RSCIT Free Course for Female 2023: ऑनलाइन अप्लाई, लॉगिन व पात्रता जाने

RSCIT Free Course for Female:- महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने का सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किया जाता है। जिसके लिए सरकार विभिन्न योजनाएं संचालित करती है। यह योजनाएं केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा संचालित की जाती हैं। आज हम आपको राजस्थान सरकार द्वारा आरंभ की गई ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जिसका नाम आरएससीआईटी फ्री कोर्स फॉर फीमेल योजना है। योजना के माध्यम से महिलाओं को फ्री कंप्यूटर कोर्स करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आप कैसे RSCIT Free Course for Female 2023 के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा आपको इस योजना से जुड़ी अन्य मुख्य जानकारियां जैसे कि इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता आदि भी बताई जाएगी  तो आइए जानते हैं कैसे प्राप्त करें इस योजना का लाभ।

RSCIT Free Course for Female
RSCIT Free Course for Female

Rajasthan RSCIT Free Course for Female 2023

राजस्थान सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए आरएससीआईटी कोर्स योजना launch की गई है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को निशुल्क computer course प्रदान किया जाएगा। जिससे कि वह digital प्रक्रिया को समझ सके। इस योजना को राजस्थानी स्टेट सर्टिफिकेट कोर्स इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के नाम से भी जाना जाएगा। RSCIT Free Course for Female को इंदिरा गांधी शक्ति प्रशिक्षण व कौशल संवर्धन योजना के अंतर्गत संचालित किया जाएगा। प्रदेश के सभी वर्गों की महिलाएं जैसे कि ग्रहणी, किशोरी, स्वयं सहायता समूह की सदस्य, कॉलेज छात्राएं, बीपीएल श्रेणी की महिलाएं, अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाएं आदि इस योजना का लाभ प्राप्त करने की पात्र है। वह सभी महिलाएं जो यह कंप्यूटर कोर्स करना चाहती हैं उनको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस योजना के संचालन से महिलाएं सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगी तथा उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।

यह भी पढ़े: राजस्थान स्कूटी वितरण योजना

आरएससीआईटी फ्री कोर्स फॉर फीमेल 2023 का उद्देश्य

  • RSCIT Free Course for Female 2023 का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को निशुल्क कंप्यूटर कोर्स की सुविधा प्रदान करना है।
  • इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा महिलाओं को फ्री कंप्यूटर कोर्स प्रदान किया जाएगा।
  • जिससे कि वह digital प्रक्रिया समझ सकेंगी।
  • इस योजना का लाभ प्रदेश की सभी वर्गों की महिलाओं को प्रदान किया जाएगा।
  • यह योजना महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आरंभ की गई है।
  • इस योजना के संचालन से अब महिलाएं कंप्यूटर से संबंधित कार्य खुद कर सकेंगी।
  • जिससे कि वह आत्मनिर्भर बनेगी।
  • इसके अलावा महिलाओं के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।

RSCIT Free Course for Female 2023 Key Highlights

योजना का नामRSCIT Free Course for Female 2023
किसने आरंभ कीराजस्थान सरकार
लाभार्थीराजस्थान के नागरिक
उद्देश्यनिशुल्क कंप्यूटर कोर्स प्रदान करना
साल2023
राज्यराजस्थान
आवेदन का प्रकारऑनलाइन

RSCIT Free Course for Female 2023 के अंतर्गत कोर्स की अवधि

  • आरएससीआईटी के अंतर्गत कोर्स की अवधि 3 माह की होगी।
  • महिलाओं को 132 घंटे का कंप्यूटर प्रशिक्षण इस कोर्स के अंतर्गत प्रदान किया जाएगा।
  • प्रशिक्षण करने के पश्चात लाभार्थियों की परीक्षा ली जाएगी।
  • यह परीक्षा 100 नंबर की होगी।
  • वह सभी महिलाएं जो 40% अंक प्राप्त करेंगे वह परीक्षा में पास हो जाएंगे।
  • इस परीक्षा को दो भागों में आयोजित किया जाएगा।
  • पहला भाग प्राओगी परीक्षा का और दूसरा भाग लिखित परीक्षा का होगा।
  • प्रयोगी परीक्षा 30 नवंबर की होगी जिसमें से 12 नंबर लाना अनिवार्य होंगे एवं लिखित परीक्षा 70 नंबर की होगी जिसमें से 28 नंबर लाना अनिवार्य होंगे।
  • लिखित परीक्षा में 35 प्रश्न होंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न पर महिला को दो नंबर प्रदान किए जाएंगे।
  • परीक्षा को पूर्ण करने के लिए 1 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा।

Also Check: Rajasthan Free Mobile Yojana List

योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • इस योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को प्रशिक्षण जिला स्तरीय समिति द्वारा Rajasthan knowledge corporation limited द्वारा प्रदान किया जाएगा।
  • सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति biometric authentication के माध्यम से जमा की जाएगी।
  • 3 माह की अवधि पूरी होने के पश्चात सभी विद्यार्थियों को राज्य सरकार द्वारा आरंभ की गई परीक्षा में भाग लेना होगा
  • इस परीक्षा का आयोजन वर्धमान महावीर खुला विद्यालय द्वारा किया जाएगा।

RSCIT Free Course for Female 2023 के लाभ तथा विशेषताएं

  • RSCIT Free Course for Female 2023 आयोजन राजस्थान सरकार द्वारा किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को कंप्यूटर कोर्स निशुल्क करवाया जाएगा।
  • जिससे कि महिलाएं कंप्यूटर के ज्ञान की प्राप्ति कर सकें एवं कंप्यूटर से संबंधित कार्य खुद कर सके।
  • यह कंप्यूटर कोर्स महिलाओं को 3 माह तक प्रदान किया जाएगा।
  • 3 माह के पश्चात महिलाओं को परीक्षा देनी होगी एवं परीक्षा मे 40% अंकों की प्राप्ति करनी होगी।
  • वे सभी महिलाएं जो 40% या इससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे वह परीक्षा में पास हो जाएंगी।
  • महिलाओं को परीक्षा पास करने के पश्चात एक सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ सभी वर्ग की महिलाओं द्वारा प्राप्त किया जा सकता है।
  • इसके अलावा इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला को दसवीं पास होना अनिवार्य है एवं महिला की आयु 16 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
RSCIT Free Course for Female 2023 की पात्रता
  • आवेदक महिला राजस्थान की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • महिला की आयु 16 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक द्वारा कम से कम 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए।
आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • जन आधार
  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट
  • अगर आपके पास डिग्री है तो उसकी मार्कशीट
  • विधवा प्रकरण में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • तलाक के प्रकरण में तलाकनामा
  • परिपक्वता की स्थिति में प्रमाण पत्र
  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में पहचान पत्र दस्तावेज
  • अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकरण में जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

आरएससीआईटी फ्री कोर्स फॉर फीमेल 2023 के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको RSCIT Free Course for Female 2023 की आधिकारिक RSCIT Courese वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर Home Page खोलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको अपना janadhar नंबर तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको send OTP के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके मोबाइल पर प्राप्त हुए ओटीपी को आपको OTP box में दर्ज करना होगा।
  • अब आपको कंफर्म के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको फ्री कोर्स से संबंधित जानकारी मिलेगी।
  • यदि आप आवेदन करना चाहते हैं तो आपको proceed के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपनी इच्छा अनुसार कोर्स का चयन करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको अपनी डिस्ट्रिक्ट, तहसील और सेंट्रल प्रेफरेंस दर्ज करनी होगी।
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • आपको आवेदन फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारियां दर्ज करनी होंगी।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को upload करना होगा।
  • इसके बाद आपको validate के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप आवेदन कर सकेंगे।
Start RSCIT Free Course for Female
Last Date Online Application form is 8th September 2023
Official Notification
RS-CIT योजना का विवरण जानने हेतु यहाँ क्लिक करे
योजना हेतु चयनित RS-CIT आइटीजीके की सूची
आवेदन फॉर्म डाउनलोड करे

FAQs

इस योजना को किसके द्वारा आरंभ किया गया है?

इस योजना को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को निशुल्क कंप्यूटर कोर्स करवाया जाएगा।

क्या इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा कोई आयु सीमा भी निर्धारित की गई है?

हां इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा आयु सीमा निर्धारित की गई है। केवल 16 से 40 वर्ष तक की महिलाएं इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकती हैं।

क्या इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कोई शैक्षणिक योग्यता भी निर्धारित की गई है?

हां इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। इस योजना का लाभ केवल वहीं महिलाएं प्राप्त कर सकेंगे जिन्होंने दसवीं कक्षा उत्तीर्ण की है।

इस योजना को संचालित करने का मुख्य उद्देश्य क्या है?

इस योजना को संचालित करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कंप्यूटर से संबंधित ज्ञान प्रदान करना है। जिससे कि महिलाएं सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकें।

Leave a Comment