Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana Online Apply 2024: आवेदन फॉर्म कैसे भरें

Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana:- किसानो की आय में वृद्धि करने का सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किया जाता है। जिसके लिए सरकार समय-समय पर विभिन्न योजनाएं launch करती है। इन योजनाओं के माध्यम से किसानों को सामाजिक एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। आज हम आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जिसका नाम मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना है। इस योजना के माध्यम से किसानों को सिंचाई करने के लिए कृषि पंप उपलब्ध करवाया जाएगा। हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana Online Apply 2024 करने की प्रक्रिया से अवगत करवाएंगे। इसके अलावा आपको इस योजना से जुड़ी अन्य मुख्य जानकारियां जैसे कि इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता आदि भी बताई जाएगी। तो आईए जानते हैं कैसे प्राप्त करें इस योजना का लाभ।

Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana 2024

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना launch करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के माध्यम से राज्य के कृषक और कृषक समूह को 3 horse power से अधिक क्षमता के स्थाई कृषि पंप के connection उपलब्ध करवाया जाएंगे। यह योजना लागू होने की तिथि से 2 वर्ष तक प्रभावशाली रहेगी। इस योजना के प्रथम वर्ष में सरकार द्वारा 10000 pump स्थापित करने का लक्षण निर्धारित किया गया Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana के अंतर्गत वितरण company अधिकतम 200 meter दूरी तक 11 line का विस्तार एवं वितरण transformer स्थापित करेगी।

Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana
Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana

इसके अलावा सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत केबल के माध्यम से electricity line का भी विस्तार किया जाएगा। अब किसानों को सिंचाई करने के लिए किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उनको सिंचाई के लिए पंप स्थापित करके दिए जाएंगे। वह सभी नागरिक जो इस योजना का लाभ प्राप्त करने में रुचि रखते हैं वह 20 सितंबर से योजना के अंतर्गत आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

यह भी पढ़े: मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना

मुख्यमंत्री कृषक मित्र का उद्देश्य

  • Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana का मुख्य उद्देश्य किसानों को आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध करवाना है।
  • अब किसानों को यह आवेदन करने के लिए कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • वह घर बैठे official website के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकेंगे।
  • इस प्रक्रिया से समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता भी सुनिश्चित की जा सकेगी।
  • किसानों को सिंचाई की सुविधा इस योजना के संचालन से प्राप्त होगी।
  • जिससे की खेती की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।

Key Highlights Of Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana

योजना का नामMukhyamantri Krishak Mitra Yojana Online Apply 2024
किसने आरंभ कीमध्य प्रदेश सरकार
लाभार्थीमध्य प्रदेश के किसान
उद्देश्यकिसानों को आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध करवाना
आधिकारिक वेबसाइटमुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना वेबसाइट
साल2024
राज्यमध्य प्रदेश
आवेदन का प्रकारऑनलाइन तथा ऑफलाइन

यह भी पढ़े: कृषि यंत्र अनुदान

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के लाभ तथा विशेषताएं

  • Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 16 सितंबर 2023 को अनुमोदित कर दिया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से किसानों को 3 horsepower या अधिक क्षमता का स्थाई कृषि पंप कनेक्शन प्रदान किया जाएगा।
  • सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के माध्यम से पहले वर्ष में 10000 पंप स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
  • वह सभी किसान जो इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने में रुचि रखते हैं वह official website के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
  • इसके अलावा यह आवेदन विभाग कार्यालय के माध्यम से भी जमा किया जा सकता है।
  • सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत 20 सितंबर 2023 से आवेदन आरंभ कर दिए गए हैं।
  • इस योजना के अंतर्गत विद्युत संरचना विकास लागत की केवल 50% राशि ही किसान ही खर्च करनी होगी।
  • बाकी शेष 40% लागत राज्य सरकार द्वारा एवं 10% राशि विद्युत वितरण company द्वारा प्रदान की जाएगी।
  • यह योजना किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगा।
  • इसके अलावा ऐसी योजना के संचालन से किसान सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनेंगे।

यह भी पढ़े: एमपी किसान अनुदान योजना

Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana की पात्रता
  • आवेदक मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • कृषकों के सामूहिस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • किसान के पास खेती योग्य जमीन उपलब्ध होनी चाहिए।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • किसान कार्ड
  • जमीन से संबंधित दस्तावेज
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • बैंक खाता विवरण आदि

Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana Online Apply 2024 करने की प्रक्रिया

Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana
Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर home page खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको schemes के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी screen पर एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपको मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आवेदन फार्म खुल कर आएगा।
  • आपको आवेदन form में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को upload करना होगा।
  • इसके बाद आपको submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के अंतर्गत पंजीकरण कर सकेंगे।

FAQs

Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana को किसके द्वारा आरंभ किया गया है?

इस योजना को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को पंप स्थापित करके दिए जाएंगे।

सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत कितने पंप की स्थापना की जाएगी?

इस योजना के अंतर्गत प्रथम वर्ष में सरकार द्वारा 10000 पंप स्थापित किए जाएंगे। इस योजना का संचालन दो वर्षों तक किया जाएगा।

Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana के अंतर्गत क्या ऑफलाइन माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है?

हां इस योजना के अंतर्गत ऑफलाइन माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए नागरिकों को विभाग कार्यालय जाना होगा।

क्या इस योजना के अंतर्गत पंप स्थापित करने के लिए किसानों को कोई राशि देनी होगी?

हां पंप स्थापित करवाने के लिए किसानों को केवल 50% की राशि का भुगतान करना होगा। शेष 40% राज्य सरकार एवं 10% विद्युत कंपनी द्वारा जमा की जाएगी।

Leave a Comment