eDisha Haryana 2024: रजिस्ट्रेशन, लॉगिन व edisha.gov.in स्टेटस चेक करें

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं सरकार द्वारा डिजिटलीकरण की प्रक्रिया की जा रही है। जिसके अंतर्गत सरकार द्वारा विभिन्न सरकारी सेवाएं एवं योजनाओं के अंतर्गत आवेदन करने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही है। आज हम आपको हरियाणा सरकार द्वारा आरंभ किए गए ऐसे ही एक पोर्टल से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जिसका नाम e-disha हरियाणा है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस लेख के माध्यम से आपको eDisha Haryana 2024 का पूरा ब्यौरा प्राप्त होगा। इसके अलावा आपको इस योजना का उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता आदि से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। तो आइए जानते हैं कैसे प्राप्त करें इस योजना का लाभ।

eDisha Haryana 2024

हरियाणा सरकार द्वारा e-disha हरियाणा पोर्टल लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से हरियाणा के नागरिक जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आदि जैसे प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अब नागरिकों को यह सभी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वह घर बैठे इस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे। इस प्रक्रिया से पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सकेगी। इसके अलावा समय और पैसे की भी बचत होगी। इसके अलावा eDisha Haryana Portal के माध्यम से आवेदन की स्थिति भी देखी जा सकेगी। नागरिकों को अब विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अलग-अलग वेबसाइट से भी आवेदन नहीं करना पड़ेगा। e-disha हरियाणा पर सभी प्रकार के प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

यह भी पढ़े: हरियाणा सरल पोर्टल 

eDisha Haryana 2024 का उद्देश्य

  • ई दिशा हरियाणा का मुख्य उद्देश्य सरकारी सेवाओं को पारदर्शी प्रभावी कुशल बनाना है
  • इस पोर्टल के माध्यम से अब प्रदेश के नागरिकों को विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनवाने के लिए किसी भी सरकारी दफ्तर में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • नागरिक घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से विभिन्न प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे।
  • इसके अलावा नागरिकों द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए भी आवेदन किया जा सकेगा।
  • इस प्रक्रिया से प्रणाली में पारदर्शिता आएगी तथा समय और पैसे की भी बचत होगी।

Key Highlights eDisha Haryana 2024

योजना का नामeDisha Haryana 2024
किसने आरंभ कीहरियाणा सरकार
लाभार्थीहरियाणा के नागरिक
उद्देश्यविभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए आवेदन करने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करवाना
साल2024
राज्यहरियाणा
आवेदन का प्रकारऑनलाइन

eDisha Haryana 2024 के लाभ तथा विशेषताएं

  • हरियाणा सरकार द्वारा e-disha हरियाणा पोर्टल लांच किया गया है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से हरियाणा के नागरिक जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आदि जैसे प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
  • अब नागरिकों को यह सभी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • वह घर बैठे इस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे।
  • इस प्रक्रिया से पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सकेगी।
  • इसके अलावा समय और पैसे की भी बचत होगी।
  • इसके अलावा इस पोर्टल के माध्यम से आवेदन की स्थिति भी देखी जा सकेगी।
  • नागरिकों को अब विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अलग-अलग वेबसाइट से भी आवेदन नहीं करना पड़ेगा।
  • e-disha हरियाणा पर सभी प्रकार के प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

यह भी पढ़े: हरियाणा परिवार पहचान पत्र

प्रमाण पत्र बनवाने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • राशन कार्ड
  • मतदाता पहचान पत्र
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • आवास प्रमाण पत्र आदि

ई दिशा पोर्टल के माध्यम से प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया

eDisha Haryana
eDisha Haryana
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खोलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको user-id तथा पासवर्ड दर्ज करके लॉगइन करना होगा।
  • अब आपको प्रमाण पत्र के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको प्रमाण पत्र के प्रकार का चयन करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आवेदन पत्र खुलकर आएगा।
  • आप को आवेदन पत्र में पूछे गए सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज करनी होंगी।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को आवेदन पत्र के साथ अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद आपको सबमिट कर विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप ई दिशा पोर्टल के माध्यम से प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे।

लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको ई दिशा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खोलकर आएगा।
  • अब आपको लॉगिन के सेक्शन में जाना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना user-id तथा पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप लॉगिन कर सकेंगे।

सर्टिफिकेट वेरीफाई करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको ई दिशा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खोलकर आएगा।
  • अब आपको वेरिफिकेशन ऑफ सर्टिफिकेट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
eDisha Haryana Verify Certificate
Verify Certificate
  • इसके बाद आपको एप्लीकेशन सेलेक्ट करनी होगी।
  • अब आपको ट्रांजैक्शन आईडी तथा फैमिली आईडी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको प्रिंट सर्टिफिकेट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप सर्टिफिकेट वेरीफाई कर सकेंगे।
एप्लीकेशन स्टेटस देखने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको ई दिशा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खोलकर आएगा।
  • अब आपको स्टेटस ऑफ एप्लीकेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Check Application Status
Check Application Status
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खोलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको अपनी सरल आईडी दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • एप्लीकेशन स्टेटस आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगा।
eDisha Haryana 2023 FAQs
ई दिशा क्या है?

हरियाणा सरकार द्वारा ई दिशा पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न सरकारी दस्तावेज बनवाने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जाती है जिससे कि नागरिकों की आसानी से विभिन्न सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित की जा सके।

क्या प्रमाण पत्र का सत्यापन ऑनलाइन किया जा सकता है?

हां प्रमाण पत्र का सत्यापन ऑनलाइन भी किया जा सकता है।

क्या प्रमाण पत्र ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से बनाए जा सकते हैं?

हां नागरिकों द्वारा प्रमाण पत्र ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से बनवाए जा सकते हैं।

कोई भी समस्या आने की स्थिति में कहां संपर्क किया जा सकता है?

कोई भी समस्या आने की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है जोकि 18002000023 है।

Leave a Comment