मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2024- ऑनलाइन आवेदन | रजिस्ट्रेशन फॉर्म

मध्य प्रदेश के किसानों को सिंचाई से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के किसानों को सिंचाई करने के लिए सोलर पंप वितरित किए जाएंगे जिससे उन्हें सिंचाई करने में काफी सुविधा प्राप्त होगी। तो दोस्तों आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से Mukhyamantri Solar Pump Yojana 2024 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं।

Table of Contents

MP Mukhyamantri Solar Pump Yojana

इस योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के किसानों को सोलर पंप वितरित किए जाएंगे जिसका उपयोग करके वह खेतों की सिंचाई अच्छे से कर सकते हैं। MP Mukhyamantri Solar Pump Yojana के अंतर्गत प्राथमिकता केवल उन किसानों को प्रदान की जाएगी जहां बिजली का कोई भी विकास नहीं है और पंपों के लिए कोई स्थाई कनेक्शन उपलब्ध नहीं है। इन जगहों पर विद्युत कंपनी की हार्दिक है एवं यहां से ट्रांसफर हटा दिए गए हैं। तथा जहां खेती की दूरी बिजली की लाइन 300 मीटर से अधिक है। ऐसी जगहों पर फसलों के उगाने के लिए सबसे ज्यादा वाटर पंप की आवश्यकता रहती है। 

  • इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सोलर पंप वितरित करने के लिए लगभग 90% की सब्सिडी मुहैया कराई जाएगी।
  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना को आरंभ करने का मुख्य लक्ष्य है कि किसानों को बिजली न होने पर अपनी खेती की सिंचाई करने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े।
  • यदि आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको जल्द से जल्द इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।
MP Mukhyamantri Solar Pump Yojana
Mukhyamantri Solar Pump Yojana

यह भी पढ़े: Pradhan Mantri Solar Panel Yojana

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना का उद्देश्य

राज्य में काफी स्थान मौजूद है जहां पर बिजली का विकास नहीं हुआ है एवं किसानों के पास कृषि पंपों का कोई भी स्थाई कनेक्शन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में किसानों को सिंचाई करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को सोलर पंप उपलब्ध कराने के लिए सब्सिडी मुहैया कराई जाएगी। जिसका उपयोग करके मैं अपने फसलों की सिंचाई आसानी से कर सकते हैं। इस योजना को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य है कि राज्य से पर्यावरण प्रदूषण कम किया जाए और किसानों की आय में वृद्धि की जाए जिससे वे आत्मनिर्भर व सशक्त बनें।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना की हाइलाइट्स

योजना का नाममध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना
किसके द्वारा शुरू की गईमध्य प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य के किसान
उद्देश्यफसलों की सिंचाई के लिए सोलर पंप उपलब्ध कराना
लाभसोलर पंप के माध्यम से पर्यावरण प्रदूषण कम होगा
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन

5 वर्षों में 200000 सोलर पंप स्थापना का लक्ष्य

इस योजना के अंतर्गत किसानों को 5 वर्षों में 200000 सोलर पंप मुहैया कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। राज्य के वे सभी किसान जिन्हें बिजली ना होने पर सिंचाई करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है उन्हें अब सोलर पंप मुहैया कराए जाएंगे। सोलर पंप का लाभ उठाने हेतु सरकार द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को ऑनलाइन आमंत्रित किया गया है। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना के अंतर्गत किसानों को सोलर पंप लगवाने के लिए 90% अनुदान राशि सरकार द्वारा मुहैया कराई जाएगी। राज्य के किसानों को अब फसलों की सिंचाई करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

यह भी पढ़े: Kusum Yojana

एमपी मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना सोलर पंप के प्रकार

इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा वितरित किए जाने वाले सोलर पंप के प्रकार निम्नलिखित हैं

  • 1 एच.पी.डी.सी सबमर्सिबल
  • 2 एच.पी.डी.सी सरफेस
  • 3 एच.पी.डी.सी सबमर्सिबल
  • 5 एच.पी.डी.सी सबमर्सिबल
  • 7.5 एच.पी.डी.सी सबमर्सिबल
  • 7.5 एच.पी.डी.सी सबमर्सिबल
  • 10 एच.पी.डी.सी सबमर्सिबल
  • 10 एच.पी.डी.सी सबमर्सिबल

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना का दायरा बढ़ा

राज्य के किसानों के लिए सरकार द्वारा इस योजना के दायरे को बढ़ाकर मार्च 2024 तक कर दिया गया है ताकि मध्यप्रदेश में कृषि क्षेत्र का विकास हो सके। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना का लाभ राज्य के कृषक को इसी शर्त पर प्रदान किया जाएगा कि कृषि भूमि के खसरे पर भविष्य में विद्युत पंप लगाए जाने पर उसको विद्युत पर कोई अनुदान देय नहीं होगा। इसके लिए कृषक को  सवप्रमाणीकरण भी प्रदान करना होगा की वर्तमान समय में उस खतरे की भूमि पर किसी भी प्रकार का कोई पंप संचालित नहीं किया गया है। यदि मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना के अंतर्गत किसान उस खसरे या फिर बटकित खसरे पर विद्युत पंप संचलन की स्थिति में मिले अनुदान को छोड़ देता है या बिजली के पंप को त्याग देता है तो उस किसान को अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। 

मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना का विवरण

क्रम सोलर पम्पिंग सिस्टम के प्रकारकुल राशि (हजार में)हितकारी (किसान) अंश (हजार में)डिस्चार्ज (लीटर में प्रतिदिन)
1.1 एच.पी.डी.सी. सबमसिर्बल1754801750030 मी. के लिए 42000, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 45 मी.
2.2 एच.पी.डी.सी. सबमसिर्बल2123952100010 मी. के लिए 180000, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 12 मी.
3.2 एच.पी.डी.सी. सबमसिर्बल2353192350030 मी. के लिए 63000 शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 45 मी.
4.3 एच.पी.डी.सी. सबमसिर्बल3413303400030 मी. के लिए 105000 शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 45 मी.50 मी. के लिए 63000 शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 75 मी.70 मी. के लिए 42000 शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 100 मी.
5.5 एच.पी.डी.सी. सबमसिर्बल4536806800050 मी. के लिए 100800 शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 70 मी.70 मी. के लिए 67200 शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 100 मी.100 मी. के लिए 45600 शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 150 मी.
6.5 एच.पी.डी.सी. सबमसिर्बल4119506800050 मी. के लिए 91200 शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 70 मी.70 मी. के लिए 62400 शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 100 मी.100 मी. के लिए 40800 शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 150 मी.
7.7.5 एच.पी.डी.सी. सबमसिर्बल64551026000050 मी. के लिए 141750 शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 70 मी.70 मी. के लिए 94500 शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 100 मी.100 मी. के लिए 64125 शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 150 मी.
8.7.5 एच.पी.डी.सी. सबमसिर्बल57031026000050 मी. के लिए 128250 शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 70 मी.70 मी. के लिए 87760 शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 100 मी.100 मी. के लिए 57375 शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 150 मी.
9.10 एच.पी.डी.सी. सबमसिर्बल93625046800050 मी. के लिए 189000 शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 70 मी.70 मी. के लिए 126000 शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 100 मी.100 मी. के लिए 85500 शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 150 मी.
10.10 एच.पी.डी.सी. सबमसिर्बल71476035750050 मी. के लिए 171000 शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 70 मी.70 मी. के लिए 117000 शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 100 मी.100 मी. के लिए 76500 शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 150 मी.

सोलर पंप स्थापना के लिए दिशा निर्देश

यदि राज्य के सभी किसान जो सोलर पंप लगवाना चाहते हैं उन्हें नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा

  • वही लाभार्थी आवेदन कर सकते हैं जिनके पास भूमि उपलब्ध है।
  • आवेदकों के पास आवश्यक दस्तावेज होने अनिवार्य है।
  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना को पूरे राज्य में जिलावार निर्धारित लक्ष्य पर ही लागू किया जाएगा।
  • किसानों को आवेदन करते समय निर्धारित राशि ₹5000 का भुगतान करना अनिवार्य होगा।
  • यदि किसी कारणवश किसानों को सोलर पंप का पंजीयन प्राप्त नहीं हुआ है तो यह ₹5000 की धनराशि आवेदक को वापसी दी जाएगी।
  • निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने से स्थिति में आवेदनों को निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से चुना जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली धनराशि मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड द्वारा कृषको माध्यम से ही मुहैया कराई जाएगी।
  • राशि प्राप्त होने पर लगभग 120 दिनों में ही सोलर पंपों की स्थापना का कार्य पूर्ण होगा।
  • इस योजना के अंतर्गत सोलर पंप स्थापित की जानकारी सोलर पंप बोर्ड पर ही लगाई जाएगी।
  • पंपों के साथ किसी भी प्रकार की टूट-फूट या चोरी होने पर 3 दिनों में ही पुलिस को f.i.r. करवानी होगी एवं जिला कार्यालय को भी सूचना प्रदान करनी होगी।

मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • इस योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए की गई है।
  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना के अंतर्गत किसानों को सिंचाई के लिए सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • राज्य के उन क्षेत्रों में सोलर पंप को वितरण किया जाएगा जहां बिजली की कोई भी व्यवस्था यह सिंचाई हेतु अस्थाई कनेक्शन नहीं है।
  • इस योजना के अंतर्गत सोलर पंप प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा 90% अनुदान राशि मुहैया कराई जाएगी।
  • यह सोलर पंप केवल उन्हीं जगहों पर लगाए जाएंगे जहां बिजली की पहुंच विद्युत लाइन से कम से कम 300 मीटर की दूरी पर हो।
  • इन जगहों पर विद्युत कंपनी की हार्दिक है और यहां से ट्रांसफर हटा दिए गए हैं।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के किसान सोलर पंप का उपयोग करके फसलों की सिंचाई आसानी से कर सकेंगे।
  • MP Mukhyamantri Solar Pump Yojana को आरंभ करने का मुख्य लक्ष्य है कि राज्य के किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जाए।
  • ना केवल राज्य के किसान आत्मनिर्भर बनेंगे पलके उनके आय में भी वृद्धि होगी।
  • डीजल पंप का उपयोग होने पर राज्य का वातावरण काफी प्रदूषित होता था इसीलिए सोलर पंप को स्थापित किया गया है।
  • सोलर पंप के माध्यम से राज्य का वातावरण प्रदूषित होने से बचेगा।
  • राज्य के व सभी किसान को फसलों की सिंचाई करना चाहते हैं सोलर पंप का उपयोग करके आसानी से सिंचाई की प्रक्रिया को आरंभ कर सकते हैं।
  • यदि आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको जल्द से जल्द इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
आवेदन लिए पात्रता एवं दस्तावेज
  • उम्मीदवार मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक के पास किसान कार्ड होना चाहिए
  • आधार कार्ड
  • खेती योग्य भूमि के कागजात
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2024 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

राज्य के सभी किसान मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें नीचे दिए गए चरणों का पालन करना है

  • सर्वप्रथम आपको मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको नवीन आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
Mukhyamantri Solar Pump Yojana
Mukhyamantri Solar Pump Yojana
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
  • मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद आपको ओटीपी भेजें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आपके मोबाइल पर एक ओटीपी प्राप्त होगा।
  • ओटीपी को आपको खाली बॉक्स में दर्ज करना है।
  • ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको नेक्स्ट के बटन पर क्लिक करना है
  • अब आपके सामने आवेदन पत्र खुलकर आएगा।
  • इस पत्र में आपको सामान्य जानकारी दर्ज करनी होगी जैसे नाम जिला तहसील गांव आदि।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको नेक्स्ट के बटन पर क्लिक करना है।
  • यहां पर आपको आधार केवाईसी से संबंधित जानकारी दर्ज करनी है।
  • आधार केवाईसी की जानकारी दर्ज करने के लिए आपको फॉर्म भरना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको नेक्स्ट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अगले पेज पर दूसरे बैंक अकाउंट की सारी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • बैंक अकाउंट की सारी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको तीसरा संभाग की जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको स्वप्रमाणित देते हुए खसरे चुनकर सुरक्षित करें के बटन पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।

हितग्राही लोगिन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको हितग्राही लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है।
Mukhyamantri Solar Pump Yojana
Solar Pump Yojana Login
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद आपको ओटीपी भेजें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी प्राप्त होगा।
  • आपको खाली बॉक्स में ओटीपी दर्ज करना है।
  • दर्ज करने के बाद आपके सामने लॉगइन पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर पूछी गई सभी जानकारी आपको दर्ज करनी है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आप हितग्राही लॉगिन कर पाएंगे।

डिपार्टमेंट लोगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको Department Log-In के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने तीन विकल्प खुलकर आएंगे जैसे
  • Vendor Login
Vendor Login
Vendor Login
Department Login
Department Login
Department Login With SSO
SSO Login
  • आपको अपनी आवश्यकता अनुसार इच्छुक विकल्प का चयन करना है।
  • चयन करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करना है
  • दर्ज करने के बाद आपको लॉगइन के बटन पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आप लॉग इन कर पाएंगे।
जिला कार्यालय संपर्क सूची देखने की प्रक्रिया
Contact Details
Contact Details
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको जिला कार्यालय संपर्क सूची प्राप्त हो जाएगी।
मुख्यालय संपर्क
  • मुख्य अभियंता
  • मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड
  • ऊंचा भवन, लिंक रोड नंबर 2
  • शिवाजी नगर भोपाल (मध्य प्रदेश)
  • संपर्क करें- 0755-2575670/ 2553595

Leave a Comment