मध्य प्रदेश ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना 2024: जाने लाभ और आवेदन प्रक्रिया

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कई जिलों में बेमौसम बारिश होती है। जिसके कारण फसल की बर्बादी हो जाती है। इस वजह से किसानों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जाती हैं। इन योजनाओं के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। आज हम आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई है ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जिसका नाम मध्य प्रदेश ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना है। इस योजना के माध्यम से किसानों की फसल बर्बाद होने की स्थिति में आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से Madhya Pradesh Olavrishti Nuksan Bharpai Yojana 2024 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करने जा रहे हैं।

Madhya Pradesh Olavrishti Nuksan Bharpai Yojana 2024

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मध्य प्रदेश ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना आरंभ की गई है। इस योजना के माध्यम से फसल का नुकसान होने पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहायता ₹25000 प्रति hectare की दर से प्रदान की जाएगी। किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा होने की स्थिति में इस योजना का लाभ किसानों द्वारा प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा यदि किसानों के पशुओं की मृत्यु हो जाती है तो इस स्थिति में भी किसानों द्वारा इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। वह किसान जिनकी फसल की 50% से अधिक की बर्बादी हुई है उनको ₹32000 प्रति hectare की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

इसके अलावा बिजली गिरने के कारण यदि किसी किसान की मृत्यु हो जाती है तो इस स्थिति में किसान के परिवार को ₹400000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। लाभ की राशि सीधे किसान के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से वितरित की जाएगी।

Madhya Pradesh Olavrishti Nuksan Bharpai Yojana
Madhya Pradesh Olavrishti Nuksan Bharpai Yojana

यह भी पढ़े: एमपी किसान अनुदान योजना

मध्य प्रदेश ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना का उद्देश्य

  • मध्य प्रदेश ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक आपदा के कारण होने वाले नुकसान की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
  • इस योजना के माध्यम से किसानों को ₹32000 प्रति hectare की दर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • यह सहायता उन किसानों को प्रदान की जाएगी जिनके 50% से अधिक के खेत का नुकसान हुआ है।
  • यह योजना किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने में कारगर साबित होगी।
  • इसके अलावा इस योजना के संचालन से किसान सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनेंगे।

Key Highlights Of Madhya Pradesh Olavrishti Nuksan Bharpai Yojana

योजना का नाममध्य प्रदेश ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना
किसने आरंभ कीमध्य प्रदेश सरकार
लाभार्थीमध्य प्रदेश के नागरिक
उद्देश्यप्राकृतिक आपदा होने पर फसल नुकसान की भरपाई करना
साल2024
राज्यमध्य प्रदेश
आवेदन का प्रकारऑनलाइन

मध्य प्रदेश ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना के लाभ तथा विशेषताएं

  • इस योजना को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से किसानों को फसल नुकसान होने की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • यह आर्थिक सहायता ₹32000 प्रति hectare की दर से प्रदान की जाती है।
  • इसके अलावा इस योजना के माध्यम से यदि किसी पशु की मृत्यु हो जाती है तो इस स्थिति में भी किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • लाभ की राशि सीधे किसान के खाते में direct benefit transfer के माध्यम से वितरित की जाती है।
  • यह योजना किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने मे कारगर साबित होगी।
  • इसके अलावा इस योजना के संचालन से किसानों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।
  • यदि बिजली गिरने पर किसान की मृत्यु हो जाती है तो स्थिति में ₹400000 की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़े: मध्य प्रदेश पशुपालन लोन योजना

ब्याज चुकाने की अवधि में की गई वृद्धि

  • किसानों के ब्याज चुकाने की अवधि 28 March 2023 को खत्म हो रही थी।
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा 28 March 2023 को cabinet बैठक आयोजित की गई थी।
  • इस बैठक में ब्याज चुकाने की अवधि में 1 माह की बढ़ोतरी की गई है।
  • अब किसानों को 30 अप्रैल से पहले ब्याज भरने की छूट प्रदान की गई है।
मध्य प्रदेश ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता
नुकसान का विवरणआर्थिक सहायता का विवरण
50% से अधिक फसल बर्बाद₹32,000 प्रति हेक्टेयर
बिजली के कारण मृत्यु₹4 लाख
गाय अथवा भैंस की मृत्यु₹37,000
भेड़ बकरी के लिए₹4000
बछड़ा बछिया के लिए₹20,000
मुर्गा-मुर्गी की मृत्यु₹100 प्रति मुर्गा-मुर्गी
पात्रता तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आवेदक किसान मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी आदि

मध्य प्रदेश ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

यदि आपने मध्य प्रदेश ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको अभी कुछ समय इंतजार करना होगा। सरकार द्वारा अभी केवल इस योजना को आरंभ करने की घोषणा की गई है। जल्द सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट लांच की जाएगी। जैसे ही सरकार की ओर से इस योजना के अंतर्गत आवेदन से संबंधित कोई भी जानकारी बताई जाती है हम आपको अपने लेख के माध्यम से जरूर बताएंगे। तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख से जुड़े रहे।

MP Olavrishti Nuksan Bharpai Yojana FAQ

मध्य प्रदेश ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना को किसके द्वारा आरंभ किया गया है?

मध्य प्रदेश ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से फसल नुकसान होने पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

इस योजना के अंतर्गत कितनी आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है?

इस योजना के माध्यम से ₹32000 प्रति हेक्टेयर की दर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। आर्थिक सहायता से किसान के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से वितरित की जाती है।

क्या पशु की मृत्यु होने पर भी इस योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता की प्राप्ति की जा सकती है।

हां पशु की मृत्यु होने के पश्चात भी इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जा सकती है।

यदि किसान की मृत्यु हो जाती है तो क्या इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता प्राप्त की जा सकती है?

हां किसान की मृत्यु होने की स्थिति में भी इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता प्राप्त की जा सकती है। यह आर्थिक सहायता ₹400000 की होती है।

Leave a Comment