सरकार द्वारा बेरोजगार नागरिकों को रोजगार उपलब्ध करवाने का निरंतर प्रयास किया जाता है। जिसके लिए सरकार विभिन्न योजनाएं संचालित करती है। इन योजनाओं के माध्यम से नागरिकों को आर्थिक सहायता से लेकर प्रशिक्षण प्रदान की जाती है। जिससे कि वह अपना खुद का स्वरोजगार स्थापित कर सके। हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा भी ऐसी ही एक योजना लांच की गई है। जिसका नाम अन्नदूत योजना है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को राज्य आपूर्ति निगम के भंडार गृह से खाद सामग्री को राशन की दुकान तक पहुंचाने का काम प्रदान किया जाएगा। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आप कैसे Annadoot Yojana 2023 के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आपको इस योजना से जुड़ी अन्य मुख्य जानकारी जैसे कि इसका उद्देश्य, लाभ, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि से संबंधित जानकारी भी प्रदान की जाएगी।
Annadoot Yojana 2023
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अन्नदूय योजना launch की गई है। इस योजना के माध्यम से युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा। सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत उचित मूल्य की राशन दुकानों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने का काम युवाओं को प्रदान किया जाएगा। कलेक्टरों के माध्यम से इस योजना के अंतर्गत युवाओं का चयन किया जाएगा और उनको बैंकों से अपनी guarantee पर वाहन लोन उपलब्ध करवाया जाएगा। इस loan पर राज्य सरकार द्वारा 3% ब्याज अनुदान भी प्रदान किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा 6 से 8 टन परिवहन की क्षमता वाले 1000 वाहन युवाओं को खरीदवाए जाएंगे। इन वाहनों के माध्यम से नागरिकों द्वारा आपूर्ति निगम से भंडार गृह तक खाद्य सामग्री को राशन की दुकानों तक पहुंचाया जाएगा।
इस योजना के संचालन से नागरिकों को रोजगार की प्राप्ति होगी। इसके अलावा समय से उचित मूल्य की दुकानों तक पहुंचाया जाएगा। यह योजना प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाएगी। इस योजना के संचालन से प्रदेश के 26000 उचित मूल्य की दुकानों पर 300000 टन से अधिक खाद्यान्न पहुंचाया जाएगा।
यह भी पढ़े: MP Rojgar Portal
अन्नदूय योजना 2023 का उद्देश्य
- Annadoot Yojana 2023 का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना है।
- इस योजना के माध्यम से युवाओं को उचित मूल्य की राशन की दुकानों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने का काम प्रदान किया जाएगा।
- जिसके लिए सरकार द्वारा नागरिकों को वाहन भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।
- यह वाहन नागरिकों को खुद खरीदने होंगे।
- जिसके लिए सरकार द्वारा bank से guarantee प्रदान की जाएगी एवं बैंक ऋण पर 3% का अनुदान भी प्रदान करेगी।
- इस योजना के संचालन से प्रदेश की बेरोजगारी दर में गिरावट आएगी।
- इसके अलावा समय से खाद धन भी उचित मूल्य की दुकानों तक पहुंच सकेगा।
Annadoot Yojana 2023 Key Highlights
योजना का नाम | Annadoot Yojana 2023 |
किसने आरंभ की | मध्य प्रदेश सरकार |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के नागरिक |
उद्देश्य | रोजगार उपलब्ध करवाना |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द लॉन्च की जाएगी |
साल | 2023 |
राज्य | मध्य प्रदेश |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन तथा ऑफलाइन |
युवाओं को प्रदान किया जाएगा अनुदान
सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा। सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत युवाओं को खाद्यान्न वितरण का काम प्रदान किया जाएगा। जिससे कि खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता आएगी। नागरिकों को Annadoot Yojana के अंतर्गत उचित मूल्य की दुकानों तक खाद्य सामग्री पहचानी होगी। जिसके लिए नागरिकों को वाहन खरीदना होगा। इस वाहन को खरीदने के लिए सरकार द्वारा बैंक से ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। प्रत्येक वाहन की कीमत 25 लाख रुपए होगी। सरकार द्वारा वाहन की खरीद पर 3% का अनुदान भी प्रदान किया जाएगा। इस योजना के संचालन के लिए 11 करोड़ 10 लाख रुपया खर्च किए जाएंगे। लगभग 888 वाहनों की इस योजना के माध्यम से खरीद की जाएगी।
यह वाहन 7.5 मेट्रिक टन क्षमता के होंगे। सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत अधिकतम 2500000 रुपए की कीमत का वाहन उपलब्ध करवाया जाएगा। 10% कीमत की डाउन पेमेंट के लिए सरकार द्वारा 1.25 लाख रुपए उपलब्ध करवाए जाएंगे एवं हितग्राही को 1.25 लाख रुपए का भुगतान करना होगा। इस वाहन का 15 से 20 प्रतिमा कार्य दिवसों के अलावा निजी उपयोग भी किया जा सकता है। यह वाहन नागरिकों की आय में वृद्धि करने में कारगर साबित होंगे। इसके अलावा इस योजना के संचालन से नागरिकों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।
यह भी पढ़े: मध्य प्रदेश बेरोजगारी भत्ता
योजना के अंतर्गत होने वाला भुगतान
- सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत खाद्यान्न परिवहन के लिए ₹65 प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा।
- इस राशि में नागरिकों को डीजल, ड्राइवर सहित अन्य खर्च निकालने होंगे।
- इस दर को केंद्र सरकार के माध्यम से निर्धारित किया गया है।
- ₹65 की राशि में आधा हिस्सा केंद्र सरकार द्वारा दिया जाएगा एवं आधा हिस्सा राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा।
Annadoot Yojana 2023 के लाभ तथा विशेषताएं
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अन्नदूतं योजना launch की गई है।
- इस योजना के माध्यम से नागरिकों को रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा।
- युवाओं को इस योजना के माध्यम से उचित मूल्य की दुकानों पर खाद्यान्न वितरण करना होगा
- सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत युवाओं का चयन collector के माध्यम से किया जाएगा।
- नागरिकों को इस योजना के अंतर्गत bank से gurantee पर परिवहन उपलब्ध करवाया जाएगा।
- इस वाहन की कीमत ₹2500000 होगी।
- सरकार द्वारा 1.25 लाख रुपए का भुगतान किया जाएगा एवं युवा को खुद 1.25 लाख रुपए का भुगतान करना होगा।
- सरकार द्वारा प्राप्त किए गए ऋण पर 3% का अनुदान प्रदान किया जाएगा।
- नागरिकों को प्रति क्विंटल की दर से ₹65 की राशि प्रदान की जाएगी
- 6 से 8 टन खाद्यान्न परिवहन की क्षमता वाले 1000 वाहन इस योजना के माध्यम से खरीदवाएं जाएंगे।
- इस योजना के संचालन से 26000 राशन की दुकानों पर खाद्य धन का वितरण किया जाएगा।
- यह योजना खाद वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने में कारगर साबित होगी।
- इसके अलावा इस योजना के संचालन से नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।
पात्रता तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आवेदक मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर ईमेल
- आईडी आदि
Annadoot Yojana 2023 के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया
सरकार द्वारा अभी केवल अन्नदूत योजना को आरंभ करने की घोषणा की गई है जल्द सरकार इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट लांच करेगी। जैसे ही सरकार की ओर से आधिकारिक वेबसाइट से संबंधित कोई भी जानकारी प्रदान की जाती है हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से जरूर बताएंगे। तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख से जुड़े रहे।
FAQs
Annadoot Yojana 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा।
इस योजना के माध्यम से युवाओं को राशन की दुकानों तक खाद्यान्न वितरण करने का कार्य प्रदान किया जाएगा। नागरिकों को ₹65 प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा।
हां इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए नागरिकों को अपना खुद का वाहन खरीदना होगा। वाहन खरीदने के लिए सरकार द्वारा बैंक से ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।
हां उपलब्ध करवाए गए रन पर सरकार द्वारा अनुदान प्रदान किया जाएगा। अनुदान की राशि ब्याज दर की 3% होगी।