महा शरद पोर्टल रजिस्ट्रेशन 2024: Divyang Pension at mahasharad.in

आइये जानते है महा शरद पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे और Divyang Pension Yojana मुख्य लाभ व से जुडी सभी जानकारी के बारे में

महा शरद पोर्टल :- दिव्यांग व्यक्तियों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु महाराष्ट्र सरकार द्वारा महा शरद पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से दिव्यांग व्यक्तियों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। तो दोस्तों आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से महा शरद पोर्टल रजिस्ट्रेशन 2022 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी स्पष्ट करने जा रहे हैं। जैसे महा शरद पोर्टल क्या है, इसके लाभ, उद्देश्य, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं आवेदन की प्रक्रिया आदि। आपसे निवेदन है कि Maha Sharad Portal से संबंधित जानकारी प्राप्त करने हेतु हमारे इस लेख को विस्तार पूर्वक पढ़ें।

Maha Sharad Portal (mahasharad.in)

इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के जो भी दिव्यांग नागरिक हैं उन्हें विभिन्न लाभ पहुंचाने के लिए एक मंच तैयार किया गया है। महा शरद पोर्टल का उपयोग करके राज्य के दिव्यांग नागरिक सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे तथा सभी डोनर से मिलने वाली सहायता भी प्राप्त कर सकेंगे। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण पोर्टल है जो सरकार द्वारा देश के दिव्यांग व्यक्तियों के लिए शुरू किया गया है। क्योंकि हम सब जानते हैं हमारे देश में दिव्यांग व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है इसी चीज का समाधान करने के लिए सरकार द्वारा इस पोर्टल को आरंभ किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य दिव्यांग वित्त और सामाजिक न्याय और विशेष सहायता विभाग की योजनाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की जाएगी।

Maha Sharad Portal
Maha Sharad Portal

यह भी पढ़े: नेशनल पेंशन स्कीम

महा शरद पोर्टल के मुख्य तथ्य

पोर्टल का नामmahasharad.in | महा शरद पोर्टल 2024
किसके द्वारा शुरू किया गयामहाराष्ट्र सरकार द्वारा
लाभार्थीमहाराष्ट्र के दिव्यांग व्यक्ति
उद्देश्यदिव्यांग व्यक्तियों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराना
लाभदिव्यांग व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना
स्कीम उपलब्धताउपलब्ध है
आवेदन का प्रकारऑनलाइन आवेदन

महा शरद पोर्टल का उद्देश्य

जैसे कि हम सब जानते हैं हमारे देश में दिव्यांग व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं के लाभ प्राप्त नहीं होते हैं ऐसे में वह इन योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल नहीं कर पाते हैं। इसी चीज को मद्देनजर रखते हुए महाराष्ट्र सरकार द्वारा महा शरद पोर्टल को आरंभ किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से सभी दिव्यांग नागरिकों को पंजीकृत किया जाएगा ताकि वह सभी सरकारी योजनाओं के लाभ प्राप्त कर सकें। तथा दोनों के द्वारा प्राप्त होने वाली सहायता दिव्यांग व्यक्तियों को पहुंचाई जा सके। इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि राज्य के दिव्यांग जनों को आत्मनिर्भर बस सशक्त बनाया जाए।

Divyang Pension at mahasharad.in

इस पोर्टल के माध्यम से दिव्यांग जनों को विभिन्न प्रकार के लाभ प्रदान किए जाएंगे जैसे कि सभी गैर सरकारी संगठन सामाजिक कार्यकर्ता डोनर्स आदि जिसे प्राप्त करके दिव्यांग व्यक्ति अपनी जरूरतों को पूरा कर पाएंगे और उन्हें किसी दूसरे पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको Maha Sharad Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करवाना होगा। आवेदन करवाने के बाद आप सरकारी योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे तथा दोनों से द्वारा प्रदान की जाने वाली सहायता को भी प्राप्त कर सकेंगे।

यह भी पढ़े: इंदिरा गांधी पेंशन योजना

महा शरद पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं

  • महा शरद पोर्टल के माध्यम से महाराष्ट्र के दिव्यांग जनों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी
  • इस पोर्टल के अंतर्गत दिव्यांग नागरिकों को सरकारी योजनाओं के लाभ भी मिलेंगे
  • इन सभी प्रकार की सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए दिव्यांग जनों को इस पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा।
  • महा शरद पोर्टल के माध्यम से महाराष्ट्र राज्य दिव्यांग विद और सामाजिक न्याय और विशेष सहायता विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी।
  • Maha Sharad Portal पर पंजीकरण की सुविधा एकदम निशुल्क है।
  • इस पोर्टल की मदद से दिव्यांग जनों को आर्थिक सहायता पहुंचेगी जिससे वह आत्मनिर्भर व सशक्त बनेंगे
  • इस पोर्टल का मुख्य लाभ है कि दिव्यांग जनों को अपने आर्थिक खर्चों के लिए किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा वह अपनी जिम्मेदारी खुद ही उठा पाएंगे।

आवेदन के लिए पात्रता

  • आवेदक महाराष्ट्र का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • उम्मीदवार दिव्यांग होना चाहिए

आवेदन के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • विकलांगता प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

महा शरद पोर्टल पर दिव्यांग पंजीकरण करने की प्रक्रिया

राज्य के दिव्यांगजन व्यक्ति इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें नीचे दिए गए चरणों का पालन करना है

Maha Sharad Portal
Maha Sharad Portal
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा
  • होम पेज पर आपको Register As Divyang के विकल्प पर क्लिक करना है।
Maha Sharad Portal
Application Form
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने दिव्यांग रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल कर आएगा
  • इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे Name, Gender, Date Of Birth, State, District, Tehsil, Pin Code, Aadhar Number, Mobile Number, Set Password, Disability Type, Account Created By तथा Support Required
  • सभी जानकारियां दर्ज करने के बाद आपको Register के बटन पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आप का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा

महा शरद पर डोनर पंजीकरण करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको महा शरद पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा
  • होम पेज पर आपको Register As Donor के विकल्प पर क्लिक करना है।
Register As Donor
Register As Donor
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने Donor Registration Form खुलकर आएगा।
  • इस फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी जैसे Name, Gender, Date Of Birth, State, District, Tehsil, Pin Code, Aadhar Number, Mobile Number तथा Password दर्ज करना है।
  • संपूर्ण जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Register के बटन पर क्लिक करना है
  • इस प्रकार डोनर का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा

Leave a Comment