दिल्ली महिला सम्मान योजना 2024: ऑनलाइन अप्लाई कर पाए ₹1000 हर महीने

दिल्ली महिला सम्मान योजना 2024 योजना दिल्ली सरकार के द्वारा शुरू की गई योजना है यह योजना केवल महिलाओं के लिए शुरू की गई है इस योजना से दिल्ली सरकार अपने केंद्र शासित प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर तथा सक्षम बनाना चाहती है इस योजना के माध्यम से दिल्ली सरकार द्वारा प्रत्येक पात्र महिला को ₹1000 प्रदान किए जाएंगे योजना का लाभ वह महिलाएं ले पाएंगे जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है तथा वह गरीबी से जूझ रही है इस योजना से दिल्ली सरकार का लक्ष्य महिलाओं को समानता देना तथा आत्मनिर्भर बनाना है इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे Delhi Mahila Samman Yojana के तहत आप कैसे आवेदन कर सकते हैं तथा इस योजना की पात्रता तथा लाभ क्या है

दिल्ली महिला सम्मान योजना क्या है?

मुख्यमंत्री Mahila Samman Yojana सरकार द्वारा शुरू की गई योजना है| इस योजना को दिल्ली सरकार कि वित्त मंत्री आतिशी ने वर्ष 2023-24 के बजट के दौरान 4 मार्च को शुरू किया| दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के अंतर्गत सरकार का 2000 करोड रुपए का प्रावधान है| इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र  महिला को दिल्ली सरकार द्वारा ₹1000 रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी| यह योजना केवल केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में रहने वाली दिल्ली की मूल निवासी महिलाओं के लिए है| इस योजना के अंतर्गत जो महिलाएं पात्र होगी उन्हें को इस योजना का लाभ मिलेगा| इस योजना में 18 वर्ष से अधिक की पात्र महिलाओं को ₹1000 रुपए सरकार द्वारा प्रदान किया जाएंगे|

दिल्ली महिला सम्मान योजना
Delhi Mahila Samman Yojana

यह भी पढ़े:- Delhi Widow Pension Scheme

दिल्ली महिला सम्मान योजना का उद्देश्य

Delhi Mahila Samman Yojana के तहत दिल्ली सरकार का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त तथा आत्मनिर्भर बनाना है| इस योजना से सभी महिलाओं को उनके सामाजिक जीवन में समानता तथा आत्मनिर्भरता देना है| सरकार का उद्देश्य प्रत्येक गरीब तथा आर्थिक रूप से कमजोर पात्र महिला को ₹1000 रुपए की धनराशि प्रदान करना है| जिससे वह अपने व्यापक जीवन में सुधार कर सकें तथा अपने परिवार तथा अपने खर्चो को पूरा कर सके| दिल्ली सरकार द्वारा Delhi Mahila Samman Yojana उद्देश्य के अंतर्गत सभी महिलाओं को वित्तीय सहायता और प्रोत्साहन प्रदान करना है और अपनी विभिन्न पहलों के माध्यम से, इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को उनकी आर्थिक स्वतंत्रता, निर्णय लेने की क्षमताओं और समग्र आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देकर सशक्त बनाना है|

मुख्य तथ्य दिल्ली महिला सम्मान योजना

योजना का नाममुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना
राज्यकेंद्र शासित प्रदेश दिल्ली
लाभार्थीमहिलाएं
योजना आरम्भ तिथि5 मार्च 2024
उद्देश्यमहिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइटअपडेट सून

दिल्ली महिला सम्मान योजना के लाभ

  • मुख्यमंत्री Mahila Samman Yojana के तहत प्रत्येक पात्र महिला को 1000 रुपए की पेंशन राशि दिल्ली सरकार के द्वारा प्रदान की जाएगी|
  • इस योजना के तहत महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा जैसे विभिन्न संसाधनों तक पहुंचना आसान होता है जिससे उनकी समग्र भलाई और सशक्तिकरण सुनिश्चित होती है|
  • महिलाओं को समान अवसर और सहायता प्रदान करके, यह योजना समाज में लैंगिक समानता और महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देने में योगदान देती है|
  • यह महिलाओं को प्रशिक्षण कार्यक्रमों, कार्यशालाओं और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के माध्यम से अपने कौशल को बढ़ाने के अवसर प्रदान करती है|

पात्रता दिल्ली महिला सम्मान योजना

  • आवेदक महिला दिल्ली की मूल निवासी होनी चाहिए||
  • आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए|
  • आवेदक महिला की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए|
  • सरकारी पेंशन प्राप्त करने वाली महिला इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी|
  • आवेदक महिला का बैंक मैं खाता होना चाहिए|
  • आवेदक महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए|

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • जन्म प्रमाणपत्र
  • बैंक पासबुक
  • आयु प्रमाण
  • आय प्रमाण पत्र, आदि|

यह भी पढ़े:- जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना

दिल्ली महिला सम्मान योजना विशेषताएँ

  • Delhi Mahila Samman Yojana के अंतर्गत सभी 18 वर्ष से अधिक आयु वाली पात्र महिलाओं को ₹1000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी|
  • Delhi Mahila Samman Yojana के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर और सभी जाति वर्गों की महिलाओं को लाभ मिलेगा|
  • दिल्ली महिला सम्मान योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र महिला को 12000 रुपए प्रतिवर्ष प्रदान किए जाएंगे|
  • योजना के द्वारा दिल्ली सरकार का उद्देश्य सभी महिलाओं को सामान्य देना तथा उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करना है|

दिल्ली महिला सम्मान योजना ऑनलाइन अप्लाई 2024

  • सबसे पहले आप Delhi Mahila Samman Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
  • इसके बाद आपको योजना का अप्लाई ऑप्शन मिलेगा उसे पर क्लिक करें|
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन फार्म खुलकर आ जाएगा|
  • आवेदन फार्म में जो जानकारी मांगी गई है उसे दर्ज करें|
  • आवेदन फार्म में जानकारी दर्ज करने के पश्चात अपने दस्तावेज अपलोड करें|
  • अंत में सबमिट के बटन पर क्लिक करें|
  • इस तरह आपका फॉर्म सफलतापूर्वक ऑनलाइन हो जाएगा|

सम्पर्क करने का विवरण

  • दिल्ली सरकार वेबसाइट- https://delhi.gov.in
  •  हेल्पलाइन नंबर- 1076

पूछे जाने वाले प्रश्न

Delhi Mahila Samman Yojana के तहत किस उम्र की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं|

दिल्ली महिला सम्मान योजना के तहत 18 वर्ष से 80 वर्ष तक की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं|

Delhi Mahila Samman Yojana में लाभार्थी महिला को कितने पैसे मिलेंगे|

दिल्ली महिला सम्मान योजना में लाभार्थी महिला को ₹1000 प्रति माह दिल्ली सरकार द्वारा दिए जाएंगे|

क्या सिर्फ दिल्ली की महिलाएं ही Delhi Mahila Samman Yojana में आवेदन कर सकती हैं?

दिल्ली महिला सम्मान योजना में केवल दिल्ली की ही मूल निवासी महिलाएं आवेदन कर सकती हैं|

Leave a Comment