हमारे देश के राज्य मध्य प्रदेश में हाल ही में एक नई योजना की घोषणा की गई है। जिसका नाम मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान 2023 है। इस योजना के माध्यम से राज्य के नागरिकों तक भारत सरकार और राज्य के सभी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे की कैसे आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते है। इसके अलावा आपको इस योजना का उद्देश्य लाभ विशेषताएं पात्रता आदि से संबंधित जानकारी भी प्रदान की जाएगी। तो आइए जानते हैं कैसे प्राप्त करें Mukhyamantri Jan Seva Abhiyan का लाभ।
Mukhyamantri Jan Seva Abhiyan 2023
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान लांच किया गया है। इस अभियान के माध्यम से भारत सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा संचालित कार्यक्रमों का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जाएगा। जिससे कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजना का लाभ प्राप्त करने से वंचित ना रहे। इस योजना के संचालन के लिए सरकार द्वारा सभी जिलों को निर्देश भी जारी किए गए हैं। सरकार द्वारा इस अभियान को 45 दिन तक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में चलाया जाएगा। जो कि 17 सितंबर से 31 अक्टूबर 2022 तक होगा। इस अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश सरकार सभी जिलों में शिविरों का आयोजन करेगी। इन शिविरों के माध्यम से सभी नागरिकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के उद्देश्य
- मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों तक विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
- इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
- जिनके माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ नागरिकों तक पहुंचाया जाएगा।
- अब प्रदेश का कोई भी नागरिक योजना का लाभ प्राप्त करने से वंचित नहीं रहेगा।
- क्योंकि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उनको मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।
- इस योजना के संचालन से प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार आएगा तथा वह सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनेंगे।
key Highlights Of Mukhyamantri Jan Seva Abhiyan
योजना का नाम | मुख्य्मंत्री जन सेवा अभियान |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के नागरिक |
उद्देश्य | विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ नागरिकों तक पहुंचाना |
हितग्राहियों को योजना का लाभ | 5 फरवरी 2023 से आरंभ होगा। |
राज्य | मध्य प्रदेश |
पोर्टल | CM Helpline Jan Seva Portal |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन/ऑनलाइन |
साल | 2023 |
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के लाभ तथा विशेषताएं
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा Mukhyamantri Jan Seva Abhiyan लांच किया गया है।
- इस अभियान के माध्यम से भारत सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा संचालित कार्यक्रमों का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जाएगा।
- जिससे कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजना का लाभ प्राप्त करने से वंचित ना रहे।
- इस योजना के संचालन के लिए सरकार द्वारा सभी जिलों को निर्देश भी जारी किए गए हैं।
- सरकार द्वारा इस अभियान को 45 दिन तक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में चलाया जाएगा।
- जो कि 17 सितंबर से 31 अक्टूबर 2022 तक होगा। इस अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश सरकार सभी जिलों में शिविरों का आयोजन करेगी।
- इन शिविरों के माध्यम से सभी नागरिकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
यह भी पढ़े: सहज जन सेवा केंद्र
5 फरवरी 2023 दोबारा से किया जाएगा शिविर का आयोजन
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान राज्य में संचालित किया जा रहा है। जिसके माध्यम से लाभार्थियों तक विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। सरकार द्वारा 5 फरवरी 2023 से विकास यात्रा आरंभ की जाएगी जिसमें गांव गांव में जाकर लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं के लाभ पहुंचाया जाएगा। इस योजना से संबंधित जानकारी जिला कलेक्टर से प्राप्त की जा सकती है। सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। चिन्हित लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र 2 दिन के अंतर्गत प्रदान किया जाएगा। यदि नागरिकों को स्वीकृति पत्र प्राप्त नहीं होता है तो इस स्थिति में नागरिक सीएम हेल्पलाइन पर संपर्क करके भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
योजना के अंतर्गत सर्वे एवं शिविरों का आयोजन
सरकार द्वारा इस योजना के संचालन के लिए सर्वे दलों का गठन किया जाएगा। इन दलों के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। वह सभी नागरिक जो पात्र होने के बाद भी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं उनको इन सर्वे दलों के माध्यम से चयनित किया जाएगा। यह सर्वे दल जिला कलेक्टर के माध्यम से गठित किए जाएंगे। सर्वे दलों के माध्यम से घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा एवं लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। इसके अलावा इस योजना का लाभ नागरिकों तक पहुंचाने के लिए शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा।
नागरिक खुद जाकर इन शिविरों के माध्यम से भी विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे। शिविर के पंजीयन की कार्यवाही पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। शिविर के माध्यम से प्राप्त किए गए आवेदनों का निराकरण करके पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा। इन शिविरों में भाग लेने के लिए नागरिकों को पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना होगा।
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान ऑनलाइन पंजीकरण
- सबसे पहले सीएम जन सेवा अभियान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने होम पेज खोलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको पंजीयन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- फिर आपको इस फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी समग्र आईडी, नाम, मोबाइल नंबर आदि।
- उसके बाद, आपको जिला, शहर, देश, शहर ब्लॉक, ब्लॉक/तेसिल, कैंप, टाउनशिप/गांव, विभाग, योजना आदि का चयन करना होगा।
- अंत में आपको सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप शिविर में भाग लेने के लिए पंजीकरण कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत शिविर की जानकारी देखें
- सबसे पहले आपको सीएम हेल्पलाइन जन सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- मुख्य पृष्ठ पर, आपको “शिविर सूचना” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको शिविर के बारे में जानकारी के लिए एक नया पेज दिखाई देगा।
- इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां भरनी होंगी।
- इसके पश्चात आपको देखे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- संबंधित जानकारियां फ्री कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।
मख्यमंत्री जन सेवा अभियान आवेदन की स्तिथि देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको सीएम हेल्पलाइन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको प्रोग्राम स्टेटस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- इस पेज पर आपको अपना मोबाइल फोन नंबर दर्ज करना होगा।
- अब आपको शो के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- संबंधित जानकारी आपकी स्क्रीन पर होगी।
संपर्क विवरण देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खोलकर आएगा।
- अब आपको संपर्क के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
- इस पेज पर आप संपर्क विवरण देख सकेंगे।
FAQs
अभियान के तहत कुल 33 योजनाओ का लाभ दिया जायेगा।
शहरी क्षेत्र में प्रत्येक नगरीय वार्ड कार्यालय तथा ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत भवन पर शिविर का आयोजन किया जायेगा।
हां इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी सूची ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से देखी जा सकती है।
चयनित लाभार्थियों को 2 दिन में स्वीकृति पत्र प्रदान कर दिया जाएगा।