राजस्थान ई सखी योजना 2023: E Sakhi Yojana Rajasthan ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने का सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किया जाता है। जिसके लिए सरकार विभिन्न योजनाएं लांच करती है। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाती है। आज हम आपको राजस्थान सरकार द्वारा आरंभ की गई ऐसी है एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जिसका नाम राजस्थान ई सखी योजना है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की 1.5 लाख महिलाओं को डिजिटल रूप से साक्षर करने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आप कैसे E Sakhi Yojana Rajasthan 2023 के अंतर्गत अपना पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा आपको इस योजना से जुड़ी अन्य मुख्य जानकारियां जैसे कि इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता आदि भी बताई जाएगी। तो आइए जानते हैं कैसे प्राप्त करें योजना का लाभ।

E Sakhi Yojana Rajasthan
E Sakhi Yojana Rajasthan

E Sakhi Yojana Rajasthan 2023

राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान ई सखी योजना आरंभ करने की घोषणा की गई है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की डेढ़ लाख महिला स्वयंसेवकों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। जिससे कि महिलाओं को डिजिटल रुप से साक्षर किया जा सके। महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत निशुल्क ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। यह ट्रेनिंग प्राप्त करने के पश्चात महिलाओं को ई सखी का नाम दिया जाएगा। यह सभी सखियां गांव एवं शहर में जाकर कम से कम 100 महिलाओं को डिजिटल सेवा का उपयोग करना सिखाएंगे। जिससे कि गांव के हर एक घर में डिजिटल साक्षरता की प्राप्ति होगी। इस योजना के संचालन से महिलाएं सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगी तथा उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। वह सभी महिलाएं जो इस योजना का लाभ प्राप्त करने में रुचि रखते हैं उनको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

यह भी पढ़े: इंदिरा महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना

राजस्थान ई सखी योजना 2023 का उद्देश

  • राजस्थानी सखी योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल रूप से सक्षम बनाना है।
  • इस योजना के माध्यम से महिलाओं को डिजिटल ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी।
  • जिससे कि महिलाओं को डिजिटल सेवा से संबंधित जानकारी की प्राप्ति होगी।
  • यह महिलाएं गांव में जाकर अन्य महिलाओं को डिजिटल सेवा का ज्ञान प्रदान करेंगी।
  • जिससे कि ग्रामीण इलाकों के नागरिक को तक सभी डिजिटल सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा सकेगी।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला न्यूनतम 12वीं कक्षा पास होनी चाहिए।
  • सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत निशुल्क ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी।

Key Highlights Of E Sakhi Yojana Rajasthan

योजना का नामराजस्थान ई सखी योजना 2023
किसने आरंभ कीराजस्थान सरकार
लाभार्थीराजस्थान के नागरिक
उद्देश्यमहिलाओं को डिजिटल रूप से सक्षम बनाना
साल2023
राज्यराजस्थान
आवेदन का प्रकारऑनलाइन

यह भी पढ़े: उद्योग लगाओ आय बढ़ाओ योजना

ई सखिओ को प्रदान की जाएगी आर्थिक सहायता

  • इस योजना के अंतर्गत ट्रेनिंग प्राप्त की गई महिलाओं को आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • यह आर्थिक सहायता 2500 रुपए की होगी।
  • आर्थिक सहायता की राशि सीधे लाभार्थी के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से वितरित की जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता दो किस्तों में प्रदान की जाएगी।
  • पहली किस्त 1000 की होगी जो ट्रेनिंग शुरू होने पर प्रदान की जाएगी।
  • दूसरी किस्त ₹1500 की होगी जो ट्रेनिंग समाप्त होने पर प्रदान की जाएगी।

प्रशिक्षण एवं स्थान से संबंधित जानकारी

  • इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा 14 घंटों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
  • यह प्रशिक्षण प्रतिदिन 2 घंटे के हिसाब से प्रदान किया जाएगा।
  • महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत 7 दिनों तक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के नजदीकी आईटीजीके या आईटी ज्ञान केंद्र पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
  • महिलाओं को प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए किसी भी तरह का कोई शुल्क अदा नहीं करना होगा।
  • यह ट्रेनिंग महिलाओं को बिल्कुल निशुल्क प्रदान की जाएगी।

राजस्थान ई सखी योजना 2023 के लाभ तथा विशेषताएं

  • राजस्थान ई सखी योजना को राजस्थान सरकार द्वारा आरंभ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से प्रदेश की डेढ़ लाख महिलाओं को डिजिटल ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी।
  • जिससे कि महिला डिजिटल रूप से सक्षम बन सके।
  • महिलाओं को यह ट्रेनिंग प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार के शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।
  • सरकार द्वारा प्रशिक्षित महिलाओं को ₹2500 की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के संचालन से प्रदेश की महिलाएं सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगी तथा उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।

योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण का पाठ्यक्रम

  • राजस्थान संपर्क
  • ईपीडीएस योजना
  • ई मित्र योजना
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना
  • भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना
  • भामाशाह योजना
राजस्थान ई सखी योजना 2023 के अंतर्गत पात्रता
  • आवेदक राजस्थान की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • महिला की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला के पास भामाशाह आईडी होनी चाहिए।
  • आवेदक द्वारा 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए।
  • वह महिलाएं जो सामाजिक कार्यक्रम में भागीदारी लेती हैं और जिनके पास खुद का स्मार्टफोन है केवल वही इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकती हैं।
आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी आदि

राजस्थान ई सखी योजना 2023 के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको अपने मोबाइल में ई सखी मोबाइल ऐप डाउनलोड करके खोलना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको ई सखी बनिए के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नई विंडो खुल कर आ जाएगी।
  • इस पर आपको राजस्थान साइन ऑन की सहायता से लॉगिन करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुलेगा।
  • आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज करनी होंगी।
  • इसके बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप राजस्थान ई सखी योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।

राजस्थान ई सखी योजना 2023 मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए आपको अपने मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर खोलना होगा।
  • इसके बाद आपको ई सखी मोबाइल एप टाइप करके सर्च करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक सूची खुलकर आएगी।
  • इस सूची में से आपको सबसे ऊपर वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको इंस्टॉल के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप राजस्थान ई सखी योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।
FAQs
इस योजना को किसके द्वारा आरंभ किया गया है?

इस योजना को राजस्थान सरकार द्वारा आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को डिजिटल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

क्या प्रदेश की सभी महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त करने की पात्र होंगी?

नहीं सभी महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त करने की पात्र नहीं होंगी। केवल वहीं महिलाएं जिन्होंने 12वीं कक्षा पास की है वही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।

इस योजना के माध्यम से कितना दिन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा?

इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा 14 घंटे का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह प्रशिक्षण महिलाओं को 7 दिन तक प्रदान किया जाएगा।

क्या महिलाओं को किसी प्रकार का प्रशिक्षण शुल्क जमा करना होगा?

नहीं महिलाओं को किसी भी प्रकार का प्रशिक्षण शुल्क जमा नहीं करना होगा। सरकार द्वारा प्रशिक्षित महिलाओं को ₹2500 की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

Leave a Comment