UP Samarthya Yojana Online Registration | उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | UP Mahila Samarthya Yojana Application Form
महिलाओं के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना 2021 को 23 फरवरी 2021 में बजट पेश के दौरान आरंभ किया गया है। इस योजना का मुख्य लक्ष्य महिलाओं एवं बच्चों को कुपोषण की समस्या का समाधान प्रदान करना है। तो चलिए दोस्तों आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं जैसे इस योजना का उद्देश्य क्या है इसके लाभ क्या है आवेदन के लिए पात्रता क्या है तथा आवेदन की प्रक्रिया क्या है। UP Samarthya Yojana से जुड़ी पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आपसे निवेदन है कि हमारे इस लेख को विस्तार से पढ़ें।
UP Mahila Samarthya Yojana
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं को आरंभ किया जाता है। इसी तरह राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के द्वारा 22 फरवरी 2021 को 2021-22 का बजट पेश करते हुए महिला सामर्थ्य योजना के नाम से एक नई योजना आरंभ की गई है। इस योजना का मुख्य लक्ष्य है कि महिलाओं एवं बच्चों को कुपोषण की समस्या के समाधान प्रदान किए जाएं जिससे महिलाओं का सशक्तिकरण एवं कल्याण हो सके। Uttar Pradesh Samarthya Yojana के माध्यम से महिलाओं को रोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा और स्थानीय संस्थानों के आधार पर होम एंड कॉटेज उद्योगों के माध्यम से जीवन स्तर को ऊपर उठाया जाएगा। इसके साथ-साथ सरकार द्वारा महिलाओं को अपनी उपज बेचने के लिए विभिन्न प्रकार के बाजार भी उपलब्ध कराए जाएंगे जिससे उनके अंदर रोज़गार के लिए प्रोत्साहन पैदा होगा।
यह भी पढ़े: BC Sakhi Yojana
महिला सामर्थ्य योजना का उद्देश्य
महिला सामर्थ्य योजना का मुख्य उद्देश्य है कि महिलाओं में कल्याण और सशक्तिकरण की भावना जगाना और उनके रहन-सहन स्तर को होम एंड कॉटेज उद्योगों के माध्यम से बढ़ावा देना है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के बाजार भी उपलब्ध करवाए जाएंगे जिनका उपयोग करके महिलाएं अपने ऊपर आसानी से बैठ सकेंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य होम एंड कॉटेज उद्योगों को बढ़ावा देना है साथ-साथ महिलाओं और बच्चों के कुपोषण का समाधान प्रदान करना है। इसके साथ-साथ महिला सामर्थ्य योजना का मुख्य उद्देश्य है कि महिलाएं आत्मनिर्भर व सशक्त बने जिससे उन्हें अपना जीवन व्यतीत करने में किसी कठिनाई का सामना ना करना पड़े।
यूपी महिला सामर्थ्य योजना के मुख्य तथ्य
योजना का नाम | उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना |
किसके द्वारा शुरू की गई | उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा |
किसके द्वारा घोषणा की गई | वित्त मंत्री श्री सुरेश खन्ना जी के द्वारा |
योजना का उद्देश्य | महिलाओं में सशक्तिकरण एवं कल्याण लाना |
कुल बजट | 200 करोड़ रुपये |
योजना का लाभ | महिलाओं को रोजगार के लिए प्रोत्साहित करना |
योजना के लाभार्थी | उत्तर प्रदेश की महिलाएं |
आवेदन का प्रकार | अभी घोषित नहीं किया गया |
आधिकारिक वेबसाइट |
उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना
जैसे कि आपको ऊपर बताया उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए प्रस्तुत बजट के दौरान उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना को आरंभ करने का निर्णय लिया गया। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को बच्चे एवं महिलाओं के कुपोषण की समस्या का समाधान प्रदान किया जाएगा। इसके साथ-साथ महिलाओं को होम एवं कॉटेज उद्योगों में रोज़गार प्राप्त करने का मौका प्रदान किया जाएगा जिससे महिलाओं में कल्याण एवं सशक्तिकरण की भावना पैदा होगी तथा वे आत्मनिर्भर व सशक्त बनेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा योजना महिलाओं के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना निकाली गई है जिससे राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को रोज़गार प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा |
यह भी पढ़े: फ्री सिलाई मशीन योजना
यूपी महिला सामर्थ्य योजना का कार्यान्वयन
उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना के पहले चरण में 200 विकास खंडों में महिला सामान्य सुविधा केंद्र विकसित किए जाएंगे इन केंद्रों को प्रशिक्षण सामान्य उत्पादन और प्रसंस्करण, तकनीकी अनुसंधान और विकास, पैकेजिंग लेबलिंग बारकोडिंग सुविधाएं और काफी चीजें स्थापित की जाएंगी इन केंद्रों का 90% व्यय भार प्रत्येक सामान्य सुविधा केंद्र के लिए राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।इसके साथ-साथ इस योजना के अंतर्गत राज्य और जिला दोनों स्तरों पर दो स्तरीय समितियों का गठन किया जाएगा जो मैजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में होंगी तथा प्रत्येक जिले में गठित समिति पात्र महिलाएं समूह और संगठनों की पहचान करेगी और उनका मार्गदर्शन महिलाओं द्वारा किया जाएगा
होम एवं कॉटेज उद्योगों में आएगा सुधार
घर और कुटीर उद्योगों की समस्या की पहचान करते हुए यूपी महिला समृद्धि योजना राज्य के 800 ब्लॉकों में कलस्टर अनुमोदन के आधार पर संचालित होगी। पहले चरण में 200 विकास खंडों में महिलाओं के सामान्य सुविधा केंद्र विकसित किए जाएंगे। यह केंद्र प्रशिक्षण, आम उत्पादन प्रसंस्करण तकनीकी अनुसाधन विकास एवं पैकेजिंग के लिए विकसित किए जाएंगे जिसका वाहन राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से होम एवं कॉटेज उद्योगों में सुधार पैदा होगा। इसके साथ-साथ महिलाओं को विभिन्न रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे जिससे ना केवल महिलाओं के अंदर सशक्तिकरण होगा बल्कि होम एंड कॉटेज उद्योगों में भी विकास पैदा होगा।
उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना के लाभ एवं विशेषताएं
- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश महिला समर्थ है योजना 22 फरवरी 2021 को बजट के दौरान आरंभ की गई।
- इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा 200 करोड़ रुपए का प्रावधान निर्धारित किया गया है
- महिला समृद्धि योजना के माध्यम से महिलाओं के अंतर्गत कल्याण एवं सशक्तिकरण पैदा होगा
- जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाया जाएगा
- इसके साथ साथ होम एवं कॉटेज इंडस्ट्री में भी सुधार आएंगे।
- इस योजना के माध्यम से महिलाओं के लिए रोजगार के अफसरों को बढ़ावा दिया जाएगा।
- जिससे महिलाएं प्रोत्साहित होकर अपना खुद का घर आसानी से चला पाएंगी
- उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना के पहले चरण में 200 विकास खंडों सामान्य सुविधा केंद्र विकसित किए जाएंगे।
- इन केंद्रों में विभिन्न प्रकार के कार्यों पर अधिक ध्यान दिया जाएगा जैसे प्रोडक्शन पैकेजिंग आदि।
- इन केंद्रों का पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
- यूपी महिला सामर्थ्य योजना का मुख्य लाभ महिलाओं एवं बच्चों को कुपोषण की समस्या का समाधान प्रदान करना है।
आवेदन के लिए पात्रता एवं दस्तावेज
- आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है
- उम्मीदवार महिला होनी चाहिए
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया
राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी महिला सामर्थ्य योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि सरकार द्वारा बजट के दौरान इस योजना की घोषणा की गई है। अभी इस योजना के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया को आरंभ नहीं किया गया है जैसे ही इस योजना के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया के बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त होगी तभी हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से इस प्रक्रिया के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। यदि आपको इस योजना से संबंधित कोई भी कठिन है या मन में प्रश्न आता है तो आप हम से नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं आप का कमेंट हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
National Portal Of India- india.gov.in