झारखंड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना 2024: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता व चयन प्रक्रिया

विद्यार्थियों को शिक्षा के अवसर प्रदान करने का सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किया जाता है। जिसके लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जाती हैं। इन योजनाओं के माध्यम से छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। जिससे कि वह अपनी उच्च शिक्षा जारी रख सकें। आज हम आपको झारखंड सरकार द्वारा आरंभ की गई ऐसे ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जिसका नाम झारखंड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृति योजना है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के छात्रों को अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए छात्रवृत्ति मुहैया कराई जाएगी। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आप कैसे Mukhyamantri Medha Chatravriti Yojana 2024 के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आपको इस योजना से जुड़ी अन्य मुख्य जानकारियां भी प्रदान की जाएगी। तो आइए जानते हैं कैसे प्राप्त करें इस योजना का लाभ।

Mukhyamantri Medha Chatravriti Yojana 2024

झारखंड सरकार द्वारा झारखंड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना लांच की गई है। इस योजना के माध्यम से विभिन्न विद्यालयों में पढ़ रहे कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। यह छात्रवृत्ति की राशि ₹12000 प्रति वर्ष होती है। सरकार द्वारा इस योजना का लाभ प्रदान करने के लिए सरकारी एवं अनुदानित माध्यमिक स्कूल में पढ़ने वाले 5000 बच्चों का प्रतिवर्ष चयन किया जाता है। यह चयन प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर किया जाता है। सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से प्रत्येक जिले के 400 विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन झारखंड एकेडमिक काउंसिल जैक बोर्ड द्वारा किया जाता है।

Mukhyamantri Medha Chatravriti Yojana का लाभ आने वाले समय में जारी रखने के लिए छात्रों को न्यूनतम 60% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है। इस योजना के संचालन से छात्रों को अपनी आगे की शिक्षा जारी रखने के लिए किसी पर भी निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। क्योंकि झारखंड सरकार द्वारा उनको छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

Mukhyamantri Medha Chatravriti Yojana
Mukhyamantri Medha Chatravriti Yojana

यह भी पढ़े: E Kalyan Jharkhand Scholarship

झारखंड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना 2024 का उद्देश्य

  • झारखंड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करना है।
  • इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा छात्रों को ₹12000 की राशि प्रतिवर्ष प्रदान की जाएगी।
  • यह राशि कक्षा नवी से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों को प्रदान की जाएगी।
  • जिससे कि वह अपनी आगे की शिक्षा जारी रख सकें।
  • सरकार द्वारा प्रतिवर्ष इस योजना के माध्यम से 5000 छात्रों का चयन किया जाएगा।
  • अब प्रदेश के छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए किसी पर भी निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • क्योंकि झारखंड सरकार उनको आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
  • इस योजना के संचालन से प्रदेश की साक्षरता दर में बढ़ोतरी होगी।
  • इसके अलावा छात्र सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनेंगे।

Key Highlights Of Mukhyamantri Medha Chatravriti Yojana 2024

योजना का नामझारखंड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना
किसने आरंभ कीझारखंड सरकार
लाभार्थीझारखंड के नागरिक
उद्देश्यछात्रवृत्ति प्रदान करना
साल2024
राज्यझारखंड
आवेदन का प्रकारऑनलाइन

झारखंड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना 2024 के लाभ तथा विशेषताएं

  • झारखंड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना को झारखंड सरकार द्वारा आरंभ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से प्रदेश की 9 से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
  • इस छात्रवृत्ति की राशि ₹12000 प्रति वर्ष की होगी।
  • सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 5000 छात्र-छात्राओं को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • लाभ की राशि सीधे लाभार्थी के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से वितरित की जाएगी।
  • सरकार द्वारा इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रत्येक जिले से 400 छात्रों का चयन किया जाएगा।
  • छात्रों को अपनी आगे की शिक्षा जारी रखने के लिए किसी पर भी निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • क्योंकि झारखंड सरकार द्वारा उनको आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।

यह भी पढ़े: Jharkhand CM Fellowship

छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत चयन प्रक्रिया

  • सरकार द्वारा इस योजना का लाभ प्रदान करने के लिए एक परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • यह परीक्षा झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित की जाएगी।
  • इस परीक्षा को सरकार द्वारा दो खंडों में लिया जाएगा।
  • प्रत्येक परीक्षा का खंड 90 मिनट का होगा।
  • पहले खंड में बौद्धिक योग्यता की परीक्षा होगी।
  • जिसमें 90 क्वेश्चन पूछे जाएंगे।
  • दूसरे खंड में शैक्षणिक योग्यता की परीक्षा होगी जिसमें विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और गणित के प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • इस परीक्षा को करने के लिए छात्रों को डेढ़ घंटे का समय प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना का सिलेबस कक्षा सातवीं एवं आठवीं के आधार पर निर्धारित किया जाएगा।
  • दोनों खंडों में न्यूनतम 40% तथा कुल 60% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा
  • एससी एवं एसटी छात्राओं को न्यूनतम 35% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
  • इस योजना के माध्यम से प्रतिवर्ष 5000 छात्रों का चयन किया जाएगा।
झारखंड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना 2024 की पात्रता
  • आवेदक झारखंड का मूल निवासी होना चाहिए।
  • छात्र द्वारा आठवीं कक्षा में न्यूनतम 55% अंक प्राप्त किए होने चाहिए।
  • केवल सरकारी एवं अनुदानित माध्यमिक स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए वार्षिक आय की कोई भी बाधा नहीं है।
आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • बैंक खाता विवरण
  • शैक्षणिक योग्यता दस्तावेज आदि

झारखंड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना 2024 के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृति योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खोलकर आएगा।
Mukhyamantri Medha Chatravriti Yojana
Mukhyamantri Medha Chatravriti Yojana
  • होम पेज पर आपको अप्लाई स्कॉलरशिप के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज करनी होंगी।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।

FAQs

इस योजना को किसके द्वारा आरंभ किया गया है?

इस योजना को बिहार सरकार द्वारा आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से नवी कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा के छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से कितनी छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है

सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से ₹12000 प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। यह छात्रवृत्ति की राशि सीधे लाभार्थी के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से वितरित की जाती है।

क्या ऐसी योजना का लाभ सभी वर्गों के नागरिक प्राप्त कर सकते हैं?

हां इस योजना का लाभ सभी वर्गों के छात्रों द्वारा प्राप्त किया जा सकता है। सरकार द्वारा इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कोई आय सीमा भी निर्धारित नहीं की गई है।

क्या इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कोई शैक्षणिक योग्यता है?

हां छात्रों द्वारा इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आठवीं कक्षा में 55% अंक प्राप्त किए होने चाहिए। इस योजना का लाभ जारी रखने के लिए छात्रों को आगे की कक्षाओं में न्यूनतम 60% अंक प्राप्त किए होने चाहिए।

Leave a Comment