My Scheme Portal 2024: योजनाएं खोजें myscheme.gov.in व लॉगिन करें

सरकार द्वारा डिजिटलीकरण किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवाओं के अंतर्गत आवेदन करने के लिए ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा माय स्कीम पोर्टल लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से देश के नागरिक भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा इन योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से My Scheme Portal 2024 से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। आप हमारे इस लेख को पढ़कर इस पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने की प्रक्रिया से अवगत हो सकेंगे। इसके अलावा आपको पोर्टल का उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता आदि से संबंधित जानकारी भी प्रदान की जाएगी। तो आइए जानते हैं कैसे प्राप्त करें इस योजना का लाभ।

My Scheme Portal 2024

केंद्र सरकार द्वारा माय स्कीम पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से देश के नागरिक भारत सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। नागरिकों द्वारा लगभग 13 कैटेगरी की 203 योजनाओं के अंतर्गत घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। पहले यह आवेदन करने के लिए नागरिकों को विभिन्न पोर्टल पर जाना पड़ता था। लेकिन अब इस पोर्टल के माध्यम से सभी योजनाओं के अंतर्गत आवेदन किया जा सकेगा। इस पोर्टल के संचालन से योजनाओं के कार्यान्वयन मैं सरलता आएगी।

इसके अलावा नागरिक आसानी से आवेदन कर के योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। My Scheme Portal 2023 के संचालन से यह भी सुनिश्चित किया जा सकेगा की विभिन्न योजनाओं का लाभ सभी पात्र नागरिकों तक पहुंच रहा है या नहीं। यह योजना देश के नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने में कारगर साबित होगी। इसके अलावा इस योजना के संचालन से नागरिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनेंगे।

My Scheme Portal
My Scheme Portal

यह भी पढ़े: PM Modi Yojana

माय स्कीम पोर्टल 2024 का उद्देश्य

  • My Scheme Portal 2024 का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आवेदन करने के लिए एक पोर्टल उपलब्ध करवाना है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक 13 कैटेगरी की 203 योजनाओं के अंतर्गत घर बैठे आवेदन कर सकेंगे।
  • यह योजनाएं कृषि, शिक्षा, व्यापार, कौशल एवं रोजगार, खेल एवं संस्कृति आदि से जुड़ी होंगी।
  • आवेदन करने के लिए अब नागरिकों को किसी भी सरकारी कार्यालय में एवं किसी अन्य पोर्टल पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • इस योजना के संचालन से प्रणाली में पारदर्शिता आएगी तथा समय की भी बचत की जा सकेगी।

My Scheme Portal 2024 Key Highlights

योजना का नामMy Scheme Portal 2024
किसने आरंभ कीभारत सरकार
लाभार्थीभारत के नागरिक
उद्देश्यविभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आवेदन करने के लिए एक पोर्टल उपलब्ध करवाना
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
साल2024

My Scheme Portal 2024 के लाभ तथा विशेषताएं

  • केंद्र सरकार द्वारा माय स्कीम पोर्टल लांच किया गया है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से देश के नागरिक विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।
  • इसके अलावा इस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त की जा सकेगी।
  • नागरिक इस पोर्टल के माध्यम से 13 कैटेगरी की 203 योजनाओं के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।
  • यह योजनाएं कृषि, शिक्षा, व्यापार, कौशल एवं रोजगार, खेल एवं संस्कृति आदि से जुड़ी होंगी।
  • इस पोर्टल का संचालन मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी के माध्यम से किया जाएगा।
  • यह पोर्टल देश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाएगा।
  • इसके अलावा पोर्टल के संचालन से नागरिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनेंगे।
  • भ्रष्टाचार की दरों को भी इस पोर्टल के संचालन से घटाया जा सकेगा।
  • इसके अलावा इस पोर्टल के संचालन से समय एवं पैसे की भी बचत होगी।

यह भी पढ़े: लड़कियों के लिए सरकारी योजना 

माय स्कीम पोर्टल 2024 के अंतर्गत योजनाओं की श्रेणी

योजना की श्रेणीयोजनाओं की संख्या
कृषि ,ग्रामीण और पर्यावरण6
बैंकिंग ,वित्तीय सेवाएँ और बिमा31
व्यापार और उद्यमिता15
शिक्षण और अधिगम21
स्वास्थ्य और कल्याण19
आवास और आश्रय8
सार्वजनिक सुरक्षा, कानून और न्याय2
विज्ञान ,आई.टी एवं संचार3
कौशल और रोजगार17
सामाजिक कल्याण और सशक्तिकरण64
खेल और संस्कृति3
आवागमन और बनावट1
उपयोगिता और स्वच्छता13
पात्रता तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • सभी वर्ग के नागरिक इस पोर्टल का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • बैंक खाता विवरण आदि

My Scheme Portal 2024 पर आवेदन करने की प्रक्रिया

My Scheme Portal
My Scheme Portal
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खोलकर आएगा।
  • होम पेज पर आप 13 श्रेणियों से संबंधित योजनाएं देख सकेंगे।
  • आपको अपनी आवश्यकतानुसार श्रेणी पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर योजनाओं की लिस्ट खोल कर आ जाएगी।
  • आपको अपनी आवश्यकता अनुसार योजना पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपको पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको आवेदन की प्रक्रिया के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आवेदन की प्रक्रिया खुलकर आ जाएगी।
  • आप इस प्रक्रिया के अनुसार विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।

अपने लिए स्कीम तलाशने की प्रक्रिया

Find the best scheme
Find the best scheme
  • इस पेज पर आपको अपने जेंडर, मैरिटल स्टेटस एवं एज दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको नेक्स्ट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना राज्य एवं जिले का चयन करना होगा।
  • अब आपको अपनी कास्ट का चयन करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको अपने माइनॉरिटी स्टेटस देना होगा।
  • अब आपको स्टूडेंट स्टेटस देना होगा।
  • इसके बाद आपको एंप्लॉयमेंट स्टेटस देना होगा।
  • अब आपको अपने रोजगार से संबंधित जानकारी प्रदान करनी होगी।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर स्कीम से संबंधित जानकारी खुलकर आ जाएगी।
संपर्क विवरण देखने की प्रक्रिया
  • संपर्क विवरण देखने के लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • आपको कांटेक्ट अस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खोलकर आएगा।
  • इस पेज पर आप संपर्क विवरण देख सकेंगे।
My Scheme Portal 2024 FAQs
इस योजना को किसके द्वारा आरंभ किया गया?

इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से नागरिक विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।

नागरिकों द्वारा कितनी योजनाओं के लिए इस पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है?

नागरिकों द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से 13 कैटेगरी की 203 योजनाओं के अंतर्गत आवेदन किया जा सकता है। यह आवेदन करने का एवं नागरिकों को किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है।

क्या इन योजनाओं के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन भी किया जा सकता है?

हां इन योजनाओं के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए नागरिकों को विभाग कार्यालय में जाना होगा।

इस पोर्टल का संचालन किसके द्वारा किया जाता है?

इस पोर्टल का संचालन मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी के माध्यम से किया जाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है।

Leave a Comment