हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना 2023- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता व चयन प्रक्रिया

अपना खुद का आवास उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जाती है। इन योजनाओं के माध्यम से सामाजिक एवं आर्थिक सहायता नागरिकों को प्रदान की जाती है। आज हम आपको हरियाणा सरकार द्वारा आरंभ की गई ऐसे ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जिसका नाम हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य के गरीब एवं बेसहारा नागरिकों को आवास प्रदान किए जाएंगे। इस लेख को पढ़कर आपको Haryana Mukhyamantri Awas Yojana 2023 का पूरा ब्यौरा प्राप्त होगा। इसके अलावा आपको इस योजना का उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज आवेदन करने की प्रक्रिया आदि से संबंधित जानकारी भी प्रदान की जाएगी। तो आइए जानते हैं कैसे प्राप्त करें इस योजना का लाभ।

Haryana Mukhyamantri Awas Yojana 2023

हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना लांच की गई है। इस योजना के माध्यम से वह सभी नागरिक जो अपना खुद का मकान बनवाने में आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है उनको आवास प्रदान किया जाएगा। यह योजना सभी वंचित एवं जरूरतमंदों के सर पर छत मुहैया कराने के उद्देश्य से आरंभ की गई है। वे सभी नागरिक जिनके पास अपना खुद का मकान उपलब्ध नहीं है उनको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। यह घर लाभार्थियों को निशुल्क प्रदान किए जाएंगे। यह योजना सरकार द्वारा 20 दिसंबर 2022 को लांच की गई थी। हरियाणा सरकार द्वारा Haryana Mukhyamantri Awas Yojana की शुरुआत प्रधानमंत्री आवास योजना की तर्ज पर की गई है। इस योजना के अंतर्गत आवेदन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है।

इस योजना को आरंभ करने की घोषणा वर्चुअल माध्यम से महाराज चुरू सैनी की जयंती के अवसर पर हिसार में सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रकरण में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए की गई थी। सरकार द्वारा राज्य में ऐसा सभी लोगों का सर्वे किया जा रहा है जिनके पास अपना खुद का आवास उपलब्ध नहीं है। इस सर्वे के माध्यम से लाभार्थियों को लाभवंती किया जाएगा।

यह भी पढ़े: HUDA Plot Scheme 

हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना का उद्देश्य

  • हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना का मुख्य उद्देश्य उन नागरिकों को आवास प्रदान करना है जिनके पास अपना खुद का घर उपलब्ध नहीं है।
  • यह आवास नागरिकों को निशुल्क प्रदान किए जाएंगे।
  • अब हरियाणा के नागरिकों को आवास की प्राप्ति करने के लिए किसी पर भी निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • क्योंकि हरियाणा सरकार द्वारा उनको निशुल्क आवास प्रदान किए जाएंगे।
  • इस योजना के संचालन से हरियाणा के नागरिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगे तथा उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।

Key Highlights Of Haryana Mukhyamantri Awas Yojana

योजना का नामहरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना
किसने आरंभ कीहरियाणा सरकार
लाभार्थीहरियाणा के नागरिक
उद्देश्यअपना खुद का आवास प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइटजल्द लॉन्च की जाएगी
साल2023
राज्यहरियाणा
आवेदन का प्रकारऑनलाइन
Haryana Mukhyamantri Awas Yojana
Haryana Mukhyamantri Awas Yojana

हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभ तथा विशेषताएं

  • हरियाणा सरकार द्वारा Haryana Mukhyamantri Awas Yojana लांच की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से वह सभी नागरिक जो अपना खुद का मकान बनवाने में आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है उनको आवास प्रदान किया जाएगा।
  • यह योजना सभी वंचित एवं जरूरतमंदों के सर पर छत मुहैया कराने के उद्देश्य से आरंभ की गई है।
  • वे सभी नागरिक जिनके पास अपना खुद का मकान उपलब्ध नहीं है उनको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • यह घर लाभार्थियों को निशुल्क प्रदान किए जाएंगे।
  • यह योजना सरकार द्वारा 20 दिसंबर 2022 को लांच की गई थी।
  • हरियाणा सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री आवास योजना की तर्ज पर की गई है।
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है।
  • इस योजना को आरंभ करने की घोषणा वर्चुअल माध्यम से महाराज चुरू सैनी की जयंती के अवसर पर हिसार में सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रकरण में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए की गई थी।
  • सरकार द्वारा राज्य में ऐसा सभी लोगों का सर्वे किया जा रहा है जिनके पास अपना खुद का आवास उपलब्ध नहीं है।
  • इस सर्वे के माध्यम से लाभार्थियों को लाभवंती किया जाएगा।
हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना की पात्रता
  • आवेदक हरियाणा का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • नागरिक गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहा होना चाहिए।
  • आवेदक के पास अपना खुद का घर उपलब्ध नहीं होना चाहिए।
आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • वोटर आईडी कार्ड आदि

मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

हरियाणा सरकार द्वारा अभी केवल हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना को आरंभ करने की घोषणा की गई है। जल्द हरियाणा सरकार इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट लांच करेगी। जैसे ही हरियाणा सरकार की ओर से आवेदन से संबंधित कोई भी जानकारी सार्वजनिक की जाती हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से जरूर सूचित करेंगे। तो आपसे निवेदन है कि आप हमारे इस लेख से जुड़े रहे।

हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना FAQs

मुख्यमंत्री आवास योजना के माध्यम से किन नागरिकों को लाभ पहुंचाया जाएगा?

हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना के माध्यम से उन नागरिकों को आवास प्रदान किया जाएगा जिनके पास अपना खुद का घर उपलब्ध नहीं है।

इस योजना को कब लांच किया गया था?

सरकार द्वारा 20 दिसंबर 2022 को इस योजना को लांच किया गया था।

क्या इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कोई आय सीमा भी निर्धारित की गई है?

हां नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहा होना चाहिए।

क्या इस योजना का लाभ वह नागरिक भी उठा सकते हैं जो हरियाणा से बाहर निवास करते हैं?

नहीं इस योजना का लाभ केवल हरियाणा में निवास करने वाले नागरिक ही प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment