उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना 2024- डाउनलोड एप्लीकेशन फॉर्म

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा राज्य के किसानों को किसी दुर्घटना पर सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु Mukhyamantri Krishak Durghatna Kalyan Yojana का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से यदि किसी किसान की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में उसके परिवार वालों को मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी ताकि परिवार वालों को भरण-पोषण करने में किसी भी प्रकार के आर्थिक तंगी का सामना ना करना पड़े। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना 2024 से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने हेतु हमारे इस लेख को विस्तार पूर्वक पढे।

Mukhyamantri Krishak Durghatna Kalyan Yojana

21 जनवरी 2020 को लखनऊ में हुई कैबिनेट की बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को मंजूरी प्रदान की गई। इस योजना के अंतर्गत वह सभी किसान जिनकी 14 सितंबर 2019 के बाद किसी दुर्घटना में मृत्यु हो गई है उनके परिवार वालों को Mukhyamantri Krishak Durghatna Kalyan Yojana के तहत लाभ मुहैया कराया जाएगा। इस योजना के संचालन की पूरी जिम्मेदारी  जिला अधिकारियों को प्रदान की गई है। किसानों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर राज्य सरकार द्वारा ₹500000 का मुआवजा उनके परिवार वालों को प्रदान किया जाएगा। यदि कोई किसान इस दुर्घटना के समय 60% से अधिक दिव्यांग हो जाता है तो उसे अधिकतम ₹200000 की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश राज्य के 2 करोड़ किसानों को मुहैया कराया जाएगा।

Mukhyamantri Krishak Durghatna Kalyan Yojana
Mukhyamantri Krishak Durghatna Kalyan Yojana

यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना

यूपी मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का उद्देश्य

जैसे कि हम सभी जानते हैं किसानों को अपना कार्य करते समय काफी दुर्घटनाओं से गुजरना पड़ता है और ऐसी स्थिति में या तो वह दिव्यांग हो जाते हैं या फिर उनकी मृत्यु हो जाती है। इसी कठिनाई को मद्देनजर रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से किसानों की दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर उनके परिवार वालों को ₹500000 रुपये तक का मुआवजा प्रदान किया जाएगा। इस योजना को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य है कि किसान आत्मनिर्भर व सशक्त बने‌। इस योजना का लाभ राज्य के लगभग दो करोड़ किसानों को प्रदान किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के मुख्य तथ्य

योजना का नामउत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना
किसके द्वारा शुरू की गईमुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
उद्देश्यकिसानों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के किसान
आर्थिक सहायतामृत्यु होने पर- ₹500000 की मुआवजा राशि60% से अधिक विकलांगता होने पर- ₹200000 की राशि
कुल लाभार्थीराज्य के दो करोड़ किसान
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन/ ऑफलाइन

यूपी मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत समीक्षा

इस योजना के आरंभ होने के बाद जिला अधिकारी जगजीत कौर द्वारा 18 में से 4 दावों को स्वीकार कर लिया गया है। मैं सभी लाभार्थी जो इस योजना के तहत पात्र हैं उन सभी को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए। इसके साथ-साथ किसानों की आयु 18 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हाल ही में ही जिलाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया है कि बचे हुए पेंटिंग दावों को किसी भी स्थिति में लंबित नहीं रखा जाए और जल्द से जल्द इनका निपटारा किया जाए। इस योजना का लाभ राज्य के प्रत्येक पात्र लाभार्थी को प्रदान किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत शामिल दुर्घटनाएं

  • हत्या, आतंकवादी हमला, लूट, डकैती, मारपीट के कारण होने वाली दुर्घटना
  • सर्पदंश, जीव जंतु व जानवर के काटने मारने व आक्रमण से
  • आग लगने, बाढ़ बिजली गिरने, करंट लगने
  • समुद्र, नदी, झील, तालाब, पोखर व कुएं में डूबने से
  • रेल सड़क और हवाई यात्रा के दौरान होने वाली दुर्घटना
  • आकाश से बिजली गिरने, आग लगने, बाढ़ से होने वाली दुर्घटना।
  • सीवर चैंबर में गिरना

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में मिलने वाली सहायता राशि

इस योजना के तहत विभिन्न दुर्घटनाओं पर मिलने वाली राशि कुछ इस प्रकार है

  • एक आंख, एक पैर अथवा एक पैर की क्षति होने पर- 50%
  • दोनों हाथ, दोनों पैर अथवा दोनों आंखों की क्षति होने पर- 100%
  • ऐसी स्थाई विकलांगता जो 25% से अधिक है लेकिन 50% से कम- 25%
  • स्थाई दिव्यांगता 50% से अधिक लेकिन 100% से कम- 100%
  • एक हाथ तथा पैर की क्षति होने पर- 100%

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 21 जनवरी 2020 को लखनऊ में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का शुभारंभ किया गया है।
  • इस योजना के तहत सरकार द्वारा किसानों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
  • उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत किसी किसान की दुर्घटना में मृत्यु होने पर उसके परिवार वालों को ₹500000 की मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी।
  • यदि किसी दुर्घटना के समय किसान 60% से अधिक विकलांग हुआ है तो ऐसी स्थिति मैं उसे ₹200000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना का लाभ राज्य के लगभग दो करोड़ किसानों को प्रदान किया जाएगा।
  • सरकार द्वारा इस योजना को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य है कि राज्य के किसानों को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाया जाए।
  • इस योजना का लाभ उन किसानों को प्रदान किया जाएगा जो 14 सितंबर 2019 के बाद किसी दुर्घटना के शिकार हुए हैं।
  • अब तक इस योजना के तहत 18 तारों में से 4 दावों को स्वीकार कर लिया गया है एवं 6 दावों को निरस्त कर दिया गया है।
  • सरकार द्वारा राज्य के सभी किसानों को इस योजना के तहत शामिल किया जाएगा।
  • Mukhyamantri Krishak Durghatna Kalyan Yojana के तहत किसानों की आकस्मिक मृत्यु विकलांगता से पीड़ित होने पर मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी ‌
  • राज्य के वह सभी किसान जो इस योजना के तहत लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें जल्द से जल्द इस योजना के तहत आवेदन करना होगा।

यह भी पढ़े: प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना

आवेदन के लिए पात्रता

  • आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए
  • यदि किसी किसान की किसी दुर्घटना के समय मृत्यु हो जाती है या वह विकलांग हो जाता है तो उनके माता पिता, पति पत्नी, पुत्र पुत्री, पुत्र वधू, पुत्र पुत्री का प्रमुख साधन खातेदार खातेदार के दर्ज कृषि भूमि में इस योजना के पात्र होंगे।
  • वह सभी के साथ जिनके स्वयं की भूमि उपलब्ध नहीं है तथा वह बटाई अथवा पट्टे पर खेती कर रहे हैं उन्हें इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना 2024 के तहत आवेदन की प्रक्रिया


राज्य के जो इच्छुक किसान इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि सरकार द्वारा इस योजना को हाल ही में ही आरंभ किया गया है। इस योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया को अभी आरंभ नहीं किया गया है। जैसे ही Mukhyamantri Krishak Durghatna Kalyan Yojana के तहत आवेदन की प्रक्रिया को आरंभ किया जाएगा वैसे ही हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया से जुड़ी संपूर्ण जानकारी स्पष्ट करेंगे। यदि तब तक आप को इस योजना से जुड़ी कोई भी कठिनाई अमन में कोई भी प्रश्न आता है तो आप हम से नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं।

Leave a Comment