राजस्थान के गरीब व्यक्तियों को दो वक्त का खाना प्रदान करने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा राजस्थान इंदिरा रसोई योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के गरीब व्यक्तियों को कोरोनावायरस संक्रमण के चलते प्रतिदिन दो वक्त का खाना मुहैया कराया जाएगा। तो दोस्तों आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से राजस्थान इंदिरा रसोई योजना 2023 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी स्पष्ट करने जा रहे हैं। जैसे Rajasthan Indira Rasoi Yojana क्या है, इसका उद्देश्य लाभ पात्रता विशेषताएं एवं आवेदन की प्रक्रिया आदि। इस योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे इस लेख को विस्तार पूर्वक पढ़ें।
Rajasthan Indira Rasoi Yojana 2023
राज्य के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा गरीब लोगों को दो वक्त का खाना मुहैया कराने के लिए इस योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में खाने की व्यवस्था तैयार की गई है। अब राज्य के गरीब लोगों को आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण भूखा पेट सोने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। Rajasthan Indira Rasoi Yojana के अंतर्गत आर्थिक रुप से कमजोर लोगों को स्वच्छ पौष्टिक और रियायती दरों पर भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार द्वारा इस भोजन की कीमत कम रखी गई है ताकि राज्य का प्रति एक गरीब व्यक्ति भूखा पेट ना सोए। यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको जल्द से जल्द इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना होगा।
यह भी पढ़े: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना
Indira Rasoi Yojana
दोस्तों मैं आपको बता दूं कि लाभार्थियों को स्थाई रसोई में खाना परोसा जाएगा। जहां खाने खाने की व्यवस्था की गई है इस योजना के द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में 2, नगर परिषद क्षेत्र में 5, और नगर निगम क्षेत्रों में 8 रसोईघर की स्थापना की गई है।इस Indira Rasoi Yojana की शुरुआत हमारे राज्य के गरीब व जरूरतमंद लोगों को मध्य नजर रखते हुए की गई है ताकि लोगों को स्वच्छ पौष्टिक और भोजन रियायती दर में उपलब्ध करवाया जाए और इसकी कीमत भी कम रखी गई है ताकि राज्य में कोई भी व्यक्ति भूखा पेट ना सोए।
राजस्थान इंदिरा रसोई योजना 2023 का उद्देश्य
Rajasthan Indira Rasoi Yojana का मुख्य उद्देश्य था कि राज्य में कोई भी गरीब भूखा पेट ना सोए।इस योजना का मुख्य उद्देश्य था कि गरीब व जरूरतमंद लोगों को दो वक्त का खाना बिल्कुल उचित दाम पर प्रदान किया जाए।इस योजना का मुख्य उद्देश्य था कि किसी भी गरीब की जान भोजन ना होने की वजह से ना जाए।
Rajasthan Indira Rasoi Yojana 2023 के मुख्य तथ्य
- इंदिरा रसोई योजना की जिम्मेदारी किसी एक संस्था को नहीं दी जाएगी।
- इस योजना को स्वयं सेवियों के माध्यम से संचालित किया जाएगा।
- Indira Rasoi Yojana को विभिन्न प्रकार की एनजीओ को हर जिले और निकायवार से जोड़ा जाएगा।
- योजना में किसी प्रकार की कोई धांधली ना हो इसके लिए सबसे पहले
- जिला स्तर पर योजना की जिम्मेदारी जिला कलेक्टर को दी जाएगी।
- जैसे कि आपको पर बताया इस योजना में नगर पालिका क्षेत्र में 2, नगर परिषद क्षेत्र में,
- 5 और नगर निगम क्षेत्र में आठ रसोई की स्थापना की जाएगी।
- इस योजना का सारा कार्य एनजीओ में किया जाएगा।
- प्रति व्यक्ति के भोजन बनाने में ₹20 का खर्चा आएगा
- जिसमें से ₹12 राज्य सरकार का होगा और बच्चा हुआ ₹8 भोजन करने वाले व्यक्ति से लिया जाएगा।
- इस योजना पर प्रति वर्ष 100 करोड रुपए का खर्च किया जाएगा।
राजस्थान इंदिरा रसोई योजना 2023 के लाभ
- राजस्थान इंदिरा रसोई योजना 2023 के माध्यम से लोगों को सस्ते दामों पर भोजन प्रदान किया जाएगा।
- इस योजना के माध्यम से लोगों को शुद्ध पौष्टिक भोजन रियायती दर पर उपलब्ध करवाया जाएगा।
- Indira Rasoi Yojana 2023 के तहत भोजन करने वाले लोगों को सिर्फ ₹8 का खर्च उठाना होगा।
- इस योजना के तहत लोगों को खड़े होकर खाने की जरूरत नहीं होगी
- क्योंकि इस बार लोगों के बैठने का इंतजाम भी किया जाएगा।
- दिन का 100 या उससे भी कम कम कमाने वाले व्यक्ति को ₹16 में दो वक्त का खाना प्रदान किया जाएगा।
- राज्य में भोजन ना मिल पाने की वजह से होने वाली मौतों के दरों में कमी आएगी।
Indira Rasoi Yojana 2023 के लिए पात्रता
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए व्यक्ति को राजस्थान राज्य का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- राजस्थान इंदिरा रसोई योजना 2023 के वही लोग पात्र हैं जो गरीब और जरूरतमंद लोग हैं।
- इस योजना के वही पात्र हैं जो कोरोनावायरस के दौरान बेरोजगार हुए लोग हैं और जिन्हें समय पर भोजन नहीं मिल पाता है।