Saksham Yojana Online Registration | हरियाणा सक्षम योजना ऑनलाइन आवेदन | Haryana Saksham Yojana Form | हरियाणा सक्षम योजना ऑनलाइन | Check Status, Last Date & Login |
दोस्तों आज का हमारा विषय है हरियाणा सक्षम योजना 2021 के बारे में। हरयाणा सक्षम योजना राज्य सरकार द्वारा 1 नवंबर 2016 में जारी की गई थी। इस योजना के तहत जो बेरोजगार शिक्षित युवा हैं। उनको विभिन्न सरकार विभाग के द्वारा कंपनियों में रोजगार देने का अवसर अथवा बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाएगा। इस योजना के तहत युवाओं को शिक्षित योजना जैसे के इंटरमीडिएट, ग्रैजुएट अथवा पोस्टग्रेजुएट के आधार पर रोजगार दिया जाएगा।
Saksham Yojana Registration
इस योजना के तहत राज्य सरकार की घोषणा थी के बेरोजगार युवाओं को नौकरी के साथ-साथ हर महीने ₹3000 का भत्ता प्रदान किया जाएगा। Saksham Yojana Haryana का उद्देश्य था कि जो बेचारे युवक शिक्षित होने के बाद भी बेरोजगार हैं, उनको मदद प्रदान की जाए और आगे बढ़ने का हौसला दिया जाए।क्या आप लोग इस योजना के बारे में जानते हैं और ऑनलाइन आवेदन करवाना चाहते हैं? अगर हां तो आइए आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे के हरियाणा सक्षम योजना 2021 में ऑनलाइन आवेदन कैसे किया जाता है अथवा इस योजना के बारे में पूरी जानकारी।
हरियाणा सक्षम योजना के मुख्य उद्देश्य
योजना का नाम | हरियाणा सक्षम योजना 2021 |
किसके द्वारा शुरू की गई | हरियाणा सरकार |
विभाग | रोजगार विभाग हरियाणा |
आरम्भ तिथि | 1 November 2016 |
वर्ग | राज्य सरकार योजना |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन |
आवेदन की अंतिम तिथि | अभी घोषित नहीं की गई |
अधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
Haryana Saral Portal 2021
हरियाणा सक्षम योजना 2021
सरकार द्वारा हरियाणा सक्षम योजना 2021को चलाने का उद्देश्य था कि जो बेचारे युवा शिक्षित होने के बाद भी बेरोजगार हैं, उन्हें नौकरी प्रदान करें अथवा उसके साथ-साथ भत्ता भी प्रदान किया जाए। इस योजना के तहत युवाओं को नौकरी मिलने पर 1 महीने में 100 घंटे काम करना होगा। जिसमें से युवाओं को हर दिन 4 घंटे काम करना होगा। इस योजना में अंतर्गत पंजीकरण करवाने के लिए बेरोजगार युवक व युवती की आयु 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए।
हरियाणा सक्षम योजना नई अपडेट
नवनियुक्त उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषणा की गई थी कि इस योजना के अंतर्गत राज्य के 2500 बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा। और इसके साथ साथ 600 होमगार्ड को भी इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। हरियाणा सक्षम योजना को अपडेट करने का मुख्य उद्देश्य था के जिले से बेरोजगारी को समाप्त किया जाए।
योजना के तहत भत्ता दर
योग्यता | भत्ता दर |
मेट्रिक पास | 100 रुपये /माह |
10 +2 समकक्ष | 900 रुपये /माह |
ग्रेजुएट | 1500 रुपये /माह |
पोस्ट ग्रेजुएट | 3000 रूपये /माह |
हरियाणा सक्षम योजना के लाभ
- इस योजना के तहत शिक्षित युवाओं को विभिन्न सरकारी तथा प्राइवेट कंपनियों में रोजगार का अवसर प्रदान किया जाएगा।
- आवेदक इस योजना के तहत केवल 3 साल तक ही इसका लाभ उठा सकता है।
- इस योजना के तहत सभी शिक्षित युवा जैसे इंटरमीडिएट ग्रेजुएट पोस्टग्रेजुएट आदि आवेदन कर सकते हैं।
- इस योजना के माध्यम से हरियाणा का युवक आत्मनिर्भर व सशक्त बनेगा
- हरियाणा सक्षम योजना के माध्यम से बेरोजगारी के दरों में भी भारी गिरावट आएगी।
- इस योजना के अंतर्गत मैट्रिक पास को 100 रुपये प्रतिमाह, इंटरमीडिएट को 900 रुपये प्रतिमाह, ग्रेजुएट को 1500 रुपए प्रतिमाह तथा पोस्ट ग्रेजुएट को 3000 रुपए प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाएगा।
Central Government Scheme 2021
हरियाणा सक्षम योजना की सांख्यिकी
Applications | 10+2 | Graduate | Post Graduate | Total |
Received | 100109 | 89458 | 52898 | 114486 |
Total Approved | 74638 | 74003 | 49090 | 197731 |
Currently Approved | 73444 | 53855 | 29779 | 157078 |
Assigned honorary work | 6194 | 55190 | 45086 | 106470 |
Currently working | 1736 | 15652 | 9673 | 27061 |
Applicants Placed Permanently (Govt. /Private /Outsource /Apprenticeship) | 32 | 1876 | 1762 | 3670 |
Haryana Saksham Yojana
सक्षम योजना के तहत पोस्ट ग्रेजुएशन बेरोजगार युवाओं को नौकरी करने पर ₹6000 के साथ-साथ ₹3000 का भत्ता मिलेगा जिससे उनकी आए ₹9000 हो जाएगी। ग्रेजुएट युवा को नौकरी करने पर 15 सो रुपए मिलेंगे और बेरोजगारी भत्ता को मिलाकर उनकी आय ₹7500 प्रतिमाह हो जाएगी। Haryana Saksham Yojana 2021 के तहत युवक या युवती के परिवार की वार्षिक आय 300000 से कम होनी चाहिए तभी वह इस योजना में आवेदन करवा सकते हैं। इच्छुक लाभार्थी जो इस योजना में आवेदन करवाना चाहते हो वे इस योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया क्या है, हम आपको नीचे बताएंगे। उससे पहले थोड़ा बहुत इस योजना के बारे में जान लेते हैं।
हरियाणा मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना
हरियाणा सक्षम योजना 2021 का उद्देश्य क्या है?
Haryana Saksham Yojana का उद्देश्य था कि जो बेचारे युवक अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद भी बेरोजगार हैं। उन युवाओं को नौकरी के साथ-साथ बेरोजगारी भत्ता प्रदान करना इस योजना के तहत जो बेचारे युवा हैं और वह कोशिश करके भी पीछे हट रहे हैं उन युवाओं को सरकार द्वारा नौकरी दिलवाना अथवा बेरोजगारी भत्ता प्रदान करना जिससे वह आगे बढ़ने की क्षमता रखें। इस योजना का उद्देश्य था कि युवा एवं युक्ति को नौकरी करने के लिए प्रोत्साहित करें तथा आत्मनिर्भर बनने का हौसला दे। हरियाणा सरकार द्वारा यह हमारे युवाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है इससे काफी युवाओं को मदद मिलेगी और वह आगे बढ़ने का हौसला रखेंगे।
हरियाणा सक्षम योजना 2020 के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड/वोटर आईडी कार्ड
- बैंक खाता
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
सक्षम योजना 2021 के लिए कौन पात्र है?
- इस योजना में आवेदन करवाने के लिए लाभार्थी को हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए।
- Haryana Saksham Yojana में आवेदन करने के लिए लाभार्थी की आयु 18 से लेकर 35 वर्ष के बीच ही होनी चाहिए। 18 से कम अथवा 35 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- इस योजना में आवेदन करवाने के लिए लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय 300000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
हरियाणा सक्षम योजना 2021 में ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करवाएं?
हरियाणा के जो इच्छुक लाभार्थी सक्षम योजना 2021 में ऑनलाइन आवेदन करवाना चाहते हैं और इसका लाभ उठाना चाहते हैं, उन्हें नीचे दिए गए प्वाइंट्स को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले आपको इस योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने एक होम पेज खुलेगा। होम पेज पर आपको ऑप्शन दिखाई देगा Login/sign in
- Login/sign को चुने और अपनी क्वालिफिकेशन को सेलेक्ट करें।

- क्वालिफिकेशन को चुनने के बाद आपको न्यू रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करने के बाद आपको इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन शिक्षा योग्यता का चयन करना है।

- जब आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो एक नई स्क्रीन आपके कंप्यूटर पर खुलकर आएगी।
- अब आपको इसमें ट्रक बॉक्स पर क्लिक करना है। उस पर क्लिक करें और सक्षम युवा योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए नीचे दी प्रक्रिया को फॉलो करें।
- फॉर्म में दी गई सभी जानकारी आपको दर्ज करनी है जैसे के नाम पता जन्मतिथि, आधार, नंबर, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करें और आगे बढ़े।

- फॉर्म में भरा हुआ नंबर पर आपको ओटीपी आएगा।
- उस ओटीपी को भरें और रजिस्टर्ड के बटन पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद आपको पासवर्ड भेज दिया जाएगा।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉग इन करने के लिए लॉगिंग के ऑप्शन पर क्लिक करें। अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरे और पासवर्ड डालें फिर लॉगइन पर क्लिक करें।
- यह था तरीका हरियाणा सक्षम योजना 2021 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने का फॉर्म भरे और इस योजना का लाभ उठाएं।
हरियाणा सक्षम योजना में लॉगइन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा
- होम पेज पर आपको Login/Sign in के विकल्प पर क्लिक करना है।

- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- इस पेज पर पूछी गई सभी जानकारी जैसे Employment Registration Number, Password तथा Qualifications दर्ज करनी है
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करना है
- कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद आपको Login के बटन पर क्लिक करना है।
- इस तरह से आप लॉग इन कर पाएंगे
आवेदक की जानकारी खोजने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको हरियाणा रोजगार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
- इस होम पेज पर आपको Applicant Details के विकल्प पर क्लिक करना है।

- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा
- इस पेज पर पूछी गई सभी जानकारी जैसे District, Choice, Qualifications, Gender दर्ज करनी है।
- जानकारियां दर्ज करने के बाद आपको Search के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इस तरह से आपके सामने आवेदकों की जानकारी खुलकर आ जाएगी।
नौकरी के अवसर खोजने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
- इस होम पेज पर आपको Job Opportunities के विकल्प पर क्लिक करना है।

- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- इस पेज पर आपको जॉब के विकल्प दिखाई देंगे।
- अपनी आवश्यकता अनुसार जॉब का चयन करें।
- इस तरह से आपके सामने जॉब्स के सारी डिटेल्स खुलकर आ जाएंगी
Contact Us
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- इस होम पेज पर आपको Contact Us के विकल्प पर क्लिक करना है।

- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- इस पेज पर आपके सामने सारी कांटेक्ट डिटेल्स खुलकर आ जाएंगी
Conclusion
प्रिय दोस्तों उम्मीद करती हूं कि आपको मेरे आर्टिकल के माध्यम से समझ आ गया होगा कि हरियाणा सक्षम योजना 2021 क्या होती है। इसका क्या उद्देश्य है अथवा इसमें ऑनलाइन आवेदन कैसे करवा सकते हैं। आगे भी इसी तरह और स्कीम्स के बारे में जानकारी प्रदान करती रहूंगी। इस स्कीम में पंजीकरण करवाएं अथवा इस योजना का लाभ उठाएं।इस योजना से जुड़ी कोई भी कठिनाई अगर आपको आती है तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमसे कभी भी पूछ सकते हैं। हम आपके लिए हमेशा अवेलेबल रहेंगे।