Sanchar Saathi Portal: खोये हुए मोबाइल को sancharsaathi.gov.in पर खोजे

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं मोबाइल फोन सभी नागरिकों की एक जरूरत बन गया है। जो नागरिकों को रोजमर्रा के कार्य में सहायता करता है। नागरिकों की विभिन्न प्रकार की जानकारियां मोबाइल में होती है। ऐसे में मोबाइल चोरी होने की स्थिति में नागरिकों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा संचार साथी पोर्टल लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिकों द्वारा अपने खोए हुए मोबाइल को ढूंढा जा सकता है। इसके अलावा उसको ब्लॉक भी किया जा सकता है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप कैसे Sanchar Saathi Portal पर पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा आपको इस योजना से जुड़े अन्य मुख्य जानकारियां जैसे कि इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं आदि से संबंधित जानकारी भी बताई जाएगी।

Sanchar Saathi Portal
Sanchar Saathi Portal

Sanchar Saathi Portal

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव जी के द्वारा संचार साथी पोर्टल launch किया गया है। इस portal के माध्यम से देश के नागरिकों द्वारा अपने खोए हुए मोबाइल को आसानी से ढूंढा जा सकता है। इसके अलावा नागरिकों द्वारा अपने चोरी हुए गए फोन को block भी किया जा सकता है। इस पोर्टल को world telecom day के अवसर पर 17 मई 2023 से आम नागरिकों के लिए संचालित कर दिया जाएगा। इसके अलावा इस portal के माध्यम से नागरिक यह भी जान सकेंगे कि आपके personal id पर कितने मोबाइल फोन, कितने सिम कार्ड एक्टिव हैं। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिकों द्वारा उन सभी मोबाइल नंबर को शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं जिन्हें किसी दूसरे शख्स ने अपने नाम से activate कराया है। जिसके पश्चात उस नंबर को बंद कर दिया जाएगा।

इसके अलावा नागरिकों द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से ऐसे number भी बंद करवाए जा सकते हैं उन्होंने खुद activate करवाए हैं लेकिन अब उसकी जरूरत नहीं है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को अनचाहे फोन और टेलीकॉम संबंधित डिटेल भी मिलेंगी। जिससे कि नागरिक फ्रॉड से भी सुरक्षित रह सके।

यह भी पढ़े: esanjeevaniopd.in 

संचार साथी पोर्टल का उद्देश्य

  • संचार साथी पोर्टल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को फोन खो जाने की स्थिति में मोबाइल फोन को ढूंढने की सुविधा उपलब्ध करवाना है।
  • इसके अलावा नागरिकों द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से अपने चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक भी किया जा सकता है।
  • जिससे नागरिकों की जानकारी को सुरक्षित रखा जा सकता है।
  • यह पोर्टल fraud कॉल्स को भी ट्रैक करेगा।
  • जिससे कि नागरिकों की वित्तीय जानकारी सुरक्षित रखी जा सकेगी।
  • इस पोर्टल के संचालन से देशभर के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार आएगा तथा वह सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनेंगे।

Sanchar Saathi Portal Key Highlights

योजना का नामसंचार साथी पोर्टल
किसने आरंभ कीकेंद्र सरकार
लाभार्थीभारत के नागरिक
उद्देश्यफोन खो जाने की स्थिति में फोन ढूंढने की सुविधा उपलब्ध करवाना
साल2024

Sanchar Saathi Portal के लाभ तथा विशेषताएं

  • संचार साथी पोर्टल को भारत सरकार द्वारा आरंभ किया गया है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से नागरिकों द्वारा अपने खोए हुए मोबाइल को आसानी से ढूंढा जा सकता है।
  • नागरिकों द्वारा इस पोर्टल का उपयोग करके अपनी चोरी किए गए फोन को ब्लॉक भी किया जा सकता हैं।
  • सरकार द्वारा इस पोर्टल को लांच 17 मई 2023 को वर्ल्ड टेलीकॉम डे के अवसर पर किया जाएगा।
  • नागरिकों द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से यह भी जाना जा सकता है कि उनकी पर्सनल आईडी पर कितने नंबर रजिस्टर्ड है।
  • उसके अलावा इस पोर्टल के माध्यम से अपने पर्सनल आईडी पर नंबर को ब्लॉक भी करवा सकते हैं।
  • नागरिकों को इस पोर्टल के माध्यम से फ्रॉड संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी जिससे कि नागरिक फ्रॉड से सुरक्षित रहें।

रजिस्टर्ड ऑनलाइन कनेक्शन चेक करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको संचार साथी पोर्टल की official website पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपकी screen पर एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको registered online connection check करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना mobile number दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Request for OTP के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा।
  • आपको इस OTP को OTP Box में दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको validate के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप पहले validate के विकल्प पर क्लिक करेंगे आपकी स्क्रीन पर आपके registered online connection से संबंधित जानकारी खुलकर आ जाएगी।

अपने खोए हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक करने की प्रक्रिया

  • खोए हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक करने के लिए आपको सबसे पहले संचार साथी पोर्टल की Official Website पर जाना होगा।
Sanchar Saathi Portal
Sanchar Saathi Portal
  • इसके बाद आपको CEIR service के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको block stolen/lost mobile के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी screen पर एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपको निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी।
    • Mobile Number
    • IMEI Number
    • Device Brand
    • Device Model
    • Mobile Purchase Invoice
    • Place where the device is lost/ stolen
    • Date when the device was lost
    • State
    • District
    • Registered Police Station
    • Police Complaint Number
    • Copy of Police Compliant
    • Owner Name
    • Address
    • Copy of ID Proof
    • Email ID
    • Mobile Number
  • इसके बाद आपको submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप खोए हुए mobile phone को ब्लॉक कर सकेंगे।
रिक्वेस्ट स्टेटस देखने की प्रक्रिया
  • रिक्वेस्ट स्टेटस देखने के लिए आपको होम पेज पर उपलब्ध check request status के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपको अपना एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब चेक स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी
FAQs
संचार साथी पोर्टल क्या है?

संचार सार्थी पोर्टल को केंद्र सरकार द्वारा आरंभ किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिकों द्वारा अपने खोए हुए मोबाइल फोन को ढूंढा जा सकता है। इसके अलावा नागरिक अपने चोरी हुए में मोबाइल फोन को बंद भी कर सकते हैं।

क्या नागरिकों द्वारा फोन मिल जाने के पश्चात अपने फोन को अनब्लॉक भी किया जा सकता है?

हां नागरिकों द्वारा फोन मिल जाने के बाद अपने फोन को अनब्लॉक भी किया जा सकता है। फोन को अनलॉक करने के लिए नागरिकों को पोर्टल पर रिक्वेस्ट करनी होगी।

इस योजना का संचालन किसके द्वारा किया जाएगा?

इस योजना का संचालन टेलीकॉम विभाग के माध्यम से किया जाएगा। सरकार द्वारा इस योजना को वर्ल्ड टेलीकॉम डे के अवसर पर लांच किया जाएगा।

कोई भी समस्या होने की स्थिति में कहां संपर्क कर सकते हैं?

कोई भी समस्या आने की स्थिति में नागरिकों द्वारा विभाग कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा अपनी समस्या ऑनलाइन भी दर्ज करवाई जा सकती है।

Leave a Comment