करके तैयार किया गया है। Umeed Portal का उपयोग केवल सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट ही कर पाएंगे।
विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ कॅरियर सम्बन्धी गाइडेंस देने के लिए हरियाणा सरकार ने तैयार किया उम्मीद पोर्टल pic.twitter.com/BXXQ1K4rfJ
— CMO Haryana (@cmohry) November 17, 2020
हरियाणा उम्मीद करियर पोर्टल 2021 का उद्देश्य
जैसे कि हम सब जानते हैं पहले 10वीं व 12वीं के छात्रों को करियर काउंसलिंग लेने के लिए विभिन्न कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे। और ऐसे में उन्हें सही से करियर काउंसलिंग नहीं मिल पाती थी तथा उनका समय भी बर्बाद होता था। इसी चीज को मद्देनजर रखते हुए हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा उम्मीद करियर पोर्टल को आरंभ किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से हरियाणा के सरकारी विद्यालयों के 10वीं व 12वीं के छात्रों को काउंसलिंग के साथ-साथ करके गाइडलाइंस भी प्रदान की जाएगी। जिससे वह अपने लिए एक सही अफसर ढूंढ पाएंगे तथा जीवन में कुछ अच्छा कर पाएंगे।
Haryana Umeed Career Portal 2021 In Highlights
पोर्टल का नाम | हरियाणा उम्मीद करियर पोर्टल 2021 |
किसके द्वारा शुरू किया गया | हरियाणा सरकार द्वारा |
विभाग | शिक्षा विभाग, हरियाणा |
राज्य | हरियाणा |
पोर्टल का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया | हरियाणा मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा |
पोर्टल का उद्देश्य | सरकारी स्कूल के 10वीं व 12वीं छात्रों को कैरियर गाइडेंस प्रदान करना |
पोर्टल का लाभ | करियर गाइडेंस के साथ साथ काउंसलिंग व ट्रेनिंग भी प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | www.umeedcareerportal.com |
Haryana Govt Schemes 2021
विद्यार्थी तथा शिक्षकों की ट्रेनिंग
शिक्षक और छात्र दोनों अब उम्मीद कैरियर मार्गदर्शन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। शिक्षकों और छात्रों दोनों के नियम ऑनलाइन प्रशिक्षण 18 नवंबर 2020 से शुरू कर दिया गया है। इस पोर्टल पर शिक्षक और छात्र दोनों ही अपने करियर से जुड़ी काउंसलिंग प्राप्त कर सकते हैं।
वर्ग | प्रशिक्षण | लिंक |
शिक्षक प्रशिक्षण | करियर गाइडेंस पोर्टल, उम्मीद सेंटर काउंसलर, PGT’s के उपयोग पर सत्र | www.umeedcareerportaltraining.com |
करियर मार्गदर्शन पोर्टल पर छात्र सगाई | 10वीं व 12वीं के सभी छात्र | www.umeedcareerportalwebinar.com |
Central Government Scheme 2021
शिक्षक और विद्यार्थी का लॉगिन विवरण
लॉगइन वर्ग | आईडी | पासवर्ड |
शिक्षक व विद्यार्थी | विद्यालय की आईडी | 123456 |
विद्यार्थी | विद्यार्थी का एसआरएन नंबर | 123456 |
प्रशिक्षण सत्र में पीजीटी (PGT) की भूमिका
सभी पीजीटी को परीक्षण सत्र का पूरा लाभ उठाने के लिए शिक्षक परीक्षण सत्र से पहले कैरियर मार्गदर्शन पोर्टल पर जाना अनिवार्य है। इस पोर्टल पर जाकर वह ट्रेनिंग से जुड़ी सभी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षकों को छात्रों को कार्यक्रम के बारे में सभी जानकारी प्रदान करनी चाहिए जिससे वह इस कार्यक्रम मैं दिलचस्पी दिखाएं और आगे इससे जोड़ने में सक्षम रहें। शिक्षकों को छात्रों के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप पर उम्मीद पोर्टल के बारे में सभी जानकारी साझा करनी चाहिए
Benefits Of Haryana Umeed Portal
- इस पोर्टल के माध्यम से स्टूडेंट्स को उनके कैरियर से संबंधित जानकारी प्राप्त होगी।
- उम्मीद पोर्टल पर काउंसलिंग के साथ-साथ करियर गाइड लाइन भी प्रदान की जाएंगी।
- सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को करियर के मंच पर ले जाने के लिए इस पोर्टल को लांच किया गया है।
- 10वीं तथा 12वीं के छात्रों को अपना करियर काउंसलिंग के लिए इधर उधर भटकने की आवश्यकता नहीं है वह इस पोर्टल के माध्यम से आसानी से अपने करियर काउंसलिंग प्राप्त कर सकते हैं।
- इस पोर्टल का लाभ केवल सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को ही प्रदान किया जाएगा
आवेदन के लिए पात्रता एवं दस्तावेज
- आवेदक को हरियाणा का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदक किसी सरकारी स्कूल का छात्र होना अनिवार्य है।
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- स्कूल का आईडी कार्ड
- मोबाइल नंबर
आवेदन के लिए पात्रता
- आवेदक हरियाणा का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदक 10वीं व 12वीं कक्षा से होना चाहिए।
- उम्मीदवार सरकारी विद्यालय का ही स्टूडेंट होना चाहिए।
हरियाणा उम्मीद पोर्टल 2021 पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया
राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी हरियाणा उम्मीद पोर्टल पर पंजीकरण करवाना चाहते हैं उन्हें नीचे दिए गए चरणों का पालन करना है।
- सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

- वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज खुल कर आएगा।
- इस होम पेज पर आपको लॉगिन करें का सेक्शन दिखाई देगा।
- इस सेक्शन में आपको अपनी सभी जानकारी जैसे SRN Reg. No. तथा पासवर्ड दर्ज करनी है।
- जानकारियां दर्ज करने के बाद आपको लॉगिन करें के बटन पर क्लिक करना है।
- लॉग इन करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा।
- इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी आपको दर्ज करनी है।
- दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
- इस तरह से आप का पंजीकरण हो जाएगा।
Helpline Number
- Helpline Number- 7303910911
- Contact Number- 6283848592