जननी बाल सुरक्षा योजना 2024: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व लाभ जाने

महिलाओं का विकास एवं कल्याण करने का सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किया जाता है। जिसके लिए सरकार विभिन्न योजनाएं लांच करती है। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। यह योजनाएं केंद्र एवं राज्य सरकार के माध्यम से संचालित की जाती हैं। आज हम आपको बिहार सरकार द्वारा आरंभ की गई ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जिसका नाम जननी बाल सुरक्षा योजना है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा मृत्यु दर में कमी लाने के लिए सरकारी अस्पतालों में बच्चे की डिलीवरी को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आप कैसे Janani Bal Suraksha Yojana 2024 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आपको इस योजना से जुड़ी अन्य मुख्य जानकारियां जैसे कि इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता आदि भी बताई जाएगी।

Janani Bal Suraksha Yojana
Janani Bal Suraksha Yojana

Janani Bal Suraksha Yojana 2024

बिहार सरकार द्वारा जननी सुरक्षा योजना आरंभ की गई है। इस योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को बिहार सरकार द्वारा आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा महिलाओं की सारी जांच और बच्चे की डिलीवरी निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत महिलाओं के प्रसव के बाद ₹6000 की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी एवं नवजात बच्चे की आधारभूत आवश्यकताएं पूरी हो सकेगी। इस योजना के संचालन से महिलाएं एवं बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। Janani Bal Suraksha Yojana का संचालन आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से किया जाएगा। आशा कार्यकर्ताओं द्वारा सभी गर्भवती महिलाओं की एक सूची तैयार की जाएगी।

इस सूची को संबंधित विभाग में भेजा जाएगा। जिसके पश्चात महिला का नाम इस योजना के अंतर्गत शामिल किया जाएगा। इस योजना के संचालन से प्रदेश की महिलाएं सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगी तथा उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।

यह भी पढ़े: Anganwadi Labharthi Yojana

जननी बाल सुरक्षा योजना 2024 का उद्देश्य

  • जननी बाल सुरक्षा योजना का मुख्य उद्देश्य शिशु एवं माता की मृत्यु दर में कमी लाना है।
  • इस योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • जिससे कि वह अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें।
  • महिलाओं द्वारा अपनी आधारभूत आवश्यकताओं को इस योजना के माध्यम से प्रदान की गई राशि से पूरा किया जा सकेगा।
  • इसके अलावा महिलाओं को सरकारी अस्पताल में डिलीवरी करवाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • जिसके लिए महिला की सारी जांच एवं डिलीवरी निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • इस योजना के संचालन से आर्थिक रूप से कमजोर गर्भवती महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार आएगा तथा वह सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनेगी।

Key Highlights Of Janani Bal Suraksha Yojana 2024

योजना का नामजननी बाल सुरक्षा योजना
किसने आरंभ कीबिहार सरकार
लाभार्थीबिहार के नागरिक
उद्देश्यगर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना
साल2024
राज्यबिहार
आवेदन का प्रकारऑफलाइन

जननी बाल सुरक्षा योजना 2024 के लाभ तथा विशेषताएं

  • जननी बाल सुरक्षा योजना को बिहार सरकार द्वारा आरंभ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को विभिन्न प्रकार के लाभ प्रदान किए जाएंगे।
  • सभी धर्म एवं जाति की महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
  • सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से ₹6000 की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • आर्थिक सहायता की राशि सीधे लाभार्थी के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से वितरित की जाएगी।
  • गर्भवती महिला की सभी प्रकार की जांच और बच्चों की डिलीवरी भी निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से सभी गर्भवती महिलाओं की एक सूची तैयार की जाएगी।
  • इस सूची में शामिल सभी महिलाओं को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा
  • आशा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्भवती महिलाओं को आंगनवाड़ी केंद्र पर ले जाकर जांच करवाई जाएगी।
  • इस योजना के संचालन से गर्भवती महिलाओं के जीवन में सुधार आएगा।

यह भी पढ़े: बिहार बाल सहायता योजना

जननी बाल सुरक्षा योजना 2024 की पात्रता
  • आवेदक महिला बिहार की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • महिला गर्भवती होनी चाहिए।
  • महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • नाबालिक गर्भवती महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त करने की पात्र नहीं है।
आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पैन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • सरकारी अस्पताल द्वारा जारी किया गया प्रसव प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण आदि

जननी बाल सुरक्षा योजना 2024 के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी आशा कार्यकर्ता से संपर्क करना होगा।
  • इसके बाद आपको वहां से आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन पत्र में आपको पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज करनी होंगी।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज आवेदन पत्र से अटैच करने होंगे।
  • इसके बाद यह आवेदन पत्र आपको उसी कार्यकर्ता के पास जमा करना होगा जहां से आपने की प्राप्ति की है।
  • इस प्रकार आप जननी बाल सुरक्षा योजना के अंतर्गत अपना पंजीकरण कर सकेंगे।
  • आशा कार्यकर्ता द्वारा आपका आवेदन फॉर्म एवं अन्य जानकारी विभाग को भेज दी जाएगी।
  • इसके पश्चात आपका फॉर्म सत्यापित किया जाएगा।
  • सत्यापन सफलतापूर्वक होने के पश्चात लाभ की राशि सीधे आपके खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेज दी जाएगी।

संपर्क विवरण

  • Helpline number- 7488270169
FAQs
इस योजना को किसके द्वारा आरंभ किया गया है?

इस योजना को बिहार सरकार द्वारा आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से बिहार की गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है।

सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से कितनी आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है?

इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा 6000 की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। यह आर्थिक सहायता की राशि सीधे लाभार्थी के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से वितरित की जाती है।

कोई भी समस्या आने की स्थिति में कहां संपर्क किया जा सकता है?

कोई भी समस्या आने की स्थिति में विभाग कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा अपनी समस्या ऑनलाइन भी दर्ज करवाई जा सकती है।

क्या इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है?

नहीं इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन नहीं किया जा सकता। केवल ऑफलाइन आवेदन के माध्यम से इस योजना के अंतर्गत आवेदन किया जा सकता है।

Leave a Comment