UP Varasat Praman Patra 2024 ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ प्रदान करने का निरंतर प्रयास किया जाता है। जिसके लिए सरकार विभिन्न योजनाएं संचालित करती है। इन योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किए जाते हैं। इन पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के नागरिक घर बैठे विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आवेदन कर पाते हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी वरासत प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इस सुविधा के माध्यम से प्रदेश के नागरिक UP Varasat Praman Patra प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेद कर सकते हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आप कैसे प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा आपको इस योजना से जुड़ी अन्य जानकारियां भी प्रदान की जाएगी।

UP Varasat Praman Patra 2024

विरासत प्रमाण पत्र एक बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है जिसके माध्यम से उत्तराधिकारी द्वारा property claim की जा सकती है। किसी भी भूमि या संपत्ति पर अपना अधिकार प्रस्तुत करने के लिए नागरिकों के पास विरासत या उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। यह प्रमाण पत्र राजस्व न्यायालय द्वारा जारी किया जाता है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अब विरासत प्रमाण पत्र प्राप्त करने की सुविधा online उपलब्ध करवा दी गई है। प्रदेश के नागरिकों द्वारा यह प्रमाण पत्र बनवाने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वह official website के माध्यम से घर बैठे यह प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे। इस प्रक्रिया से समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा पारदर्शिता भी सुनिश्चित की जा सकेगी।

नागरिकों द्वारा यह प्रमाण पत्र बनवाने के लिए राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली उत्तर प्रदेश की official website पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। नागरिकों को यह प्रमाण पत्र बनवाने के लिए किसी भी प्रकार के शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।

UP Varasat Praman Patra
Varasat Praman Patra

यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश मृत्यु प्रमाण पत्र 

UP Varasat Praman Patra 2024 का उद्देश्य

  • UP Varasat Praman Patra 2024 ऑनलाइन आवेदन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को विरासत प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा online उपलब्ध करवाना है।
  • अब नागरिकों को यह प्रमाण पत्र बनवाने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • वह घर बैठे official website के माध्यम से विरासत प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन कर सकेंगे।
  • इस प्रक्रिया से समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता भी सुनिश्चित की जा सकेगी।

Key Highlights Of UP Varasat Praman Patra 2024

योजना का नामUP Varasat Praman Patra 2024 ऑनलाइन आवेदन
किसने आरंभ कीउत्तर प्रदेश सरकार
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के नागरिक
उद्देश्यविरासत प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करवाना
साल2024
राज्यउत्तर प्रदेश
आवेदन का प्रकारऑनलाइन
महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • भूमि संबंधित दस्तावेज आदि

यह भी पढ़े: bor.up.nic प्रमाणपत्र सत्यापन

UP Varasat Praman Patra 2024 ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको यूपी विरासत प्रमाण पत्र की Official Website पर जाना होगा।
UP Varasat Praman Patra
UP Varasat Praman Patra
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर home page खोलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको उत्तराधिकार/विरासत के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Online Application
Online Application
Online Application Form
Online Application Form
  • अब आपकी screen पर एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपको अपना mobile number दर्ज करना होगा और OTP भेजें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको प्राप्त हुए OTP को OTP Box में दर्ज करना होगा।
  • अब आपको login करें कि विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपको राजस्व संहिता की धारा 33(1) के उत्तर अधिकार विरासत हेतु आवेदन पत्र का फॉर्म खुल जाएगा।
  • यह फॉर्म चार भागों में विभाजित होगा।
  • आपको चारों भागों में पूछे गए जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप यूपी विरासत प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन करने के लिए फॉर्म डाउनलोड करने की प्रक्रिया

Application Form PDF
Application Form PDF
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक PDF form खुलकर आएगा।
  • इसके बाद आपको download के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप आवेदन पत्र को डाउनलोड कर सकेंगे।
जन सुविधा केंद्र के माध्यम से विरासत प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको नजदीकी जन सुविधा केंद्र में जाना होगा।
  • अब आपको महाशय आवेदन पत्र की प्राप्ति करनी होगी।
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म से सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
  • अब आपको यह फॉर्म जनसेवा संचालक को प्रदान करना होगा।
  • संचालक द्वारा आपको जमा रसीद प्रदान की जाएगी।
  • इस प्रकार अब जन सुविधा केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
FAQs
इस योजना को किसके द्वारा आरंभ किया गया है?

इस योजना को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से विरासत प्रमाण पत्र की प्राप्ति ऑनलाइन की जा सकती है।

विरासत प्रमाण पत्र क्या होता है?

विरासत प्रमाण पत्र एक सरकारी दस्तावेज होता है जिसके माध्यम से नागरिकों द्वारा संपत्ति का उत्तराधिकार क्लेम किया जा सकता है। यह प्रमाण पत्र रास्ता विभाग द्वारा जारी किया जाता है।

क्या विरासत प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑफलाइन आवेदन भी किया जा सकता है?

हां विरासत प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑफलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। यह आवेदन विभाग कार्यालय के माध्यम से किया जा सकता है।

कोई भी समस्या आने की स्थिति में कहां संपर्क कर सकते हैं?

कोई भी समस्या आने की स्थिति में नागरिकों द्वारा विभाग कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा अपनी समस्या को ऑनलाइन भी दर्ज करवाया जा सकता है।

Leave a Comment