मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना 2024: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता व चयन प्रक्रिया

सरकार द्वारा देश की कन्याओं को सुरक्षा प्रदान करने का निरंतर प्रयास किया जाता है। जिसके लिए सरकार विभिन्न योजनाएं संचालित करती है। इन योजनाओं के माध्यम से नागरिकों को समाजिक एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। आज हम आपको बिहार सरकार द्वारा आरंभ की गई ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं जिसका नाम बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना है। इस योजना के माध्यम से बेटी का जन्म होने पर परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आप कैसे Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana 2024 के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आपको इस योजना से जुड़ी अन्य मुख्य जानकारियां जैसे कि इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता आदि भी बताई जाएगी। तो आइए जानते हैं कैसे प्राप्त करें इस योजना का लाभ।

Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana 2024

बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना launch करने की घोषणा की गई है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की कन्याओं के जन्म होने पर आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत UCO एवं IDBI Bank में ₹2000 की राशि का निवेश किया जाएगा। कन्या की 18 वर्ष की आयु होने के पश्चात कन्या को परिपक्वता मूल्य का भुगतान किया जाएगा। यदि कन्या की 18 वर्ष की आयु होने से पहले मृत्यु हो जाती है तो इस स्थिति में राशि का भुगतान महिला विकास निगम बिहार को किया जाएगा। इस योजना को महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से संचालित किया जाएगा। बिहार सरकार द्वारा Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana को भ्रूण हत्या रोकने के उद्देश्य से आरंभ किया गया है। जिससे कि लिंगानुपात में सुधार किया जा सके।

अब तक इस योजना का लाभ 15 lakh बालिकाओं को प्राप्त हो चुका है। वे सभी कन्या जिनका जन्म 22 November 2007 या फिर इसके बाद हुआ है एवं वह बीपीएल श्रेणी से आती है उनको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। एक परिवार की केवल 2 बेटियां ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने की पात्र होंगी।

Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana
Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana

यह भी पढ़े: बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना

मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना 2024 का उद्देश्य

  • मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना का मुख्य उद्देश्य भ्रूण हत्या को रोकना है।
  • इस योजना के माध्यम से बालिकाओं के जन्म होने पर ₹2000 का निवेश किया जाएगा।
  • बालिकाओं द्वारा 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के पश्चात उनको परिपक्वता मूल्य प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से लिंगानुपात में सुधार आएगा।
  • इसके अलावा जन्म पंजीकरण करने के लिए भी नागरिक प्रोत्साहित होंगे।
  • यह योजना बेटियों के जीवन स्तर में सुधार लाएगी।
  • इसके अलावा बेटियां सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनेंगी।

Key Highlights Of Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana

योजना का नाममुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना 2023
किसने आरंभ कीबिहार सरकार
लाभार्थीबिहार की कन्याएं
उद्देश्यभ्रूण हत्या को रोकना
साल2024
राज्यबिहार
आवेदन का प्रकारऑनलाइन

मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के लाभ तथा विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना को बिहार सरकार द्वारा आरंभ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से कन्या के जन्म होने पर सरकार द्वारा ₹2000 की राशि का निवेश किया जाता है।
  • यह राशि कन्या को 18 वर्ष की आयु होने के पश्चात प्रदान की जाती है।
  • यदि कन्या की 18 वर्ष की आयु होने से पहले मृत्यु हो जाती है तो इस स्थिति में यह राशि महिला विकास निगम को प्रदान कर दी जाती है।
  • इस योजना को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य भ्रूण हत्या को रोकना है।
  • जिससे कि लिंगानुपात में सुधार किया जा सके।
  • 22 नवंबर 2007 के बाद जन्म ली बेटियों द्वारा इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
  • अब तक इस योजना के माध्यम से 15 लाख बालिकाओं को लाभवंती किया गया है।
  • इस योजना का कार्यान्वयन महिला विकास निगम के माध्यम से किया जाएगा।
मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना 2024 की पात्रता
  • अभी तक बिहार की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • अभी तक का जन्म 22 नवंबर 2007 या उसके बाद होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
  • केवल बीपीएल श्रेणी की बालिकाओं द्वारा इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड आदि

मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना 2024 के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना की Official Website पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर home page खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • आवेदन फॉर्म में पूछे गए सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को upload करना होगा।
  • इसके बाद आपको submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।

पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • पोर्टल पर Login करने के लिए आपको सबसे पहले होम पेज पर उपलब्ध login के सेक्शन में जाना होगा।
  • इसके बाद आप को अपना user name, password तथा captcha code दर्ज करना होगा।
  • अब आपको login के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर login कर सकेंगे।

डैशबोर्ड देखने की प्रक्रिया

  • Dashboard देखने के लिए आपको होम पेज पर उपलब्ध डैशबोर्ड के विकल्प पर click करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपको पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको डैशबोर्ड देखे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।
ग्रीवेंस दर्ज करने की प्रक्रिया
  • ग्रीवेंस दर्ज करने के लिए आपको होम पेज पर उपलब्ध grievance के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खोलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी।
    • Name
    • Gender
    • State
    • Pin code
    • Contact number
    • Email ID
    • Address
    • Message
    • Captcha code
  • इसके बाद आपको submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आफ ग्रीवेंस दर्ज कर सकेंगे।
ग्रीवेंस स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया
  • ग्रीवेंस स्टेटस चेक करने के लिए आपको home page पर उपलब्ध ग्रीवेंस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको grievance status के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपनी grievance ID तथा registered mobile number दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको show के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • ग्रीवेंस स्टेटस आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगा।
संपर्क विवरण
  • Address- Women Development Corporation, R. Block, Daroga Rai Path, Road No – 2, Patna, Bihar 800001
  • Contact Numbers- 0612-2506068/2506078
  • Email Id- [email protected]
FAQs
इस योजना को किसके द्वारा आरंभ किया गया है?

इस योजना को बिहार सरकार द्वारा आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से बालिकाओं का जन्म होने पर सरकार द्वारा उनके नाम पर निवेश किया जाता है।

मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य क्या है?

इस योजना को संचालित करने का मुख्य उद्देश्य भ्रूण हत्या को रोकना है। जिससे कि लिंगानुपात में सुधार किया जा सके।

निवेश की राशि बालिका द्वारा कब प्राप्त की जा सकती है?

विवेश की राशि बालिका द्वारा 18 वर्ष की आयु होने के पश्चात प्राप्त की जा सकती है। बालिका को निवेश पर परिपक्वता राशि प्रदान की जाएगी।

कोई भी समस्या आने की स्थिति में कहां संपर्क कर सकते हैं?

कोई भी समस्या आने की स्थिति में विभाग कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा ऑनलाइन ग्रीवेंस भी दर्ज करवाया जा सकता है।

Leave a Comment