Haryana Bhulekh 2024: ऑनलाइन हरियाणा भूलेख व खसरा खतौनी चेक कैसे करें

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं केंद्र सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया कैंपेन लॉन्च किया गया है। इस कैंपेन के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवाएं एवं योजनाओं के अंतर्गत आवेदन करने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सभी राज्य सरकारों द्वारा लैंड रिकॉर्ड से संबंधित जानकारी भी ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही है। हरियाणा सरकार ने भी लैंड रिकॉर्ड संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए हरियाणा भूलेख पोर्टल लांच किया है। इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के नागरिक अपनी खसरा, खतौनी, जमाबंदी आदि की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से Haryana Bhulekh 2024 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करेंगे। आप हमारे इस लेख को पढ़कर इस पोर्टल का लाभ उठाने की प्रक्रिया से अवगत हो सकेंगे। इसके अलावा आपको भूलेख से जुड़ी अन्य मुख्य जानकारियां भी प्रदान की जाएगी।

Haryana Bhulekh 2024

हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा भूलेख portal launch किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से हरियाणा के नागरिक खसरा, खतौनी, जमाबंदी, नकल, भू नक्शा आदि से संबंधित जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। नागरिकों को यह जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है। वह घर बैठे इस पोर्टल के माध्यम से land records से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रक्रिया से समय और पैसे दोनों की बचत होती है तथा प्रणाली में पारदर्शिता भी सुनिश्चित की जा सकती है। राज्य के सभी नागरिक इस सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

हरियाणा लैंड रिकॉर्ड से संबंधित जानकारी online उपलब्ध होने के कारण अब सरकार के पास भी नागरिकों की संपत्ति का पूरा ब्यौरा होगा। जिसके माध्यम से सरकार विभिन्न योजनाएं संचालित कर सकेगी। इस योजना के संचालन से नागरिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगे तथा उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।

Haryana Bhulekh
Haryana Bhulekh

यह भी पढ़े: Haryana e-Bhoomi Portal

Haryana Bhulekh 2024 का उद्देश्य

  • हरियाणा भूलेख 2024 का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के नागरिकों को खसरा, खतौनी, जमाबंदी आदि से संबंधित जानकारी घर बैठे उपलब्ध करवाना है।
  • अब नागरिकों को यह जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • वह घर बैठे आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
  • इस प्रक्रिया से समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा भ्रष्टाचार को भी दूर किया जा सकेगा।
  • यह योजना नागरिकों के जीवन में भी सुधार लाएगी।

Key Highlights Of Haryana Bhulekh 2024

योजना का नामहरियाणा भूलेख 2024
किसने आरंभ कीहरियाणा सरकार
लाभार्थीहरियाणा के नागरिक
उद्देश्यलैंड रिकॉर्ड से संबंधित जानकारी घर बैठे प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करना
साल2024
राज्यहरियाणा
आवेदन का प्रकारऑनलाइन

यह भी पढ़े: भूमि जानकारी

जमाबंदी नकल देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको हरियाणा भूलेख की Official Website पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर home page खुलकर आएगा।
Haryana Bhulekh
Haryana Bhulekh
  • होम पेज पर आपको जमाबंदी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको जमाबंदी नकल के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Haryana Bhulekh
Jamabandi Nakal
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खोलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको अपनी search type तथा है।
  • अब आपको अपने द्वारा चयनित की गई category के अनुसार जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • संबंधित जानकारी आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।

नकल की कॉपी देखने की प्रक्रिया

  • नकल की कॉपी देखने के लिए आपको होम पेज पर उपलब्ध जमाबंदी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको Get verified copy of NAKAL फिर कल पर क्लिक करना होगा।
Get Verified Copy Of Nakal
Get Verified Copy Of Nakal
  • इसके बाद आपकी screen पर एक नया पेज खोलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके send OTP के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आप को प्राप्त हुए OTP को OTP box में दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपको पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी
  • अब आपको submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • संबंधित जानकारी आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।

डीड रजिस्ट्रेशन अप्वाइंटमेंट लेने की प्रक्रिया

  • डीड रजिस्ट्रेशन अपॉइंटमेंट देने के लिए आपको ऑल सेक्शन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको भी Deed registration appointment के विकल्प पर केक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा
Login With Mobile Number
Login With Mobile Number
  • इस पेज पर आपको login credentials दर्ज करके लॉगइन करना होगा।
  • अब आपको अपॉइंटमेंट करना होगा।
  • इसके बाद आपको डीड रजिस्ट्रेशन के लिए time slot का चयन करना होगा।
  • इस प्रकार आप डीड रजिस्ट्रेशन अपॉइंटमेंट ले सकेंगे।

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रॉपर्टी रिकॉर्ड देखने की प्रक्रिया

  • शहरी एवं ग्रामीण प्रॉपर्टी देखने के लिए आपको होम पेज पर उपलब्ध ऑल सेक्शन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको Urban and rural property record के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Urban And Rural Property Record
Urban And Rural Property Record
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपको अपने जिले, तहसील, गांव, खसरा आदि का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको search के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • संबंधित जानकारी आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
कैडेस्ट्रेल मैप देखने की प्रक्रिया
  • कैडेस्ट्रेल मैप देखने के लिए आपको ऑल सेक्शन मैं जाना होगा।
  • इसके बाद आपको View cadastral map के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
View Cadastral Map
View Cadastral Map
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खोलकर आएगा।
  • इस पेज पर आप कैडेस्ट्रेल मैप देख सकेंगे।
म्यूटेशन स्टेटस देखने की प्रक्रिया
  • म्यूटेशन स्टेटस देखने के लिए आपको होम पेज पर उपलब्ध ऑल सेक्शन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको Check mutation status के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Check Mutation Status
Check Mutation Status
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपको अपने जिला एवं तहसील का चयन करना होगा।
  • अब आपको अपना रजिस्ट्री नंबर तथा रजिस्ट्री डेट दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको search के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • संबंधित जानकारी आपकी स्क्रीन पर कोई पर आ जाएगी।
संपर्क विवरण
  • Helpline- 1800-180-2137
FAQs
इस पोर्टल को किसके द्वारा आरंभ किया गया है?

इस पोर्टल को हरियाणा सरकार द्वारा आरंभ किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से लैंड रिकॉर्ड से संबंधित संपूर्ण जानकारी कर बैठक प्राप्त की जा सकती हैं।

क्या सभी नागरिक पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं?

हां प्रदेश के सभी नागरिक इस पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं। इस पोर्टल का उपयोग करके नागरिकों द्वारा खसरा, खतौनी, जमाबंदी आदि से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

कोई भी समस्या आने की स्थिति में कहां संपर्क कर सकते हैं?

कोई भी समस्या आने की स्थिति में नागरिकों द्वारा हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा विभाग कार्यालय में जाकर भी नागरिकों द्वारा अपनी समस्या दर्ज करवाई जा सकती है।

क्या इस पोर्टल के माध्यम से डीड रजिस्ट्रेशन के लिए अपॉइंटमेंट की भी प्राप्ति की जा सकती है?

हां इस पोर्टल के माध्यम से डीड रजिस्ट्रेशन के लिए अपॉइंटमेंट की भी प्राप्ति की जा सकती है। अपॉइंटमेंट प्राप्त करने के लिए नागरिकों को लॉगिन करके अपने टाइम स्लॉट का चयन करना होगा।

Leave a Comment