झारखंड जमीन का खतियान 2024 ऑनलाइन कैसे निकाले- आसान तरीका

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं सरकार द्वारा लैंड रिकॉर्ड से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही है। जिससे कि नागरिकों तक अपनी जमीन से संबंधित सभी जानकारी आसानी से पहुंच सके। सरकार द्वारा यह जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किए जा रहे हैं। यह पोर्टल सभी राज्य सरकारों द्वारा लांच किए जा रहे हैं। आज हम आपको झारखंड सरकार द्वारा आरंभ किए गए ऐसे ही एक पोर्टल से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जिसका नाम झारखंड जमीन का खतियान पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से झारखंड के नागरिक अपनी जमीन का पूरा ब्यौरा घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको Jharkhand Jamin Ka Khatiyan 2024 ऑनलाइन निकालने की प्रक्रिया बताएं। इसके अलावा आपको इस योजना से जुड़ी अन्य मुख्य जानकारियां भी प्रदान की जाएंगी।

Jharkhand Jamin Ka Khatiyan
Jharkhand Jamin Ka Khatiyan

Jharkhand Jamin Ka Khatiyan 2024

झारखंड सरकार द्वारा झारखंड जमीन का खतियान देखने के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक द्वारा अपनी जमीन से संबंधित सभी जानकारी घर बैठे प्राप्त की जा सकती है। नागरिकों द्वारा जमीन के मालिक का नाम, पिता का नाम, मौजा का नाम, थाना नंबर, आंचल का नाम, जिला का नाम, राज्य का नाम, प्लॉट नंबर, जमाबंदी आदि देखी जा सकती है। यह जानकारी देखने के लिए अब नागरिकों को किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वह घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से Jharkhand Jamin Ka Khatiyan देख सकेंगे। इस प्रक्रिया से समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता भी सुनिश्चित की जा सकेगी। यह पोर्टल प्लॉट का क्षेत्रफल से संबंधित जानकारी भी नागरिकों को प्रदान करेगा।

भूमि जानकारी

झारखंड जमीन का खतियान 2024 का उद्देश्य

  • झारखंड जमीन का खतियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को अपनी ज़मीन से संबंधित संपूर्ण जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करवाना है।
  • अब नागरिकों को अपने लैंड रिकॉर्ड से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • वह घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी जमीन का पूरा ब्यौरा प्राप्त कर सकेंगे।
  • इस प्रक्रिया से समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता भी सुनिश्चित की जा सकेगी।

Key Highlights Of Jharkhand Jamin Ka Khatiyan

योजना का नामझारखंड जमीन का खतियान 2024
किसने आरंभ कीझारखंड सरकार
लाभार्थीझारखंड के नागरिक
उद्देश्यलैंड रिकॉर्ड से संबंधित जानकारी घर बैठे उपलब्ध करवाना
साल2024
राज्यझारखंड
आवेदन का प्रकारऑनलाइन

पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएं

  • सभी आम नागरिकों का भूमि रिकॉर्ड, खसरा और खाता संख्या का विवरण देखना
  • भूमि कर का ऑनलाइन भुगतान करना
  • खतियान या भू अभिलेख नकल निकालना
  • अपना खाता विवरण देखना
  • जमीन से जुड़ी किसी समस्या की शिकायत करना
  • जमीन का ऑनलाइन म्यूटेशन करना
  • झारखंड भूमि सुधार रजिस्टर 2 में मौजूद भूमि मालिकों की जानकारी प्राप्त करना
झारखंड मैं उपलब्ध जिलों की सूची
कोडरमा (Koderma)खूंटी (Khunti) 
जामताड़ा (Jamtara)हजारीबाग (Hazaribagh) 
गुमला (Gumla)गोड्डा (Godda) 
गिरिडीह (Giridih)गढ़वा (Garhwa) 
दुमका पूर्व (Dumka)धनबाद (Dhanbad) 
देवघर (Deoghar)चतरा (Chatra) 
बोकारो (Bokaro)डब्लू सिंह भूम (West Singhbhum) 
सिंहभूम (Singhbhum)सिमडेगा (Simdega) 
सरायकेला (Saraikella)साहिबगंज (Sahibganj) 
रांची (Ranchi)रामगढ़ (Ramgarh) 
पलामू (Palamau)पाकुड़ (Pakur) 
लोहरदगा (Lohardaga)लातेहार (Latehar) 

झारखंड जमीन का खतियान ऑनलाइन निकालने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको झारखंड जमीन का खतियान की Official Website पर जाना होगा।
Jharkhand Jamin Ka Khatiyan
Jharkhand Jamin Ka Khatiyan
Khata Register
Khata Register
  • इसके पश्चात आपको khatiyan के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपको अपना जिला, आंचल, हल्का, मौजा तथा खाद्य का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको खतियान के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

आवेदन की स्थिति चेक करने की प्रक्रिया

  • आवेदन की स्थिति देखने के लिए आपको होम पेज पर उपलब्ध आवेदन स्थिति के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी screen पर एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपको अपने जिले का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपने block का चयन करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपको पूछी गई जानकारी जैसे कि आंचल, वर्ष सत्र आदि दर्ज करना होगा।
  • अब आपको search के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आवेदन की स्थिति आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

भू नक्शा देखने की प्रक्रिया

  • भू नक्शा देखने के लिए आपको होम पेज पर उपलब्ध भू नक्शा के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Bhu Naksha
Bhu Naksha
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खोलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना जिला, सर्किल, हल्का तथा मोजे का चयन करना होगा।
  • भू नक्शा आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
अपना खाता देखने की प्रक्रिया
  • अपना खाता देखने के लिए आपको होम पेज पर उपलब्ध अपना खाता के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खोलकर आएगा।
Apna Khata
Apna Khata
  • इस पेज पर आपको अपने जिले का चयन करना होगा।
  • अब आपको अपने ब्लॉक का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपने जिले, आंचल, हल्का तथा जमीन के प्रकार का चयन करना होगा।
  • संबंधित जानकारी आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
संपर्क विवरण देखने की प्रक्रिया
  • संपर्क विवरण देखने के लिए आपको होम पेज पर उपलब्ध contact us के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी screen पर एक नया पेज खुलेगा।
Contact Details
Contact Details
  • इस पेज पर आप संपर्क विवरण देख सकेंगे।
FAQs
इस योजना को किसके द्वारा आरंभ किया गया है?

इस योजना को झारखंड सरकार द्वारा आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से झारखंड के नागरिकों द्वारा अपनी जमीन से संबंधित जानकारी घर बैठे प्राप्त की जा सकती है।

नागरिकों द्वारा क्या-क्या जानकारी पोर्टल के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है?

नागरिकों द्वारा अपनी जमीन का खतियान, जमाबंदी, भू नक्शा, खसरा आदि से संबंधित जानकारी इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। यह जानकारी देखने के लिए अब नागरिकों को किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

क्या खतियान से संबंधित जानकारी ऑफलाइन भी प्राप्त की जा सकती है?

हां खतियान से संबंधित जानकारी ऑफलाइन भी प्राप्त की जा सकती है। यह जानकारी प्राप्त करने के लिए नागरिकों को विभाग कार्यालय में जाना होगा।

कोई भी समस्या आने की स्थिति में कहां संपर्क किया जा सकता है?

कोई भी समस्या आने की स्थिति में नागरिकों द्वारा हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा विभाग कार्यालय में भी अपनी समस्या दर्ज करवाई जा सकती है।

Leave a Comment