नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल 2024- transgender.dosje.gov.in Apply Online, Login

सरकार द्वारा देश के सभी ट्रांसजेंडर को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर पोर्टल को आरंभ किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी जिससे वह आसानी से अपना कार्ड बनवा सकते हैं या तथा उन्हें उनके जनरल को लेकर प्रदर्शित करता है तो वह उसके शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। तो चलिए दोस्तों आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से National Transgender Portal 2024 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी जैसे इसका उद्देश्य क्या है इसके लाभ क्या है तथा इसमें आवेदन की प्रक्रिया क्या है प्रदान करने जा रहे हैं। कृपया हमारे इस लेख को विस्तार से पढ़ें।

National Transgender Portal (transgender.dosje.gov.in)

इस पोर्टल के माध्यम से देश के ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को सुविधाएं प्रदान की जाएंगी जिसके माध्यम से वह अपना जीवन अच्छे से यापन कर पाएंगे। नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल पर आवेदन करवाने के बाद  व्यक्तियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा जिसका उपयोग करके आवेदन कृपया अपनी आईडी डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी उम्मीदवार को प्रमाण पत्र देर से दिया जाता है या उसका आवेदन पत्र निरस्त कर दिया जाता है तो नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल पर अपनी शिकायत को ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। 

National Transgender Portal
National Transgender Portal

National Transgender Portal का उद्देश्य

जैसे कि हम सब जानते हैं हमारे देश में ट्रांसजेंडर लोगों को हीन भावना से देखा जाता है और उन्हें आम नागरिक की तरह सम्मान प्रदान नहीं किया जाता। ऐसे में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी चीज को मध्य नजर रखते हुए सरकार द्वारा राष्ट्रीय ट्रांसलेटर पोर्टल को आरंभ किया गया है। ‌ इस पोर्टल के माध्यम से ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को सारी सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जाएंगी। तथा ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को बाहर जाकर किसी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।

राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर पोर्टल के मुख्य तथ्य

पोर्टल का नामराष्ट्रीय ट्रांसजेंडर पोर्टल 2024
किसके द्वारा शुरू किया गयाभारत सरकार द्वारा
विभागकेंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग
लाभार्थीट्रांसजेंडर
पोर्टल का उद्देश्यऑनलाइन सुविधा प्रदान करना
पोर्टल का लाभट्रांसजेंडर अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज करवा पाएंगे तथा उनका समाधान पा सकेंगे
सुविधाप्रमाण पत्र जारी करना

राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं

  • ट्रांसजेंडर उम्मीदवार घर बैठे ही ऑनलाइन अपने दस्तावेजों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर पोर्टल के माध्यम से ट्रांसजेंडर अपनी आईडी तथा एफिडेविट बनवा सकते हैं।
  • ट्रांसजेंडर नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • इस पोर्टल के माध्यम से लोग घर बैठे ही आसानी से आईडी कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  • यदि आपको अधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाता है तो इसके लिए आप अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं तथा अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं।
  • इससे कर्मचारियों के काम में पारदर्शिता आएगी
  • ट्रांसजेंडर प्रमाण पत्र और आईडी का इस्तेमाल सरकारी योजना यह किसी संस्था में दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • National Transgender Portal के माध्यम से आप स्वयं का प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
  • तथा अपने प्रमाण पत्र के आवेदन की स्थिति जान सकते है

राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर पोर्टल पर आवेदन करने की प्रक्रिया

राज्य के जो इच्छुक ट्रांसजेंडर राष्ट्रीय ट्रांसफर पोर्टल पर आवेदन करवाना चाहते हैं उन्हें नीचे दिए गए चरणों का पालन करना है।

National Transgender Portal
National Transgender Portal
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इस होम पेज पर आपको Applicant Login के सेक्शन में देखना है।
  • यहां आपको नीचे Register Here के विकल्प पर क्लिक करना है
Registration Form
Registration Form
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे Full Name, Email Address, Mobile Number,  State तथा Captcha Code दर्ज करनी है
  • संपूर्ण जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Register के बटन पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आप का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

लोगिन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको नेशनल पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इस होम पेज पर आपको Applicant Login के सेक्शन में देखना है।
  • यहां आपको पूछी गई सभी जानकारी जैसे User Name, Password तथा Captcha Code दर्ज करना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Login के बटन पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आपका लॉगिन हो जाएगा

Leave a Comment