बिहार समग्र अलंकारी मत्स्यिकी योजना 2024 ऑनलाइन आवेदन व एप्लीकेशन स्टेटस

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं आज के समय में माल, घरों, दफ्तर आदि में सजावटी मछलियों का टैंक रखा जाने का चलन चल रहा है। जिसके कारण मछलियों के व्यापार किया जा रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा मछली व्यापारियों को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं launch की जाती हैं। यह योजनाएं केंद्र एवं राज्य सरकारों के माध्यम से launch की जाती है। आज हम आपको बिहार सरकार द्वारा आरंभ की गई ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं जिसका नाम बिहार समग्र अलंकारी मत्स्यकी योजना है। इस योजना के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आप कैसे Bihar Samagra Alankari Matsyaki Yojana 2024 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आपको इस योजना का उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं आदि भी बताई जाएगी।

Bihar Samagra Alankari Matsyaki Yojana
Bihar Samagra Alankari Matsyaki Yojana

Bihar Samagra Alankari Matsyaki Yojana 2024

बिहार सरकार द्वारा बिहार समग्र अलंकारी मत्स्यकी योजना आरंभ की गई है। इस योजना के माध्यम से अलंकारी मछलियों के कारोबार को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। सरकार द्वारा इस योजना के संचालन के लिए मत्स्य संसाधन विभाग बिहार की official website भी launch की गई है। इस website के माध्यम से सभी पात्र आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना के अंतर्गत अलंकारी, थोक, खुदरा, ब्रीडर, शौकिया पालन करता मछलियों का कारोबार करने के लिए अनुदान की प्राप्ति कर सकते हैं। सरकार द्वारा इस योजना के संचालन के लिए 4 करोड़ 80 लाख 34 हजार का budget निर्धारित किया गया है।

वह सभी नागरिक जो Bihar Samagra Alankari Matsyaki Yojana का लाभ प्राप्त करने में रुचि रखते हैं उनको official website पर जाकर आवेदन करना होगा। अब नागरिकों को आवेदन करने के लिए कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। क्योंकि सरकार द्वारा उनके आवेदन ऑनलाइन प्राप्त किए जाएंगे। इस योजना के संचालन से नागरिकों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा एवं उनका रोजगार की भी प्राप्ति होगी।

यह भी पढ़े: Bihar Jalashay Matsyaki Vikas Yojana

बिहार समग्र अलंकारी मत्स्यिकी योजना 2024 का उद्देश्य

  • बिहार समग्र अलंकारी मत्स्यकी योजना का मुख्य उद्देश्य अलंकारी, थोक, खुदरा, ब्रीडर आदि पालनकर्ताओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाना है।
  • इस योजना के माध्यम से नागरिकों को अनुदान प्रदान किया जाएगा।
  • जिससे कि वह मछली का कारोबार कर सकें।
  • मछलियों के व्यापार से जुड़े अन्य वर्ग के आवेदकों को तालाब निर्माण करवाने पर 50% का अनुदान प्रदान किया जाएगा एवं SC/ST वर्ग के आवेदकों को 50 से 70% तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के संचालन से प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।
  • प्रदेश की बेरोजगारी दर में भी इस योजना के संचालन से गिरावट होगी।

Key Highlights Of Bihar Samagra Alankari Matsyaki Yojana

योजना का नामबिहार समग्र अलंकारी मत्स्यकी योजना 2024
किसने आरंभ कीबिहार सरकार
लाभार्थीबिहार के नागरिक
उद्देश्यमछली के कारोबारी को अनुदान प्रदान करना
साल2024
राज्यबिहार
आवेदन का प्रकारऑनलाइन

बिहार समग्र अलंकारी मत्स्यिकी योजना 2024 के लाभ तथा विशेषताएं

  • बिहार सरकार द्वारा बिहार समग्र अलंकारी मत्स्यकी योजना आरंभ की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से मात्सिकी कारोबारी को अनुदान प्रदान किया जाएगा।
  • नागरिकों को इस योजना के माध्यम से 50% से लेकर 70% तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा।
  • सरकार द्वारा इस योजना के संचालन के लिए 4 crore से अधिक की राशि निर्धारित की गई है।
  • वह सभी नागरिक जो इस योजना का लाभ प्राप्त करने में रुचि रखते हैं वह official website पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • अनुदान की राशि सीधे लाभार्थी के खाते में direct benefit transfer के माध्यम से वितरित की जाएगी।

यह भी पढ़े: मत्स्य संपदा योजना

योजना के माध्यम से प्रदान किया जाने वाला अनुदान

योजना के अवयवइकाई लागतअनुदान राशि 
थोक अलंकारी मत्स्य संवर्द्धन एवं विपणन योजना12.26/- लाख सं0 प्रमंडल स्तर अन्य वर्ग के लिए 50 प्रतिशत अनुदान तथा अति पिछड़ा वर्ग / अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लिए 70 प्रतिशत अनुदान देय होगा। 
अलंकारी मत्स्य प्रजजन इकाई योजना11.50/- लाख सं0 जिला स्तर  
अलंकारी मत्स्य इकाई सहायता योजना1.56/- लाख सं0 जिला स्तर      
बिहार समग्र अलंकारी मत्स्यिकी योजना 2024 की पात्रता
  • आवेदक बिहार का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • नागरिक के पास अपने खुद की भूमि होनी चाहिए जिस पर भूमि का मछली पालन एवं तालाब का निर्माण करवाया जा सके।
  • आवेदक का बैंक खाता होना चाहिए।
आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • फोटो पहचान पत्र
  • भूमि स्वामित्व
  • बैंक खाता विवरण
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी आदि

बिहार समग्र अलंकारी मत्स्यिकी योजना 2024 के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की Official Website पर जाना होगा।
Bihar Samagra Alankari Matsyaki Yojana
Bihar Samagra Alankari Matsyaki Yojana
Application Form
Application Form
  • इसके बाद आपकी screen पर पंजीकरण फार्म खुलकर आएगा।
  • आपको इस फॉर्म में पूछे गए सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे कि आपकी श्रेणी, वर्ग, नाम, जन्म दिनांक, लिंग, स्थाई पता, बैंक खाता विवरण आदि दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके login करना होगा।
  • इसके बाद आपको बिहार समग्र अलंकारी मत्स्यकी योजना के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आवेदन पत्र खुलकर आएगा।
  • आपको आवेदन पत्र में पूछे गए सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको आवेदन पत्र से सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को upload करना होगा।
  • इसके बाद आपको submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप बिहार समग्र अलंकारी मत्स्यकी योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।

FAQs

इस योजना को किसके द्वारा आरंभ किया गया है?

इस योजना को बिहार सरकार द्वारा आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से मत्स्य पालन का काम करने वाले नागरिकों को अनुदान प्रदान किया जाएगा।

बिहार समग्र अलंकारी मत्स्यकी योजना के माध्यम से कितना अनुदान प्रदान किया जाएगा?

इस योजना के माध्यम से 50% से लेकर 70% तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा। अनुदान की राशि सीधे लाभार्थी के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से वितरित की जाएगी।

क्या इस योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन भी किया जा सकता है?

नहीं इस योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन नहीं किया जा सकता। केवल ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से ही इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

क्या इस योजना का लाभ सभी वर्गों के नागरिक प्राप्त कर सकते हैं?

हां इस योजना का लाभ सभी वर्गों के नागरिकों द्वारा प्राप्त किया जा सकता है। सामान्य वर्ग के नागरिकों को 50% अनुदान प्रदान किया जाएगा एवं एससी एसटी वर्ग के नागरिकों को 70% का अनुदान प्रदान किया जाएगा।

Leave a Comment