राजस्थान महिला निधि योजना 2024: Mahila Nidhi Yojana ऑनलाइन आवेदन

देश में केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को संचालित किया जाता है ऐसे में राजस्थान राज्य सरकार ने भी महिलाओं को एक बेहतर जीवन प्रदान करने और उद्योग के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए राजस्थान महिला निधि योजना की शुरुआत की है जिसके माध्यम से अब उन सभी महिलाओं को उद्योग हेतु लोन प्रदान किया जाएगा जिससे वह भी अपना स्वरोजगार शुरू कर सकें और समाज में अपनी स्थिति को बेहतर बना सकें तो आज इस लेख में हम आपको महिलाओं के हित में शुरू की गई Rajasthan Mahila Nidhi Yojana के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे।

Rajasthan Mahila Nidhi Yojana
Rajasthan Mahila Nidhi Yojana

Rajasthan Mahila Nidhi Yojana 2024

राजस्थान राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा 26 अगस्त 2022 को महिला समानता दिवस के मौके पर राजस्थान महिला निधि योजना की घोषणा की गई है जिसके माध्यम से राज्य की महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूह को उद्योग के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए लोन प्रदान करने का कार्य किया जाएगा और इसके साथ ही राजस्थान देश में तेलंगाना राज्य के बाद दूसरा ऐसा राज्य बना है जहां पर Mahila Nidhi Yojana की शुरुआत की जा रही है जिसके माध्यम से अब राज्य की महिलाओं को ₹40000 तक का ऋण 48 घंटे के अंदर प्रदान किया जाएगा जो कि सीधे तौर पर उनके Bank Account में Transfer किया जाएगा।

यह भी पढ़े: राजस्थान ई सखी योजना

राजस्थान महिला निधि योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?

राजस्थान राज्य में यदि देखा जाए तो महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूह की जो स्थिति है वह काफी दयनीय देखने को मिलती है ऐसे में राज्य सरकार ने Rajasthan Mahila Nidhi Yojana के माध्यम से अब उन सभी महिलाओं को उद्योग के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए और राज्य में रोजगार में वृद्धि करने का कार्य किया है जिससे राज्य में महिलाओं की स्थिति बेहतर हो सके और समाज में महिलाओं के प्रति समानता की भावना विकसित की जा सके इस योजना को माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी ने महिला समानता दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में घोषणा करते हुए कहा कि राजस्थान में इस योजना के माध्यम से समानता के व्यवहार के लिए सामाजिक सोच में भी बदलाव किया जाएगा।

Key Highlight Of Rajasthan Mahila Nidhi Yojana

योजनाराजस्थान महिला निधि योजना 2024
घोषणा22 August 2022
संचालनराजस्थान राज्य सरकार
शुम्भारममाननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी द्वारा
लाभार्थीराज्य की महिलाएं एवं स्वयं सहायता समूह से जुड़े परिवार
उद्देश्यमहिलाओं को उद्योग करने के लिए ऋण प्रदान करना
लाभान्वितराज्य के लगभग 30 लाख परिवार
आधिकारिक वेबसाइट अभी जारी नहीं….

Rajasthan Mahila Nidhi Yojana का लाभ

  • राजस्थान राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई राजस्थान महिला निधि योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को सशक्तिकरण प्रदान किया जा सकेगा।
  • राज्य में इस Rajasthan Mahila Nidhi Yojana के माध्यम से महिलाओं के साथ ही साथ स्वयं सहायता समूह को भी लाभान्वित किया जाएगा।
  • राजस्थान महिला निधि योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को खुद का रोजगार शुरू करने और व्यापार करने के लिए ऋण देने का कार्य किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से महिलाओं को 48 घंटे के अंदर 40000 तक का लोन प्रदान किया जाएगा।
  • यदि कोई महिला एवं सहायता समूह 40,000 से अधिक का ऋण लेना चाहती है तो उसे 15 दिन की समय सीमा के अंदर ही यह राशि प्रदान की जा सकेगी।
  • इस Rajasthan Mahila Nidhi Yojana के माध्यम से लगभग 30 लाख परिवारों को लाभ प्रदान किया जाएगा जिससे उनके आर्थिक उन्नति भी हो सकेगी।

यह भी पढ़े: राजस्थान इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना

राजस्थान महिला निधि योजना हेतु पात्रता
  • राजस्थान राज्य के द्वारा शुरू की गई Rajasthan Mahila Nidhi Yojana के अंतर्गत केवल राजस्थान राज्य के ही निवासी पात्र माने जाएंगे।
  • इस योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह को भी पात्र माना जाएगा।
  • जो भी परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है उन्हें इस योजना के माध्यम से लाभ प्रदान किया जाएगा और वह इसके पात्र होंगे।
Rajasthan Mahila Nidhi Yojana हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • Aadhaar Card
  • Voter ID Card
  • Ration Card
  • Domicile Certificate
  • Income Certificate
  • Bank Account Details
  • Passport Size Photo
  • Mobile Number

Rajasthan Mahila Nidhi Yojana के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया

जैसा कि उपरोक्त आपको बताया गया कि राजस्थान महिला निधि योजना की शुरुआत राजस्थान राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा 26 अगस्त 2022 को की गई है ऐसे में अभी इस योजना की केवल घोषणा की गई है और इससे संबंधित आधिकारिक वेबसाइट और आवेदन प्रक्रिया के बारे में किसी भी प्रकार की अधिसूचना(Notification) जारी नहीं की गई है जिसके लिए अभी आवेदन कर्ताओं को थोड़ा समय भी लग सकता है ऐसे में यदि इस योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की अधिसूचना या Upda आती है तो आपको इस आर्टिकल के माध्यम से विस्तार से जानकारी प्रदान की जा सकेगी जिसके बाद आप आसानी से इसके अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।

राजस्थान महिला निधि योजना से संबंधित कुछ सवाल और जवाब (FAQs)

महिला निधि योजना के माध्यम से किन्हें लाभ प्रदान किया जाएगा?

राजस्थान राज्य की जितनी भी महिलाएं हैं और उसके साथी साथ राज्य स्वयं सहायता समूह को इस योजना के माध्यम से व्यवस्थित तौर पर लाभ देने का कार्य किया जाएगा?

Rajasthan Mahila Nidhi Yojana के द्वारा कितनी ऋण राशि प्रदान की जाएगी?

राजस्थान राज्य की सभी महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को 48 घंटे में 40 हज़ार का लोन प्रदान किया जाएगा और उससे अधिक का लोन लेने पर 15 दिन की समय अवधि लगेगी।

महिला निधि योजना के द्वारा कितने लोगों को राज्य में लाभान्वित किया जाएगा?

राजस्थान राज्य के लगभग 3000000 परिवारों को महिला निधि योजना के माध्यम से सीधे तौर पर लाभान्वित किया जाएगा।

Leave a Comment