Haryana Property Verification Portal 2024: ऑनलाइन सत्यापन प्रक्रिया चेक करे

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की सेवाओं एवं योजनाओं के अंतर्गत आवेदन करने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही है। जिससे कि नागरिकों तक सभी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा सके। हरियाणा सरकार द्वारा प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन करने के लिए हरियाणा प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के नागरिक घर बैठे अपना प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन कर सकते हैं। अब नागरिकों को प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन करने के लिए कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप कैसे Haryana Property Verification Portal के माध्यम से अपनी प्रॉपर्टी का वेरिफिकेशन कर सकते हैं। इसके अलावा आपको इस योजना से जुड़ी अन्य जानकारियां भी प्रदान की जाएगी।

Haryana Property Verification Portal 2024

हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन पोर्टल लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से सरकार द्वारा 88 शहरी निकायों की प्रॉपर्टी डाटा अपलोड कर आ जाएगा। जिससे कि सरकार द्वारा टैक्स की चोरी रोकी जाएगी। इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश का कोई भी नागरिक घर बैठे अपने कंप्यूटर या फिर लैपटॉप के माध्यम से अपनी प्रॉपर्टी का वेरिफिकेशन कर सकता है। अब यह प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन करने के लिए नागरिकों को किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है। वह घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन कर सकेंगे। इस प्रक्रिया से समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता भी सुनिश्चित की जा सकेगी। नागरिकों द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से 15 मई 2023 तक अपनी प्रॉपर्टी को सत्यापित करवाया जा सकता है। इस पोर्टल का लाभ नागरिकों द्वारा क्यूआर कोड स्कैन करके भी प्राप्त किया जा सकता है।

Haryana Property Verification
Haryana Property Verification

यह भी पढ़े: हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना

हरियाणा प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन पोर्टल 2024 का उद्देश्य

  • Haryana Property Verification Portal 2024 का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन करने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करवाना है।
  • अब नागरिकों को अपनी प्रॉपर्टी वेरीफाई करने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • वह घर बैठे इस पोर्टल का प्रयोग करके अपनी प्रॉपर्टी को वेरीफाई कर सकेंगे।
  • इस पोर्टल के माध्यम से टैक्स की चोरी को रोका जा सकेगा।
  • यह योजना प्रणाली में पारदर्शिता लाने में कारगर साबित होगी।
  • इसके अलावा नागरिकों के समय एवं पैसे की भी बचत होगी।
  • इस पोर्टल पर सरकार द्वारा नगर निकायों की प्रॉपर्टी ऑनलाइन दर्ज की जा सकेगी।

Key Highlights Of Haryana Property Verification Portal 2024

योजना का नामHaryana Property Verification Portal 2024
किसने आरंभ कीहरियाणा सरकार
लाभार्थीहरियाणा के नागरिक
उद्देश्यप्रॉपर्टी वेरिफिकेशन की सुविधा उपलब्ध करवाना
साल2024
राज्यहरियाणा
आवेदन का प्रकारऑनलाइन

Haryana Property Verification Portal 2024 के लाभ तथा विशेषताएं

  • हरियाणा प्रॉपर्टी वेरीफिकेशन पोर्टल को हरियाणा सरकार द्वारा आरंभ किया गया है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से नागरिकों द्वारा ऑनलाइन प्रॉपर्टी का सत्यापन किया जा सकता है।
  • अब नागरिकों को यह सत्यापन करने के लिए कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है।
  • वह घर बैठे इस पोर्टल के माध्यम से सत्यापन कर सकते हैं।
  • इस प्रक्रिया से समय और पैसे दोनों की बचत होती है तथा प्रणाली में पारदर्शिता भी सुनिश्चित की जा सकती है।
  • नागरिकों द्वारा क्यूआर कोड स्कैन का प्रयोग करके भी इस पोर्टल का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
  • हरियाणा सरकार द्वारा इस पोर्टल पर 88 प्रॉपर्टी का डाटा उपलब्ध करवा दिया गया है।
  • यह पोर्टल टैक्स चोरी को रोकने में भी कारगर साबित होगा।

यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री शहरी निकाय स्वामित्व योजना

हरियाणा प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन पोर्टल 2024 की पात्रता
  • आवेदक हरियाणा का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक के पास प्रॉपर्टी होनी चाहिए।
  • नागरिक द्वारा प्रॉपर्टी का एनडीसी पर रजिस्ट्रेशन किया होना चाहिए।
पंजीकरण के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • बैंक खाता विवरण
  • शपथ पत्र
  • मकान नंबर
  • प्रॉपर्टी दस्तावेज आदि

Haryana Property Verification Portal 2024 पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको हरियाणा प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन पोर्टल की official website पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको New Registration  के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Haryana Property Verification Portal
Haryana Property Verification Portal
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खोलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना नाम mobile number, पिता का नाम आदि दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको register के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा जिसे आपको OTP बॉक्स में दर्ज करके सत्यापित करना होगा।
  • इस प्रकार आप हरियाणा प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन पोर्टल पर पंजीकरण कर सकेंगे।

पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • लोगिन करने के लिए पोर्टल पर उपलब्ध login के विकल्प पर आपको क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपना login type का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना mobile number दर्ज करना होगा।
  • अब आपको login के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप login कर सकेंगे।

नई प्रॉपर्टी आईडी बनाने की प्रक्रिया

  • नहीं प्रॉपर्टी आईडी बनाने के लिए नागरिकों को searcg property के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खोलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको अपने जिले एवं नगरपालिका का चयन करना होगा।
  • अब आपको search के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक सूची खुलकर आएगी।
  • इस सूची में आपको अपने नाम के सामने दिए please click here के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको click here to proceed के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपने जिले नगरपालिका आदि का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर map खुल कर आएगा।
  • इस मैप में जो green boundary area होगा वहां आपकी प्रॉपर्टी का एरिया होगा।
  • इसके बाद आपको next के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको पूछ गई जानकारी जैसे कि ownership type, मालिक का नाम, मालिक का मोबाइल नंबर, कंस्ट्रक्शन की डिटेल आदि दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को upload करना होगा।
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके otp प्राप्त करना होगा।
  • इसके बाद आपको प्राप्त हुए ओटीपी को ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • अब आपको submit पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप नई प्रॉपर्टी आईडी बना सकेंगे।
एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया
  • एप्लीकेशन स्टेटस देखने के लिए आपको होम पेज पर उपलब्ध application status के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना application number दर्ज करना होगा।
  • अब आपको check status के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • संबंधित जानकारी आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
FAQs
इस योजना को किसके द्वारा आरंभ किया गया है?

इस योजना को हरियाणा सरकार द्वारा आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से हरियाणा के नागरिक अपना प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन घर बैठे कर सकेंगे।

क्या प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन ऑफलाइन भी किया जा सकता है?

हां नागरिकों द्वारा प्रॉपर्टी वेरीफिकेशन ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जा सकता है। ऑफलाइन प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन करने के लिए नागरिकों को विभाग कार्यालय में जाना होगा।

कोई भी समस्या आने की स्थिति में कहां संपर्क किया जा सकता है?

कोई भी समस्या आने की स्थिति में नागरिकों द्वारा हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकता है। हेल्पलाइन नंबर 01722590082 है। इसके अलावा कार्यालय में जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।

क्या इस योजना का लाभ हरियाणा के सभी नागरिक प्राप्त कर सकते हैं?

हां इस योजना का लाभ हरियाणा के सभी नागरिकों द्वारा प्राप्त किया जा सकता है। नागरिकों को इस योजना के माध्यम से प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन के साथ-साथ प्रॉपर्टी से संबंधित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाती है।

Leave a Comment