Kisan Credit Card (KCC) Apply | किसान क्रेडिट कार्ड योजना ऑनलाइन आवेदन | Kisan Credit Card Registration | KCC Form
किसान क्रेडिट कार्ड योजना डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चरल कॉर्पोरेशन एंड फार्मर वेलफेयर मिनिस्ट्री ऑफ एग्रीकल्चर एंड फार्मर वेलफेयर ने लॉन्च करी है । सभी छोटे किसान क्रेडिट कार्ड योजना का फायदे उठा सकते हैं। इस योजना के तहत किसानों को कम रेट पर सरकार द्वारा लोन प्रदान कराया जाएगा। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको किसान क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में बताएंगे । सभी जरूरी चीजें जैसे कि पात्रता मापदंड, इंटरेस्ट रेट, स्कीम के लाभ आदि बताएंगे। यदि आप इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़िए।
Kisan Credit Card Yojana
Kisan Credit Card Yojana योजना एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है जोकि मिनिस्ट्री ऑफ एग्रीकल्चर एंड फार्मर वेलफेयर ने लॉन्च की है। इस योजना के तहत किसानों को बहुत सारे लाभ मिलेंगे। इस योजना के तहत किसानों को 1.6 लाख का लोन बिना किसी गारंटी के दिया जाएगा। किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए 5 साल में ₹300000 का शॉर्ट टर्म लोन किसान ले सकते हैं। जिसके पास किसान क्रेडिट कार्ड होगा उसे ब्याज दरों में 2 फ़ीसदी की सब्सिडी मिलेगी और अगर किसान ने सही समय पर लोन लौटा दिया तो उसे 3 फ़ीसदी की और छूट मिलेगी। किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ उठाने के लिए पीएम किसान में आपका खाता खुला होना चाहिए। किसान क्रेडिट कार्ड की वैलिडिटी 5 साल तक रहेगी।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि लिस्ट
किसान क्रेडिट कार्ड नई अपडेट
हमारे देश के वित्त मंत्री श्री निर्मला सीतारमण जी के द्वारा घोषणा की गई है कि किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत यदि किसानोें द्वारा 7% ब्याज दर का भुगतान समय पर कर दिया जाता है तो उन्हें ब्याज दर में 3% की छूट प्रदान की जाएगी। इसका मतलब है कि केवल 4% का ही ब्याज दर चुकाना होगा। इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा पहले केवल उगाने वाले किसानों के लिए ही आरंभ किया था। लेकिन इसे अब आगे बढ़ाकर सरकार द्वारा मछली पालन किसानों के लिए भी शुरू कर दिया गया है। देश के मछली पालन तथा पशु पालक भी इस योजना का का लाभ उठाने के लिए इस योजना के तहत आवेदन करवा सकते हैं।
Kisan Credit Card Highlights
योजना का नाम | किसान क्रेडिट कार्ड |
किस ने लांच की स्कीम | भारतीय सरकार |
लाभार्थी | भारत के किसान |
उद्देश्य | किसानों को कम ब्याज पर लोन प्रदान कराना |
ऑफिशियल वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
साल | 2021 |
स्कीम उपलब्ध है या नहीं | उपलब्ध |
किसान क्रेडिट कार्ड योजना का उद्देश्य
यह योजना किसानों को शॉर्ट टर्म लोन बिना किसी गारंटी के प्रदान करने के लिए लांच किया गया है । इस योजना के तहत उन सभी किसानों को जिनके पास किसान क्रेडिट कार्ड है उन्हें 2% की ब्याज दरों में छूट मिलेगी । इस योजना के तहत 5 साल में ₹300000 तक का शॉर्ट टर्म लोन किसान ले सकते हैं।
किसान क्रेडिट कार्ड नया ब्याज दर
कोविड-19 के संक्रमण के चलते हुए सरकार द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत एक नई ब्याज दर की घोषणा की गई है। हमारी प्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 25 लाख से अधिक लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड एक विशेष अभियान के तहत चित्रकूट जिले में बांटें गए हैं। और इसका काम दो हजार से ज्यादा बैंकों की शाखाओं को सौंपा गया है। किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत क्रेडिट कार्ड पर लोगों को सालाना 7% की ब्याज दर प्रदान करनी होगी
- यदि कोई व्यक्ति 1 साल के अंदर अपना लोन चुका देता है तो उसे 3 फ़ीसदी की छूट मिलेगी और 2 फ़ीसदी की सब्सिडी प्राप्त होगी।
- इसका मतलब है कि यदि किसान 1 साल के अंदर लोन चुका देता है तो उससे 3 लाख रुपये पर केवल 2 फ़ीसदी ही ब्याज दर प्रदान करनी होगी।
किसान क्रेडिट कार्ड योजना
Kisan Credit Card Yojana को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य था कि किसानों को कम ब्याज दरों पर लोन उपलब्ध करवाया जाए हालांकि देखा जाए तो अभी भी 42 परसेंट किसान ऐसे हैं जिनको इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है और अपनी खेती के लिए वह साहूकारों से ही जुड़े रहते हैं। हाल ही में ही इस केंद्र सरकार द्वारा उन सभी किसानों को जोड़ने का प्रयास चल रहा है जो किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं इस योजना के अंतर्गत अब पशुपालक तथा मत्स्य पालक को भी शामिल किया जाएगा जिसके माध्यम से वे आसानी से लोन प्राप्त कर सकते हैं।
किसान क्रेडिट कार्ड योजना की संख्यिकी
हमारे माननीय श्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किसानों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं को आरंभ किया जाता है। और अब तक किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 183.54 लाख किसानों को पंजीकृत किया गया है। जिसमें लगभग 157.44 लाख किसानों को 2,43,262 करोड़ का ऋण बैंक द्वारा प्रदान किया गया है। इस लोन के द्वारा हमारे किसानों को काफी ज्यादा राहत प्राप्त हुई है।
किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत जिले
उत्तर प्रदेश में किसानों को इस योजना से जोड़ने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है जिसके माध्यम से 100000 किसानों को इस योजना के तहत जोड़ा जाएगा तथा सभी जिलों में किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने का लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया गया है जो कि कुछ इस प्रकार है।
जिलों के नाम | क्रेडिट कार्ड |
अलीगढ़ मंडल | 2187 |
आगरा मंडल | 2863 |
आजमगढ़ मंडल | 10148 |
प्रयागराज मंडल | 7758 |
कानपुर मंडल | 5703 |
गोरखपुर मंडल | 10349 |
चित्रकूट मंडल | 4096 |
झांसी मंडल | 3321 |
देवीपाटन मंडल | 2811 |
अयोध्या मंडल | 8239 |
बरेली मंडल | 3097 |
बस्ती मंडल | 3701 |
मेरठ मंडल | 4552 |
मुरादाबाद मंडल | 8409 |
वाराणसी मंडल | 5254 |
विद्यांचल मंडल | 3888 |
सहारनपुर मंडल | 1494 |
लखनऊ मंडल | 12130 |
किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत मछली पालक के प्रकार
- अंतर्देशीय मत्स्य पालन और एकल्चर मछुआरे
- मछली पालक (व्यक्तिगत और समूह साझेदार फसल किराएदार किसान)
- स्वयं सहायता समूह
- संयुक्त देयता समूह
- महिला समूह
Benefits Of Kisan Credit Card
- किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए किसान लोन लेकर अपनी जरूरत की चीजें जैसे कि बीज, खाद आदि खरीद सकते हैं।
- किसानों को क्रॉप इंश्योरेंस स्कीम भी प्रदान कराई जाएगी।
- किसान तीन लाख तक का लोन ले सकता है।
- ₹160000 के लोन तक कोई भी गारंटी की जरूरत नहीं होगी।
- 2% की ब्याज दरों में छूट मिलेगी।
किसान क्रेडिट कार्ड का पात्रता मापदंड
- वे सभी किसान जो खेती के काम में हैं वह किसान क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए किसान की उम्र 18 से 75 साल के बीच होनी चाहिए।
- अगर आवेदक की उम्र 60 साल से ऊपर है तो उसके साथ एक उधाराकर्ता होना जरूरी है।
- सभी तरह के किसान, किसान क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
KCC में आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
पहचान प्रमाण
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
निवास प्रमाण
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट
- उपयोगिता बिल
आय प्रमाण
- बैंक स्टेटमेंट
- सैलरी स्लिप
- ऑडिट फाइनेंशियल्स
किसान क्रेडिट कार्ड लोन रीपेमेंट पीरियड
कोरोनावायरस के चलते रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सभी बैंक और फाइनेंसियल कंपनी को 3 महीने के लोन रीपेमेंट को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं ।
किसान क्रेडिट कार्ड योजना ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
देश के जो इच्छुक के साथ इस योजना के अंतर्गत आवेदन करवाना चाहते हैं उन्हें नीचे दिए गए चरणों का पालन करना है
- सर्वप्रथम आपको पीएम किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा
- होम पेज पर आपको Farmer Corner के सेक्शन में देखना है।
- यहां आपको Download KCC Form के विकल्प पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पीडीएफ फाइल खुलकर आएगी।
- आपको इस फाइल को डाउनलोड करना होगा।
- डाउनलोड करने के बाद इसमें पूछी गई सभी जानकारी आपको दर्ज करनी होगी।
- संपूर्ण जानकारी दर्ज करने के बाद आपको अपने दस्तावेज़ अटैच करने होंगे।
- दस्तावेज़ अटैच करने के बाद आपको इसे अपने बैंक खाते में जमा कर देना है।
KCC ऑफलाइन आवेदन
वह सभी किसान जो किसान क्रेडिट कार्ड लेना चाहते हैं वह अपनी मर्जी के बैंक जा सकते हैं और वहां जाकर इस बारे में पता कर सकते हैं । बैंक के अधिकारी उनसे एप्लीकेशन फॉर्म फिल करवाएंगे और उसके बाद लोन ऑफिसर सारी जरूरी बातें बताकर एप्लीकेशन प्रोसेस को पूरा करेगा।
किसान क्रेडिट कार्ड कैसे काम करता है?
- किसान सबसे पहले बैंक जाता है और किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करता है।
- बैंक का लोन अधिकारी यह निर्धारित करता है कि कितना लोन किसान को दिया जाएगा । लोन ₹ 300000 तक का दिया जा सकता है।
- एक बार लोन दे दिया जाएगा तो लाभार्थी को किसान क्रेडिट कार्ड मिल जाएगा।
- अब लाभार्थी अपनी जरूरत का सामान जैसे कि बीच, खाद आदि खरीद सकते हैं।
- अगर किसान ने टाइम से लोन लौटा दिया तो इंटरेस्ट रेट कम से कम वसूला जाएगा।
Official PM KCC Online Form Link Bank Wise
Bank Name | KKC Loan Official Link |
State Bank of India (SBI) | Check Here |
Punjab National Bank (PNB) | Check Here |
Bank of Baroda (BOB) | Check Here |
ICICI Bank | Check Here |
Allahabad Bank | Check Here |
Andhra Bank | Check Here |
Sarva Haryana Gramin Bank | Check Here |
Canara Bank | Check Here |
Odisha Gramya Bank | Check Here |
Bank Of Maharashtra | Check Here |
HDFC Bank | Check Here |
Axis Bank | Check Here |