राष्ट्रीय वयोश्री योजना 2021 ऑनलाइन आवेदन | राष्टीय वयोश्री योजना के उद्देश्य पात्रता क्या है | Rashtriya Vayoshri Yojana Registration Form |
आज हम आपको राष्ट्रीय वयोश्री योजना के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। यह योजना हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 1 अप्रैल 2017 को आरंभ की थी। इस योजना के अंतर्गत देश के आर्थिक रूप से कमजोर वृद्ध नागरिकों को सहायता प्रदान की जाएगी। आज हम लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कि आप कैसे राष्ट्रीय वियोग श्री योजना में आवेदन कर सकते हैं। इसी के साथ हम आपको यह भी बताएंगे कि इस योजना के क्या लाभ हैं?, इस योजना का क्या उद्देश्य है?, इस योजना की पात्रता आदि। यदि आप राष्ट्रीय वियोश्री योजना से जुड़ी सभी जानकारी जानना चाहते हैं तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत पढ़ें।

राष्ट्रीय वयोश्री योजना क्या है?
वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में वृद्ध नागरिकों की आबादी 10.38 करोड़ थी। 2026 तक 60 वर्ष से ज्यादा आयु वाले नागरिकों की संख्या 173 मिलियन हो जाएगी। इनमें से काफी सारे नागरिक ऐसे होंगे जिनको जीवन यापन करने के लिए सहारे की जरूरत होगी। इस योजना के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा उन्हें सहायता प्रदान कराई जाएगी। राष्ट्रीय वियोश्री योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे आने वाले नागरिकों को जीवन यापन करने के लिए सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे।
यह उपकरण शिविरों के माध्यम से वृद्ध नागरिकों तक पहुंचाए जाएंगे। यह योजना कृत्रिम अंग निर्माण निगम द्वारा चलाई जाएगी। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी का डॉक्टर के द्वारा चेकअप किया जाएगा और फिर उसके बाद उनकी आवश्यकता अनुसार उन्हें सहायक उपकरण प्रदान कराए जाएंगे। इस योजना को देश के 325 जिलों में 77 उपकरण शिविरों के माध्यम से चलाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत अब तक 70939 नागरिकों को लाभ पहुंचाया गया है।
राष्ट्रीय वयोश्री योजना Key Highlights
आर्टिकल किसके बारे में है | राष्ट्रीय वयोश्री योजना |
किस ने लांच की स्कीम | भारत सरकार |
लाभार्थी | देश के वृद्ध नागरिक |
उद्देश्य | देश के आर्थिक रूप से कमजोर वृद्ध नागरिकों को सहायता उपकरण प्रदान करना |
ऑफिशियल वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
साल | 2021 |
स्कीम उपलब्ध है या नहीं | उपलब्ध |
राष्ट्रीय वयोश्री योजना का उद्देश्य
वियोश्री योजना का मुख्य उद्देश्य सभी देश के आर्थिक रूप से कमजोर वृद्ध नागरिकों की सहायता करना है। यह सहायता वृद्ध नागरिकों को सहायता उपकरण प्रदान करके की जाएगी। काफी सारे लोग ऐसे हैं जिनको बढ़ती आयु के साथ चलने फिरने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इस योजना में आवेदन करके देश के वृद्ध नागरिक सरकार द्वारा चलाए जाने वाले शिविरों के जरिए सहायता उपकरण प्राप्त कर सकते हैं।
राष्ट्रीय वयोश्री योजना के लाभ अथवा विशेषताएं
- राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर 60 वर्ष से ज्यादा आयु वाले वृद्ध नागरिकों को सहायता उपकरण प्रदान किए जाएंगे।
- यह उपकरण केंद्र सरकार मुफ्त में प्रदान करवाएगी।
- इस योजना के अंतर्गत काफी सारे उपकरण जैसे कि व्हीलचेयर, चश्मा आदि प्रदान किए जाएंगे।
- योजना के अंतर्गत वृद्ध नागरिकों का डॉक्टर द्वारा चेकअप किया जाएगा।
- इस योजना के अंतर्गत वृद्ध नागरिक लाभ उठाकर सामान्य जीवन व्यतीत कर पाएंगे।
- यह योजना देश के 325 जिलों में 77 उपकरण शिविरों के माध्यम से चलाई जा रही हैं।
- इस योजना को चलाने में अब तक 483.6 करोड़ रुपए खर्च हो गए हैं।
- इस योजना के अंतर्गत 70939 लोगों को लाभ पहुंचाया गया है।
- यह योजना कृत्रिम अंग निर्माण निगम द्वारा चलाई जा रही है।
राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत प्रदान किए जाने वाले उपकरण
- वॉकिंग स्टिक
- एल्बो कक्रचेस
- ट्राइपॉड्स
- क्वैडपोड
- श्रवण यंत्र
- व्हील चेयर
- कृत्रि मडेंचर्स
- स्पेक्टल्स
राष्ट्रीय वयोश्री योजना पात्रता मानदंड
- आवेदक को भारत का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदक की आयु 60 वर्ष से ऊपर होनी अनिवार्य है।
- केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
राष्ट्रीय वयोश्री योजना महत्वपूर्ण दस्तावेज
- पहचान का प्रमाण
- आधार कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट
- यदि आवेदक वृद्ध पेंशन ले रहा है तो उसके दस्तावेज
- शारीरिक अक्षमता का प्रमाण पत्र या मेडिकल रिपोर्ट
राष्ट्रीय वयोश्री योजना मे आवेदन करने की प्रक्रिया
यदि आप राष्ट्रीय वयोश्री योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए प्रक्रिया को फॉलो करें।
- सर्वप्रथम आपको न्याय और सामाजिक कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।

- अब आपको Vayoshri Registration विकप पर क्लिक करना है|

- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- इस पेज पर आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म होगा।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे नाम, पता, आयु आदि को ध्यान से भरें।
- अब सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करें।
- अब सबमिट के बटन पर क्लिक करें।