मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना 2024: Balram Talab Yojana ऑनलाइन पंजीरकण

सरकार द्वारा किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जाती हैं। इन योजनाओं के माध्यम से किसानों को सामाजिक एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। यह योजनाएं केंद्र एवं राज्य सरकारों के माध्यम से संचालित की जाती हैं। आज हम आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं जिसका नाम मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना है। इस योजना के माध्यम से किसानों को उनके खेत की सिंचाई करने के लिए तालाब एवं नहर के निर्माण करवाने के लिए अनुदान प्रदान किया जाएगा। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आप कैसे Madhya Pradesh Balram Talab Yojana 2024 के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आपको इस योजना से जुड़ी अन्य मुख्य जानकारियां भी प्रदान की जाएंगी। तो आइए जानते हैं कैसे प्राप्त करें इस योजना का लाभ।

Madhya Pradesh Balram Talab Yojana 2024

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मध्यप्रदेश बलराम तालाब योजना लांच करने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के माध्यम से किसानों के लिए सिंचाई करने के लिए तालाब का निर्माण करने के लिए अनुदान प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से सिंचाई यंत्र भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। सरकार द्वारा इस योजना को जिला एवं ब्लॉक स्तर पर संचालित किया जाएगा। निम्न आय श्रेणी के किसानों के लिए तालाब एवं नहर निर्माण करने के लिए 75% अनुदान प्रदान किया जाएगा। जिसकी अधिकतम सीमा ₹100000 तक होगी। यदि तालाब या फिर नहर निर्माण में एक लाख से अधिक का खर्च आता है तो उस खर्च को किसान द्वारा खुद वाहन करना होगा।

मध्यम से सामान्य वर्ग के किसानों के लिए तलाब एवं नहर का निर्माण करने के लिए 40% तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा। जो कि अधिकतम ₹80000 तक का होगा। इसके अतिरिक्त आने वाला खर्च किसान द्वारा वहन किया जाएगा। इस योजना का संचालन प्रदेश के कृषि विभाग द्वारा किया जाएगा।

 Madhya Pradesh Balram Talab Yojana
Madhya Pradesh Balram Talab Yojana

यह भी पढ़े: एमपी किसान अनुदान योजना 

मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना 2024 का उद्देश्य

  • मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को सिंचाई करने के लिए तालाब का निर्माण करने के लिए अनुदान प्रदान करना है।
  • इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा ₹80000 से लेकर ₹100000 तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा।
  • जिससे कि किसान तालाब का निर्माण करवा सकेंगे एवं खेती कर सकेंगे।
  • इस योजना के संचालन से खेती के स्तर में सुधार आएगा।
  • इसके अलावा किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।
  • यह योजना किसानों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाएगी।
  • इस योजना का संचालन कृषि विभाग के माध्यम से किया जाएगा।
  • सभी वर्गों के किसानों द्वारा इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

Key Highlights Of Madhya Pradesh Balram Talab Yojana

योजना का नाममध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना
किसने आरंभ कीमध्य प्रदेश सरकार
लाभार्थीमध्य प्रदेश के नागरिक
उद्देश्यतालाब का निर्माण करवाने के लिए अनुदान प्रदान करना
साल2024
राज्यमध्य प्रदेश
आवेदन का प्रकारऑनलाइन

मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना 2024 के लाभ तथा विशेषताएं

  • मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से किसानों को सिंचाई करने के लिए तालाब निर्माण करवाने के लिए अनुदान प्रदान किया जाएगा।
  • यह अनुदान 75% से लेकर 40% तक का होगा।
  • निम्न श्रेणी वाले किसानों को 75% तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा।
  • जिसकी अधिकतम सीमा ₹100000 तक की होगी।
  • मध्यम आय सीमा वाले किसानों को 40% तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा
  • जिसकी सीमा ₹80000 तक की होगी।
  • इस योजना का संचालन कृषि विभाग के माध्यम से किया जाएगा।
  • यह योजना खेती की गुणवत्ता को सुधारने में कारगर साबित होगी।
  • इसके अलावा इस योजना के संचालन से किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।

यह भी पढ़े: कृषि यंत्र अनुदान

मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना 2024 की पात्रता
  • आवेदक मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • सभी वर्गों के किसानों द्वारा इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
  • किसान के पास अपनी खुद की कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।
  • लीज पर ली गई कृषि भूमि पर तलाब बनवाने के लिए इस योजना के अंतर्गत अनुदान प्रदान नहीं किया जाता है।
  • वित्तीय वर्ष 2017-18 और इसके बाद राज्य में जारी योजना के तहत खेतों में ड्रिप या स्प्रिंकलर सेट लगाने वाले किसान ही अपने खेतों में तलाब का निर्माण कर सकते हैं और वर्तमान समय में यह खेत चालू स्थिति में हो। संरक्षण सर्वेक्षण अधिकारी द्वारा लैंड का वेरिफिकेशन किया जाएगा।
आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी आदि

मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना 2024 के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खोलकर आएगा।
Balram Talab Yojana
Balram Talab Yojana
  • होम पेज पर आपको अनुदान हेतु आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको पूछी गई जानकारी जैसे कि आपका जिला, ब्लाक, ग्राम, वर्ग, श्रेणी, कृषि यंत्र, योजना, आधार नंबर, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद आपको टर्म्स एंड कंडीशन पर टिक करना होगा।
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।

FAQs

इस योजना को किसके द्वारा आरंभ किया गया है?

इस योजना को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से तालाब का निर्माण करवाने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है।

मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना का संचालन किसके द्वारा किया जाता है?

इस योजना का संचालन मध्य प्रदेश के कृषि विभाग के माध्यम से किया जाता है। कृषि विभाग द्वारा लाभार्थी किसानों का चयन करके उनको योजना का लाभ पहुंचाया जाता है|

इस योजना के माध्यम से कितनी आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है?

सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से ₹80000 से लेकर ₹100000 तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। यह आर्थिक सहायता किसानों की आय के आधार पर उपलब्ध करवाई जाती है।

क्या इस योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन भी किया जा सकता है?

हां इस योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। यह आवेदन विभाग कार्यालय के माध्यम से किया जा सकता है।

Leave a Comment