MP Gehu Panjiyan 2024: एमपी गेहूं ऑनलाइन पंजीकरण at mpeuparjan.nic.in

केंद्र एवं राज्य सरकारों के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने का निरंतर प्रयास किया जाता है। जिसके लिए सरकार विभिन्न योजनाएं संचालित करती हैं। इन योजनाओं के माध्यम से नागरिकों को सामाजिक एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। आज हम आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जिसका नाम एमपी गेहूं पंजीयन है। इस योजना के माध्यम से किसानों को गेहूं पंजीयन करवाने की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। आप हमारे इस लेख को पढ़कर MP Gehu Panjiyan 2024 का पूरा ब्यौरा प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा आपको इस योजना से जुड़ी अन्य मुख्य जानकारियां भी प्रदान की जाएंगी। तो आइए जानते हैं कैसे प्राप्त करें योजना का लाभ।

MP Gehu Panjiyan
एमपी गेहूं पंजीयन

MP Gehu Panjiyan 2024

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा सभी प्रकार की सेवाओं के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया उपलब्ध करवाई जा रही है। जिसके माध्यम से देश के नागरिक विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। गेहूं पंजीयन करने के लिए भी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपी गेहूं पंजीयन पोर्टल आरंभ कर दिया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के किसान गेहूं की बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सरकार द्वारा 3480 केंद्रों पर पंजीयन की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। MP Gehu Panjiyan 2024 Portal पर पंजीकरण करके राज्य के किसान अपनी इच्छा अनुसार ई उपार्जन सुविधा के माध्यम से अपनी फसल का समर्थन मूल्य पर भेज सकते हैं। जिसके लिए किसानों द्वारा 28 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन पंजीकरण करवाया जा सकता है।

इसके बाद सरकार द्वारा रबी फसल की खरीद 25 मार्च के बाद से आरंभ की जाएगी। जिसके लिए 25 मई 2023 तक पंजीकरण करवाया जा सकता है। गेहूं बेचने के पश्चात फसल की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किसान के खाते में वितरित की जाएगी।

यह भी पढ़े: MP E Uparjan

एमपी गेहूं पंजीयन का उद्देश्य

  • एमपी गेहूं पंजीयन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के किसानों को गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण करने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करवाना है।
  • अब किसानों को पंजीकरण करवाने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • वह घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से गेहूं की फसल बेचने के लिए पंजीकरण करवा सकेंगे।
  • इस प्रक्रिया से समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता भी सुनिश्चित की जा सकेगी।

MP Gehu Panjiyan 2024 Key Highlights

योजना का नामMP Gehu Panjiyan 2024
किसने आरंभ कीमध्य प्रदेश सरकार
लाभार्थीमध्य प्रदेश के किसान
उद्देश्यगेहूं की फसल बेचने के लिए पंजीकरण करने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करवाना
साल2024
राज्यमध्य प्रदेश
आवेदन का प्रकारऑनलाइन

यह भी पढ़े: MP Rabi Uparjan 

MP Gehu Panjiyan 2024 के लाभ तथा विशेषताएं

  • केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा सभी प्रकार की सेवाओं के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया उपलब्ध करवाई जा रही है।
  • जिसके माध्यम से देश के नागरिक विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • गेहूं पंजीयन करने के लिए भी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपी गेहूं पंजीयन पोर्टल आरंभ कर दिया गया है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के किसान गेहूं की बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • सरकार द्वारा 3480 केंद्रों पर पंजीयन की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।
  • इस पोर्टल पर पंजीकरण करके राज्य के किसान अपनी इच्छा अनुसार ई उपार्जन सुविधा के माध्यम से अपनी फसल का समर्थन मूल्य पर भेज सकते हैं।
  • जिसके लिए किसानों द्वारा 28 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन पंजीकरण करवाया जा सकता है।
  • इसके बाद सरकार द्वारा रबी फसल की खरीद 25 मार्च के बाद से आरंभ की जाएगी।
  • जिसके लिए 25 मई 2023 तक पंजीकरण करवाया जा सकता है।
  • गेहूं बेचने के पश्चात फसल की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किसान के खाते में वितरित की जाएगी।

सरकार द्वारा निर्धारित गेहूं के दाम

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गेहूं खरीद के लिए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य के दाम निर्धारित कर दिए गए हैं।
  • वर्ष 2023 में सरकार द्वारा गेहूं के न्यूनतम दाम ₹2125 प्रति क्विंटल निर्धारित किए गए हैं।
  • जो कि पिछले साल के मुकाबले ₹110 अधिक है।
  • पहले यह दाम ₹2015 था जिसे बढ़ाकर ₹2125 कर दिया गया है।
  • किसानों द्वारा ऑनलाइन किओस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र और साइबर कैफे के माध्यम से अपना पंजीकरण करवाया जा सकता है।

यह भी पढ़े: MP Kharif Uparjan

पात्रता तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • अभी तक मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक किसान होना चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी आदि

MP Gehu Panjiyan 2024 ऑनलाइन करने की प्रक्रिया

MP Gehu Panjiyan
MP Gehu Panjiyan
MP Gehu Panjiyan
Panjikaran Kendra
Online Registration
Online Registration
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खोलकर आएगा।
  • स्पेस पर आपको पूछे गए सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज करनी होंगी।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप एमपी गेहूं पंजीयन के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।

FAQs

इस योजना का लाभ कौन प्राप्त कर सकता है?

इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश के किसानों द्वारा प्राप्त किया जा सकता है।

एमपी गेहूं पंजीयन के अंतर्गत कहां से पंजीकरण करवाया जा सकता है?

किसानों द्वारा खुद या फिर ऑनलाइन किओस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र और साइबर कैफे के माध्यम से अपना पंजीकरण करवाया जा सकता है।

सरकार द्वारा वर्ष 2024 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य कितना निर्धारित किया गया है?

सरकार द्वारा वर्ष 2024 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2125 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

कोई भी समस्या आने की स्थिति में कहां संपर्क किया जा सकता है?

कोई भी समस्या आने की स्थिति में नागरिक द्वारा विभाग कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Comment