SBI Stree Shakti Yojana 2023: स्त्री शक्ति योजना में आवेदन कर पाए 25 लाख का लोन

महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने का सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किया जाता है। जिसके लिए सरकार विभिन्न योजनाएं संचालित करती है। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा भी ऐसी ही है कि योजना आरंभ की गई है। जिसका नाम एसबीआई स्त्री शक्ति योजना है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। जिससे कि वह अपना खुद का व्यवसाय आरंभ कर सकेंगी। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आपके ऐसे SBI Stree Shakti Yojana 2023 के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आपको इस योजना से जुड़ी अन्य मुख्य जानकारियां जैसे की ब्याज दर, मोरटोरियम पीरियड, लोन अवधि आदि से संबंधित जानकारी भी प्रदान की जाएगी। तो आइए जानते हैं कैसे प्राप्त करें इस योजना का लाभ।

SBI Stree Shakti Yojana 2023

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा एसबीआई स्त्री शक्ति योजना आरंभ की गई है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को अपना खुद का रोजगार स्थापित करने के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। यह ऋण महिलाओं को बहुत कम ब्याज दरों पर उपलब्ध करवाया जाएगा। एसबीआई स्त्री शक्ति योजना के माध्यम से महिलाओं को ₹2500000 तक का ऋण मुहैया कराया जाएगा। अब महिलाओं को पैसों की कमी होने के कारण आपका खुद का business स्थापित करने से वंचित नहीं रहना पड़ेगा  क्योंकि State Bank of India के माध्यम से उनको ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। जिससे कि वह अपना खुद का व्यवसाय स्थापित कर सकेंगी।

इस योजना के अंतर्गत ऋण की प्राप्ति केवल तभी की जा सकती है जब बिजनेस में महिला की कम से कम 50% से अधिक की साझेदारी हो। इस योजना के अंतर्गत ₹500000 तक का ऋण लेने के लिए महिला को किसी भी प्रकार की guarantee देने की भी आवश्यकता नहीं है। Sbi स्त्री शक्ति योजना को उद्योग क्षेत्र को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आरंभ किया गया है।

SBI Stree Shakti Yojana
SBI Stree Shakti Yojana

यह भी पढ़े: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना

स्त्री शक्ति योजना 2023 का उद्देश्य

  • एसबीआई स्त्री शक्ति योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की उद्योग क्षेत्र में आगे बढ़ाना है।
  • इस योजना के माध्यम से महिलाओं को अपना खुद का उद्योग स्थापित करने के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • यह ऋण बहुत कम ब्याज दरों पर उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • महिलाओं द्वारा इस योजना के माध्यम से ₹2500000 तक के ऋण की प्राप्ति की जा सकती है।
  • यह योजना महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने में कारगर साबित होगी।
  • इसके अलावा इस योजना के संचालन से महिलाओं के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।

SBI Stree Shakti Yojana 2023 Key Highlights

योजना का नामSBI Stree Shakti Yojana 2023
किसने आरंभ कीस्टेट बैंक ऑफ इंडिया
लाभार्थीदेश की महिलाएं
उद्देश्यमहिलाओं ऋण स्थापित करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना
साल2023

SBI Stree Shakti Yojana 2023 के अंतर्गत आने वाले व्यवसाय

  • खेती से जुड़े उत्पादों का व्यापार
  • 14 सी साबुन और डिटर्जेंट का बिजनेस
  • डेयरी का कारोबार
  • कपड़ों के निर्माण का व्यवसाय
  • पापड़ बनाने का बिजनेस
  • उर्वरकों की बिक्री
  • कुटीर उद्योग जैसे मसाले अथवा अगरबत्ती निर्माण का बिजनेस
  • कॉस्मेटिक आइटम या ब्यूटी पार्लर का बिजनेस

यह भी पढ़े: SBI HRMS Portal 

स्त्री शक्ति योजना 2023 के लाभ तथा विशेषताएं

  • एसबीआई स्त्री शक्ति योजना को महिलाओं को अपना व्यवसाय स्थापित करने के उद्देश्य से आरंभ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से महिलाओं को कम ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • महिलाओं द्वारा इस योजना के माध्यम से ₹2500000 तक के ऋण की प्राप्ति की जा सकेगी।
  • यदि इस योजना के अंतर्गत महिला ₹200000 से कम के ऋण की प्राप्ति करती है जो इस स्थिति में महिला को 0.5% का ब्याज देना होगा।
  • इसके अलावा ₹500000 तक के ऋण पर किसी भी प्रकार की गारंटी देने की आवश्यकता नहीं है।
  • Working capital सुविधा रियायती margin के लिए इस योजना के अंतर्गत ब्याज दर 4% प्रतिवर्ष रखा गया है।
  • स्त्री शक्ति योजना के अंतर्गत MSME में registered company को 50000 से लेकर ₹2500000 तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।
SBI Stree Shakti Yojana 2023 की पात्रता
  • आवेदक महिला भारत की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • महिला का व्यवसाय में 50% या इससे अधिक का मालिकाना हक होना चाहिए।
  • जो महिला डॉक्टर सीए आर्किटेक्ट जैसे सेल्फ एंप्लॉयमेंट में काम करती हैं वह योजना का लाभ प्राप्त करने की पात्र नहीं है
  • इस योजना के अंतर्गत केवल रिटेल व्यापारियों सर्विस प्रोवाइडर जैसी छोटी बिजनेस यूनिट के लिए ऋण की प्राप्ति की जा सकती है।
आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पहचान पत्र
  • कंपनी का मालिकाना हक प्रमाण पत्र
  • एप्लीकेशन फॉर्म
  • बैंक स्टेटमेंट कंपनी के साथ पिछले 2 साल का
  • आईटीआर बिजनेस प्लान आदि

SBI Stree Shakti Yojana 2023 के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको अपने नजदीकी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच पर जाना होगा।
  • अब आपको महाशय इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदन फॉर्म की प्राप्ति करनी होगी।
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज करनी होंगी।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म से अटैच करना होगा।
  • इसके बाद आपको यह फॉर्म उसी ब्रांच में जमा करना होगा जहां से आपने इसकी प्राप्ति की है।
  • इसके पश्चात आपके आवेदन फॉर्म की जांच करके सत्यापित किया जाएगा।
  • लोन की राशि आपका लोन अप्रूव होने के 24 से 48 घंटे में आपके बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी।
  • इस प्रकार आफ एसबीआई स्त्री शक्ति योजना 2023 के अंतर्गत आवेदन कर सकती हैं।

FAQs

इस योजना को किसके द्वारा आरंभ किया गया है?

इस योजना को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को अपना व्यवसाय स्थापित करने के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।

स्त्री शक्ति योजना के माध्यम से कितने ऋण की प्राप्ति की जा सकती है?

इस योजना के माध्यम से ₹25000000 तक के ऋण की प्राप्ति की जा सकती है। ₹500000 तक के ऋण की प्राप्ति करने के लिए किसी भी प्रकार के गारंटी देने की आवश्यकता नहीं है।

इस योजना का लाभ कौन प्राप्त कर सकता है?

महिला उद्यमियों द्वारा इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला उद्यमी की बिजनेस में 50% या इससे अधिक की भागीदारी होना अनिवार्य है।

क्या किसी प्रोफेशन से जुड़ी महिलाएं भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं?

नहीं किसी प्रोफेशन से जुड़ी महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं प्राप्त कर सकती। केवल रिटेल एवं सर्विस प्रोवाइडर क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

Leave a Comment