मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना 2024: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, पात्रता व लाभ जाने

आइये चर्चा करते है मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना 2024 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया और जाने Mukhyamantri Sukh Ashray Yojana के लाभ, पात्रता व मुख्य उद्देश्य, महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं विशेषताएं के बारे में ताजा खबर

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना:- सरकार द्वारा नागरिकों का विकास करने का निरंतर प्रयास किया जाता है। जिसके लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जाती हैं। इन योजनाओं के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार के माध्यम से सामाजिक एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। ऐसी ही एक योजना हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा भी आरंभ की गई है। इस योजना का नाम मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा 6000 अनाथ बच्चों को गोद लेकर उन का भरण पोषण किया जाएगा। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप कैसे Mukhyamantri Sukh ashray Yojana 2024 का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आपको इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया से लेकर पात्रता तक की जानकारी प्रदान की जाएगी। तो आइए जानते हैं कैसे प्राप्त करें इस योजना का लाभ।

Mukhyamantri Sukh Ashray Yojana 2024

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना आरंभ की गई है। इस योजना के माध्यम से हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के अनाथ बच्चों को लाभवंती किया जाएगा। सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के 6000 अनाथ बच्चों को सरकार द्वारा गोद लिया जाएगा। इन सभी बच्चों का सरकार द्वारा पालन पोषण किया जाएगा। Mukhyamantri Sukh Ashray Yojana के माध्यम से अनाथ बच्चों की पढ़ाई का खर्च, घर और शादी सभी तरह की सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा इस योजना के अंतर्गत बच्चों को आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस योजना को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के द्वारा 16 February 2023 को आरंभ किया गया है।

Mukhyamantri Sukh Ashray Yojana
Mukhyamantri Sukh Ashray Yojana

इस योजना के अंतर्गत अनाथ एवं विशेष रुप से असक्षम बच्चे निरक्षित महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को भी शामिल किया जाएगा। सरकार द्वारा इस योजना के संचालन के लिए 101 करोड़ रुपए budget निर्धारित किया गया है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के अनाथ बच्चों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। इसके अलावा वह सशक्त तथा आत्मनिर्भर भी बनेंगे।

यह भी पढ़े: हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती आश्रय योजना

Key Highlights Of Mukhyamantri Sukh Ashray Yojana

योजना का नाममुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना
किसने आरंभ कीहिमाचल प्रदेश सरकार
लाभार्थीहिमाचल प्रदेश के नागरिक
उद्देश्यअनाथ बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइटजल्द लॉन्च की जाएगी
साल2024
राज्यहिमाचल प्रदेश
आवेदन का प्रकारऑनलाइन तथा ऑफलाइन

Mukhyamantri Sukh ashray Yojana 2024 का उद्देश्य

  • हिमाचल प्रदेश सुखा अक्षय योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के अनाथ बच्चों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाना है।
  • इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा अनाथ बच्चों को गोद लिया जाएगा एवं उनका पालन पोषण किया जाएगा।
  • सरकार द्वारा बच्चों की पढ़ाई से लेकर शादी तक का खर्च वहन किया जाएगा।
  • जिससे कि अनाथ बच्चों को अपना जीवन व्यतीत करने के लिए किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़े।
  • इस योजना के माध्यम से 27 वर्ष की आयु तक सरकार द्वारा उनके खाने-पीने से लेकर रहने और शिक्षा से संबंधित सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
  • यह योजना बच्चों के जीवन स्तर में सुधार लाने में कारगर साबित होगी।
  • इसके अलावा इस योजना के संचालन से बच्चों का भविष्य उज्जवल बनेगा।

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना 2024 के लाभ तथा विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा 16 February 2024 को आरंभ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से प्रदेश के 6000 अनाथ बच्चों को सरकार द्वारा लाभवन्ती किया जाएगा।
  • सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत 6000 बच्चों को Children of State के रूप में अपनाया जाएगा।
  • विशेष रूप से असक्षम बच्चे, निरीक्षक महिलाएं एवं वरिष्ठ नागरिक भी इस योजना के अंतर्गत शामिल किए जाएंगे।
  • सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई से लेकर उनकी शादी तक का खर्च वाहन किया जाएगा।
  • 27 वर्ष की आयु तक बच्चों को इस योजना से लाभ दिया जाएगा।
  • सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से अनाथ बच्चों को रहने के लिए आवास, भूमिहीन बच्चों को 3 बिस्वा जमीन, विवाह के लिए ₹200000 का अनुदान भी प्रदान किया जाएगा
  • सरकार द्वारा इस योजना के संचालन के लिए 101 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है
  • इस योजना के माध्यम से अनाथ बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए निशुल्क coaching की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • इसके अलावा अध्ययन सामग्री भी बच्चों को उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • महिलाओं एवं वृद्ध नागरिकों के लिए एकीकृत परिसर का निर्माण किया जाएगा।
  • बच्चों की पढ़ाई के लिए म्यूजिक रूम, बाथरूम आधुनिक क्लासरूम आदि की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत लाभअवंती किए गए बच्चों को 18 वर्ष से अधिक आयु से 27 वर्ष की आयु तक आफ्टर केयर इंस्टिट्यूशन में रहने और खाने-पीने की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी
मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना 2024 की पात्रता
  • आवेदक हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • केवल राज्य के अनाथ बच्चे ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • निरीक्षक महिलाएं एवं वरिष्ठ नागरिक भी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे।
आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बच्चों के माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • निरीक्षक महिलाओं का शपथ पत्र
  • कोचिंग की सुविधा के लिए छात्रावास की रसीद
  • बैंक खाता विवरण
  • भूमि हीन होने का शपथ पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी आदि

Mukhyamantri Sukh ashray Yojana 2024 के अंतर्गत वित्तीय सहायता

  • इस योजना के अंतर्गत 1 से 14 वर्ष तक के बच्चों को प्रतिमाह ₹1000 की धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • यह धनराशि सीधे उनके बैंक खाते में direct benefit transfer के माध्यम से वितरित की जाएगी।
  • 14 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों को प्रतिमाह ₹2500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • 18 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को coaching एवं छात्रावास शुल्क के रूप में प्रतिवर्ष ₹100000 की धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • अनाथ बच्चों को coaching के समय आवास के लिए प्रतिमाह ₹4000 की छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी।
  • बच्चों के समग्र विकास के लिए प्रतिमाह picknick भी आयोजित की जाएगी।
  • वह अनाथ बच्चे जिनके पास रहने के लिए घर नहीं है उनको सरकार द्वारा 3 बिस्वा जमीन और घर बनाने के लिए ₹300000 की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • शादी योग्य अनाथ बच्चों को ₹200000 की राशि शादी अनुदान के रूप में प्रदान की जाएगी।
  • वह बच्चे जो अपना startup आरंभ करना चाहते हैं उन्हें इस योजना के अंतर्गत ₹200000 की एकमुश्त राशि प्रदान की जाएगी।
  • सरकार द्वारा बच्चों को प्रतिवर्ष सभी त्योहारों पर ₹500 भी दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना 2024 के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

अभी सरकार द्वारा केवल इस योजना को आरंभ करने की घोषणा की गई है। जल्द सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट लांच की जाएगी। जैसे ही सरकार की ओर से इस योजना के अंतर्गत आवेदन से संबंधित कोई भी जानकारी प्रदान की जाती है हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से जरूर बताएंगे। तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख से जुड़े रहे।

FAQs

इस योजना को किसके द्वारा आरंभ किया गया है?

इस योजना को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के अनाथ बच्चों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत बच्चों को कितनी आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी?

₹1000 से लेकर ₹25 तक की आर्थिक सहायता इस योजना के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा बच्चों को रहने के लिए आवास शादी के समय अनुदान स्टार्टअप करने के लिए आर्थिक सहायता आदि जैसी एकमुश्त राशि भी प्रदान की जाएगी।

इस योजना के माध्यम से कितने बच्चों को लाभवंती किया जाएगा?

सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से प्रदेश के 6000 बच्चों को लाभ अवंती किया जाएगा। बच्चों को आश्रय से लेकर आर्थिक सहायता इस योजना के माध्यम से प्रदान की जाएगी।

क्या इस योजना का लाभ बच्चों के अलावा और किसी को भी प्रदान किया जाएगा?

हां इस योजना का लाभ बच्चों के अलावा और नागरिकों को भी प्रदान किया जाएगा। निरीक्षक महिलाएं तथा वृद्ध नागरिक भी इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं।

Leave a Comment