yuvaportal.mp.gov.in 2024: मध्य प्रदेश युवा पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व लॉगिन

सरकार द्वारा युवाओं को सशक्त बनाने का निरंतर प्रयास किया जाता है। जिसके लिए सरकार विभिन्न योजनाएं संचालित करती है। इन योजनाओं के माध्यम से युवाओं का विकास किया जाता है। इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा ऑनलाइन प्रणाली विकसित की गई है। आज हम आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किए गए ऐसे ही एक पोर्टल से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जिसका नाम yuvaportal.mp.gov.in 2024 है। इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के युवा विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं योजनाओं अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे। इस लेख को पढ़कर आपको मध्य प्रदेश युवा पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा आपको इस पोर्टल से जुड़ी अन्य मुख्य जानकारियां जैसे की इसका उद्देश्य, विशेषताएं, लाभ आदि भी बताई जाएंगी। तो आइए जानते हैं कैसे प्राप्त करें इस पोर्टल का लाभ।

yuvaportal.mp.gov.in 2024

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मध्य प्रदेश युवा पोर्टल launch किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के युवकों को उनके कौशल, ज्ञान और समग्र विकास को बढ़ाने का अवसर प्रदान किया जाएगा। सरकार द्वारा युवाओं का विकास करने के लिए विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाएं संचालित की जाती हैं। इस portal के माध्यम से प्रदेश के युवक इन योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं एवं योजनाओं के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। अब नागरिकों को इन योजनाओं के अंतर्गत आवेदन करने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। नागरिक घर बैठे इस portal के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे एवं इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इस प्रक्रिया से समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता भी सुनिश्चित की जा सकेगी।

yuvaportal.mp.gov.in
yuvaportal.mp.gov.in

यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना

मध्य प्रदेश युवा पोर्टल 2024 का उद्देश्य

  • yuvaportal.mp.gov.in 2024 का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है।
  • इस पोर्टल पर युवाओं के लिए संचालक योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी।
  • इसके अलावा युवा इन योजनाओं के अंतर्गत आवेदन भी कर सकेंगे।
  • अब नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत आवेदन करने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • वह इस पोर्टल के माध्यम से घर बैठे आवेदन कर सकेंगे।
  • यह पोर्टल युवाओं के जीवन स्तर में सुधार लाने में कारगर साबित होगा
  • इसके अलावा इस पोर्टल के संचालन से भ्रष्टाचार की दरों में भी गिरावट आएगी।
  • यह पोर्टल युवाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाएगा।

yuvaportal.mp.gov.in 2024 Key Highlights

योजना का नामyuvaportal.mp.gov.in 2024
किसने आरंभ कीमध्य प्रदेश सरकार
लाभार्थीमध्य प्रदेश के नागरिक
उद्देश्यविभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना
साल2024
राज्यमध्य प्रदेश
आवेदन का प्रकारऑनलाइन

यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान

मध्य प्रदेश युवा पोर्टल 2024 के मुख्य तथ्य

युवाओं के लिए योजनाएं- प्रदेश के युवा इस पोर्टल के माध्यम से सरकार द्वारा कार्यान्वित योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। नागरिकों को जानकारी प्रदान करने के लिए योजनाओं को विभिन्न क्षेत्रों में बांटा गया है। जिसमें रोजगार, नियोजन, छात्रवृत्ति, कौशल विकास, प्रवेश, छात्रावास, मासिक पेंशन, पुरस्कार आदि शामिल है। नागरिकों द्वारा इनमें से किसी भी विकल्प का चयन करके अपनी पात्रता के अनुसार संबंधित विभाग के पोर्टल पर जाया जा सकता है।

मेंटरशिप- इस पोर्टल के माध्यम से युवा mentor के माध्यम से मार्गदर्शन भी प्राप्त कर सकते हैं। यह मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए युवाओं को sign up कर के अपने dashboard पर जाना होगा।

चर्चा संवाद- चर्चा संवाद के माध्यम से युवाओं द्वारा अपने विचार एवं परामर्श राज्य सरकार के साथ साझा किए जा सकते हैं। नागरिकों द्वारा blog लिखा जा सकता है, पोल में भाग लिया जा सकता है, विशेषज्ञों की राय भी पढ़ी जा सकती है।

युवाओं की उपलब्धियां एवं प्रेरणा- इस पोर्टल के माध्यम से युवाओं द्वारा अपनी कामयाबी की कहानी दुनिया के साथ साझा भी की जा सकती है। सरकार द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से युवाओं के सराहनीय कार्य को पूरी दुनिया तक पहुंचाया जाएगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी- इस पोर्टल पर युवाओं के लिए महत्वपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी भी उपलब्ध है। प्रदेश भर में होने वाले कार्यक्रमों की सूची युवाओं द्वारा इस पोर्टल पर देखी जा सकती है एवं अपने पसंदीदा कार्यक्रम के बारे में जानकर उसमें हिस्सा भी लिया जा सकता है।

MP Yuva Portal 2023 Statistics

कुल पंजीयन315
पंजीकृत युवा312
पंजीकृत मेंटर1
पंजीकृत विषय विशेषज्ञ1
पंजीकृत स्वयंसेवक1
मध्य प्रदेश युवा पोर्टल 2024 की पात्रता
  • आवेदक मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • 17 से 35 वर्ष तक के नागरिक इस पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे।
  • आवेदन करने के लिए नागरिकों के पास सामग्र आईडी होना अनिवार्य है।
पंजीकरण करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • शैक्षणिक योग्यता दस्तावेज आदि

yuvaportal.mp.gov.in 2024 पोर्टल पर पंजीयन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको मध्य प्रदेश युवा पोर्टल की Official Website पर जाना होगा।
yuvaportal.mp.gov.in
yuvaportal.mp.gov.in
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खोलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको Panjiyan Kare के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Registration Form
Registration Form
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपको अपने योजना के प्रकार में मध्य प्रदेश या अन्य राज्य का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको Samagra ID से संबंधित जानकारी प्रदान करनी होगी।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आवेदन पत्र खुलकर आएगा।
  • आप को आवेदन पत्र में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे कि आपका नाम, श्रेणी, राज्य, जिला, ईमेल आईडी आदि दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को upload करना होगा।
  • इसके बाद आपको Submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर पंजीयन कर सकेंगे।

पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • लॉग इन करने के लिए आपको पोर्टल पर उपलब्ध Login के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक Dialog Box खुलेगा।
  • इस बॉक्स में आपको अपने User Id, Password तथा Captcha Code दर्ज करना होगा।
  • अब आपको login के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप लॉग इन कर सकेंगे।
योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया
  • विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको युवाओं से संबंधित विभिन्न विभागों की योजनाओं के सेक्शन में जाना होगा।
  • इसके बाद आपको अपनी श्रेणी का चयन करना होगा।
  • अब आपको अपने विभाग का चयन करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको keyword दर्ज करना होगा।
  • अब आपको खोजें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • योजना से संबंधित जानकारी आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
संपर्क विवरण देखने की प्रक्रिया
  • संपर्क विवरण से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको संपर्क करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Contact Details
Contact Details
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खोलकर आएगा।
  • इस पेज पर आप संपर्क विवरण देख सकेंगे।
FAQs
मध्य प्रदेश युवा पोर्टल को किसके द्वारा आरंभ किया गया है?

मध्य प्रदेश युवा पोर्टल को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से युवाओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी।

इस पोर्टल को संचालित करने का मुख्य उद्देश्य क्या है?

इस पोर्टल को संचालित करने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है। इस पोर्टल के माध्यम से युवाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ युवाओं तक पहुंचाया जाएगा।

कोई भी समस्या आने की स्थिति में कहां संपर्क कर सकते हैं?

कोई भी समस्या आने की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा नागरिक विभाग कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।

क्या इस पोर्टल के माध्यम से युवाओं को मेट्रो से भी प्रदान की जाएगी?

हां इस पोर्टल के माध्यम से युवा मेंटरशिप प्राप्त कर सकते हैं यह मेंटरशिप प्राप्त करने के लिए युवाओं को साइन अप करना होगा।

Leave a Comment