आपकी बेटी हमारी बेटी योजना आवेदन | Aapki Beti Hamari Beti Yojana Form | Haryana Aapki Beti Hamari Beti Yojana Application Status
दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना 2021 के बारे में और साथ-साथ हम आपको बताएंगे कि इस योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया क्या होती है इसमें आवेदन करने के लिए पात्रता क्या चाहिए, इसके लाभ क्या है अथवा उद्देश्य क्या है। इस योजना के तहत लड़के और लड़कियों में होने वाले लिंग अनुपात को कम करने के लिए शुरू की गई है। तो चलिए दोस्तों आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं जो निम्नलिखित है।
Aapki Beti Hamari Beti Yojana 2021
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना हरियाणा के मुख्यमंत्री जी द्वारा शुरू की गई थी इस योजना का उद्देश्य है कि गर्भ में होने वाले भ्रूण हत्या को रोका जा सके। इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति तथा गरीब वर्ग के परिवारों को दिया जाएगा। दोस्तों आपको बता दें कि 22 जनवरी 2015 को जिस बालिका का जन्म उसके बाद हुआ है उसे इस योजना का लाभ मिलेगा तथा जिसका जन्म योजना की घोषणा से पहले हुआ है वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकेंगे। आपको बता दें कि Aapki Beti Hamari Beti Yojana 2021 के अंतर्गत लाभार्थी परिवारों को बेटी होने पर 21000 की राशि मुहैया करवाई जाएगी और यह राशि बालिका के 18 वर्ष पूरे होने के बाद ही प्रदान की जाएगी तब तक इस राशि को भारतीय जीवन बीमा में जमा कर दिया जाएगा।

आपकी बेटी हमारी बेटी योजना में दी जाने वाली सहायता
हरियाणा सरकार द्वारा काफी ऐसे विभिन्न योजनाएं निकाली जाती है जिसके माध्यम से लड़कियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाया जाए और आपको बता दें कि हरियाणा में पहले के मुकाबले अभी लड़के और लड़कियों में अनुपात में काफी अंतर आ गया है। Aapki Beti Hamari Beti Yojana का लाभ परिवार की सभी बेटियां उठा सकेंगी लेकिन पहली बेटी को उसके जन्म पर 21000 की वित्तीय राशि प्रदान की जाएगी दूसरी बेटी के जन्म पर 5 वर्ष तक हर वर्ष ₹5000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी ताकि उसका पालन बहुत अच्छे से हो सके।
सुकन्या समृद्धि योजना 2021

Aapki Beti Hamari Beti Yojana In Highlights
योजना का नाम | आपकी बेटी हमारी बेटी योजना 2021 |
योजना की घोषणा | 22 जनवरी 2015 |
विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग |
राज्य | हरियाणा |
लाभार्थी | एससी, एसटी गरीब वर्ग के परिवार |
उद्देश्य | लड़कियों की शिक्षा व् उनकी जन्मदर में वृद्धि करना है |
लक्ष्य | लड़कियों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना |
आवेदन मोड़ | ऑफलाइन/ऑनलाइन |
वित्तीय राशि | 21 हजार रूपये |
एप्लिकेशन फॉर्म | डाउनलोड (Download Application Form) |
आधिकारिक वेबसाइट | http://wcdhry.gov.in/ |
हमारी बेटी आपकी बेटी योजना का उद्देश्य (Objective)
जैसे कि हम सब जानते हैं कि हमारे देश में लड़कों के मुकाबले लड़कियों की संख्या कम है इसका मुख्य कारण यह है कि कुछ लोग लड़कियों को लेकर नकारात्मक सोच रखते हैं जिसके कारण लड़कियों के जन्म होने पर ही उन्हें बहुत अशूभ समझा जाता है और ऐसे में कभी-कभी गर्भ में ही भ्रूण हत्या कर दी जाती है। इसी चीज को मद्देनजर रखते हुए हमारी बेटी आपकी बेटी योजना लांच की गई है ताकि उन लोगों की सोच में बदलाव लाया जा सके Aapki Beti Hamari Beti Yojana का मुख्य उद्देश्य लड़कियों के जन्म होने पर सरकार द्वारा वित्तीय राशि प्रदान की जाए और राज्य में होने वाले अपराध में कमी आए तथा बाल विवाह जैसे अपराधों में होने वाली बढ़ोतरी में कमि आए और भ्रूण हत्या जैसे अपराधों को खत्म किया जा सके।
Haryana Aapki Beti Hamari Beti Yojana के लाभ (Benefits)
- इस योजना का मुख्य लाभ है कि बेटी के 18 वर्ष पूरे होने पर उसे ₹21000 की राशि मुहैया करवाई जाएगी।
- योजना के तहत परिवार में दूसरी कन्या के जन्म होने पर लाभार्थी परिवार को 5 साल तक हर वर्ष ₹5000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- Haryana Aapki Beti Hamari Beti Yojana का लाभ अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति बीपीएल राशन कार्ड धारकों को दिया जाएगा।
- जिन कन्याओं का जन्म 22 जनवरी 2020 के बाद हुआ है उन्हें इस योजना में रखा जाएगा।
- इस योजना के अंतर्गत लड़के और लड़कियों के अनुपात में समानता आएगी।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज (Documents)
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बीपीएल राशन कार्ड
- लड़की का जन्म प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
Haryana Marriage Registration 2021
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना ऑनलाइन आवेदन (Apply Online)
- आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको महिला और बाल विकास विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खूलकर आएगा।
- इस होम पेज पर आपको कुछ ऑप्शन दिखाई देंगे उन ऑप्शंस में से आपको Schemes के सेक्शन पर जाना है।
- स्कीम्स के सेक्शन पर जाने के बाद आपके सामने दो तरह के ऑप्शन आ जाएंगे पहला Schemes for Children दूसरा Schemes for Women.
- इन दोनों ऑप्शंस में से आपको Scheme For Children के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खूलकर आएगा।
- इसके बाद आपको आपकी बेटी हमारी बेटी के लिंक पर क्लिक करना है|
- अब आपको क्लिक हेयर फॉर फर्थर डिटेल्स के विकल्प पर क्लिक करना है

- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
- आप यहां से भी एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते है|

- इस तरह से आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- आप इस फॉर्म को किसी भी भाषा में डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के बाद आपको इसका प्रिंट निकाल लेना है।
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना ऑफलाइन पंजीकरण प्रक्रिया
राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी आपकी बेटी हमारी बेटी योजना में आवेदन करवाना चाहते हैं उन्हें नीचे दिए गए चरण को फॉलो करना है
- बालिका के जन्म होने के 1 महीने के अंदर-अंदर ही आपको आंगनवाड़ी केंद्र में जाना होगा।
- केंद्र में जाने के बाद आपको वहां से फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- आवेदन फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी सही-सही दर्ज करनी होगी।
- सभी जानकारी सही-सही दर्ज करने के बाद आपको अपने दस्तावेज इसके साथ अटैच करने होंगे।
- दस्तावेज़ अटैच करने के बाद आपको आवेदन फॉर्म को आंगनवाड़ी केंद्र में जमा कर देना है।
- इस तरह से आपका आवेदन हो जाएगा|
Conclusion
प्रिय दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से समझ आ गया होगा कि आपकी बेटी हमारी बेटी योजना 2021 क्या है अथवा इसमें आवेदन कैसे कर सकते हैं। अगर आपको इस योजना से संबंधित कोई भी कठिनाई आती है तो आप हमसे नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं आप का कमेंट हमारे लिए महत्वपूर्ण है।