Saksham Suraksha Yojana 2024 | मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना आवेदन फॉर्म

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने का सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किया जाता है। जिसके लिए सरकार समय-समय पर विभिन्न योजनाएं launch करती है। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। आज हम आपको छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आरंभ की गई ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जिसका नाम Saksham Suraksha Yojana 2024 है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक, समाजिक, उच्च शिक्षा एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि सक्षम सुरक्षा योजना 2024 क्या है। इसके अलावा आपको इस योजना से जुड़ी अन्य मुख्य जानकारियां जैसे कि इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता आदि भी बताई जाएगी। तो आइए जानते हैं कैसे प्राप्त करें इस योजना का लाभ।

Saksham Suraksha Yojana
Saksham Suraksha Yojana

Saksham Suraksha Yojana 2024

सक्षम सुरक्षा योजना को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वर्ष 2009-10 में आरंभ किया गया था। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को अपना खुद का लघु उद्योग स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इस योजना के माध्यम से 35 वर्ष से 45 वर्ष तक की आयु वाली विधवा, अविवाहित, ट्रांसजेंडर, एचआईवी पॉजिटिव महिला एवं यौन पीड़ित महिलाओं को खुद का उद्योग स्थापित करने के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। इस loan की राशि अधिकतम 1 lakh रुपए तक की होती है। जो की साधारण 5% ब्याज दर पर 5 वर्षों की अवधि के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। पहले यह ब्याज दर 6.5% थी सरकार द्वारा वर्ष 2017 में इसे घटकर 5% कर दिया गया है। इस योजना का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से किया जाएगा।

सक्षम सुरक्षा योजना के संचालन से महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार आएगा। इसके अलावा वह अपना खुद का business स्थापित करके दूसरे नागरिकों को भी रोजगार प्रदान कर सकेंगी। यह योजना प्रदेश की बेरोजगारी दर को भी कम करेगी।

यह भी पढ़े: छत्तीसगढ़ कौशल्या समृद्धि योजना

Saksham Suraksha Yojana 2024 का उद्देश्य

  • Saksham Suraksha Yojana 2024 का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को अपना खुद का व्यवसाय स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
  • इस योजना के संचालन से महिलाओं को अपना खुद का व्यवसाय स्थापित करने के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • इस loan की अधिकतम सीमा ₹100000 तक की होगी।
  • इस योजना के संचालन से महिलाएं अपना खुद का व्यवसाय स्थापित करके आर्थिक रूप से मजबूत बन सकेंगे।
  • सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से प्रदान किए गए ऋण पर कम ब्याज की वसूली की जाएगी।
  • इस योजना के संचालन से प्रदेश की बेरोजगारी दर में गिरावट आएगी।
  • इसके अलावा महिलाएं सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनेंगी।

Saksham Suraksha Yojana 2024 Key Highlights

योजना का नामSaksham Suraksha Yojana 2024
किसने आरंभ कीछत्तीसगढ़ सरकार
लाभार्थीछत्तीसगढ़ के नागरिक
उद्देश्यमहिलाओं को अपना खुद का व्यवसाय स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना
साल2024
राज्यछत्तीसगढ़
आवेदन का प्रकारऑनलाइन

योजना के अंतर्गत आवंटित धनराशि का विवरण

सत्र्  महिलाओं की संख्याकुल आवंटित ऋणराशि
2009-201067 से अधिक महिलाएं45 लाख 30 हजार रुपए।
2010-2011162 महिलाएं90 लाख रुपए
2011-2012190 महिलाएं9 लाख 95 हजार रुपए
2012-2013230 महिलाएं1 करोड़ 31 लाख 45 हजार रुपए
2013-2014168 महिलाएं90 लाख 15 हजार रुपए
2014-2015191 महिलाएं1 करोड़ 20 लाख 70 हजार रुपए
2015-2016346 महिलाएं2‌ करोड़ 16 लाख 45 हजार रुपए
20221354 महिलाएं8 करोड़ 4 लाख रुपए

यह भी पढ़े: छत्तीसगढ़ शक्ति स्वरूपा योजना

Saksham Suraksha Yojana 2024 के लाभ तथा विशेषताएं

  • सक्षम सुरक्षा योजना को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा launch किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से महिलाओं को अपना खुद का उद्योग स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से महिलाओं को अपना खुद का उद्योग स्थापित करने के लिए ₹100000 तक की धनराशि loan के रूप में उपलब्ध करवाई जाएगी
  • जिस पर महिलाओं को केवल 5% ब्याज का भुगतान करना होगा।
  • यह राशि महिलाओं को 5 वर्ष की अवधि में वापस करनी होगी।
  • केवल गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
  • इस योजना का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से किया जाएगा।
  • महिलाओं की आयु 65 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • इस योजना के संचालन से महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार आएगा।
  • इसके अलावा वह सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनेंगे।
Saksham Suraksha Yojana 2024 की पात्रता
  • आवेदक छत्तीसगढ़ की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • महिला की आयु 35 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक विधवा, अविवाहित, एचआईवी पीड़ित, ट्रांसजेंडर, यौन पीड़ित एवं स्वयं सहायता समूह की महिला होनी चाहिए।
आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • बैंक खाता विवरण
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • बीपीएल राशन कार्ड आदि

Saksham Suraksha Yojana 2024 के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र में जाना होगा।
  • अब आपको वहां से सक्षम सुरक्षा योजना के आवेदन पत्र की प्राप्ति करनी होगी।
  • इसके बाद आपको आवेदन पत्र में पूछे गए सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज करनी होंगी।
  • इसके बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को आवेदन पत्र से attach करना होगा।
  • अब आपको यह आवेदन पत्र उसी कार्यालय में जमा करना होगा जहां से आपने इसकी प्राप्ति की है।
  • इस प्रकार आप सक्षम सुरक्षा योजना के अंतर्गत पंजीकरण कर सकेंगे।

FAQs

सक्षम सुरक्षा योजना को किसके द्वारा आरंभ किया गया है?

सक्षम सुरक्षा योजना को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को अपना रोजगार स्थापित करने के लिए ऋण उपलब्ध करवाई जाती है।

इस योजना के अंतर्गत कितना ऋण महिलाओं को उपलब्ध करवाई जाता है?

महिलाओं को सक्षम सुरक्षा योजना के माध्यम से ₹100000 तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। यह ऋण की राशि सीधे महिला के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेजी जाती है।

इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को कितने ब्याज का भुगतान करना होता है?

सक्षम सुरक्षा योजना के माध्यम से महिलाओं को 5% तक के ब्याज का भुगतान करना होता है। यह ब्याज पहले 6.5% था जिसे अब घटाकर 5% कर दिया गया है।

क्या इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता?

नहीं इस योजना के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन नहीं किया जा सकता। केवल ऑफलाइन माध्यम से इस योजना के अंतर्गत आवेदन किया जा सकता है।

Leave a Comment