श्रम कल्याण योजना 2024: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व shramkalyan.mp.gov.in लॉगिन

सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण करने का निरंतर प्रयास किया जाता है। जिसके लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जाती हैं। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों को सामाजिक एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। आज हम आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जिसका नाम श्रम कल्याण योजना है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के श्रमिकों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आप कैसे Shram Kalyan Yojana के अंतर्गत अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके अलावा आपको इस योजना से जुड़ी अन्य मुख्य जानकारियां जैसे की पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि भी बताई जाएगी। तो यदि आप इस योजना का लाभ प्राप्त करने में रुचि रखते हैं तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

Table of Contents

Shram Kalyan Yojana 2024

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा श्रम कल्याण योजना आरंभ की गई है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना को कारखाना अधिनियम 1948 के अंतर्गत परिभाषित कारखाने तथा 10 या इससे अधिक कर्मचारी संख्या वाली वाणिज्यिक संस्थाओं में नियोजित श्रमिकों तथा उनके परिवार के कल्याण के लिए इस योजना को आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा पात्र नागरिकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। जिससे कि श्रमिकों का सामाजिक एवं आर्थिक विकास हो सके। यह योजनाएं श्रमिकों के जीवन स्तर को सुधारने में कारगर साबित होंगी। इसके अलावा इन योजनाओं के संचालन से श्रमिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनेंगे।

  • नागरिकों को Shram Kalyan Yojana के अंतर्गत श्रमिक सहायता पुरस्कार योजना, शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार योजना, कल्याणी सहायता योजना, छात्रवृत्ति योजना आदि जैसी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • श्रमिकों को इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वह घर बैठे official website के माध्यम से इन योजनाओं के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे। इस प्रक्रिया से समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता भी सुनिश्चित की जा सकेगी।
Shram Kalyan Yojana
Shram Kalyan Yojana

यह भी पढ़े: मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड 

श्रम कल्याण योजना 2024 का उद्देश्य

  • श्रम कल्याण योजना का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है।
  • इस योजना के माध्यम से सभी श्रमिकों की पहचान की जाएगी एवं सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी।
  • जिससे कि प्रदेश के श्रमिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सके इसके अलावा श्रमिकों के जीवन में भी सुधार आएगा।
  • नागरिकों को इन योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • सरकार द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया सरल बना दी जाएगी।

Key Highlights Of Shram Kalyan Yojana 2024

योजना का नामश्रम कल्याण योजना
किसने आरंभ कीमध्य प्रदेश सरकार
लाभार्थीमध्य प्रदेश के नागरिक
उद्देश्यश्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना
साल2024
राज्यमध्य प्रदेश
आवेदन का प्रकारऑनलाइन

श्रम कल्याण योजना 2024 अभिदय दर

अभिदायप्रतिवर्ष देय राशि
नियोजक का प्रति श्रमिक₹30/- प्रति छह महीना
प्रति श्रमिक₹10/- प्रति छह महीना
नियोजक का न्यूनतम अभिदय₹1500/- प्रति छह महीने

श्रम कल्याण योजना 2024 के अंतर्गत संचालित योजनाएं

विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता-

इस योजना के माध्यम से प्रदेश के श्रमिकों के बच्चों को विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी यह आर्थिक सहायता वास्तविक शिक्षण शुल्क तथा 40000 यूएस डॉलर की होगी।

कंप्यूटर परीक्षण योजना-

कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के माध्यम से बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी  यह आर्थिक सहायता कुल फीस का 50% या फिर अधिकतम ₹8000 होगा।

श्रमिक साहित्य पुरस्कार योजना-

श्रमिक साहित्य पुरस्कार योजना के अंतर्गत ₹5000 की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा इस योजना के अंतर्गत समृद्धि चिंदी प्रदान किया जाएगा।

उत्तम श्रमिक पुरस्कार योजना-

इस योजना के अंतर्गत श्रमिकों को ₹15000 की राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत श्रमिक का चयन समिति की अनुशंसा पर कल्याण आयोग के प्रस्ताव पर मान अध्यक्ष महोदय के अनुमोदन द्वारा किया जाएगा।

अनुग्रह सहायता योजना-

अनुग्रह सहायता योजना के माध्यम से किसी प्रकार की दुर्घटना के कारण कोई बीमारी हो जाने की स्थिति में या फिर मृत्यु हो जाने की स्थिति में श्रमिक को ₹5000 से लेकर ₹25000 तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। किसी भी प्रकार की बीमारी होने की स्थिति में चिकित्सक का पर्चा अस्पताल में कम से कम 24 घंटे भर्ती एवं डिस्चार्ज होने का प्रमाण पत्र रिपोर्ट दर्ज करना अनिवार्य होगा।

कल्याणी सहायता योजना-

कल्याणी सहायता योजना के माध्यम से लाभार्थी को किसी प्रकार की बीमारियां दुर्घटना में मृत्यु होने की स्थिति में पत्नी को ₹12000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी आर्थिक सहायता निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र जमा करने के 1 वर्ष के अंदर प्रदान की जाएगी। आर्थिक सहायता की राशि दो किस्तों में लाभार्थी के खाते में जमा की जाएगी।

अंतिम संस्कार हेतु सहायता योजना-

इस योजना के माध्यम से श्रमिक की मृत्यु होने की स्थिति में अंतिम संस्कार करने के लिए आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। यह आर्थिक सहायता ₹6000 की होगी। इस योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए मृत्यु दिनांक से 1 वर्ष के अंदर आवेदन करना अनिवार्य होगा।

विवाह सहायता योजना-

विवाह सहायता योजना के माध्यम से श्रमिकों के दो पुत्रियों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहायता ₹15000 प्रति बीघा की होगी। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए नागरिक को व्यवहारी से पूर्व निर्धारित प्रपत्र में आवेदन जमा करना होगा।

स्टेशनरी अनुदान योजना-

इस योजना के माध्यम से लाभार्थियों को रियायती दरों पर कॉपियों का वितरण किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत बच्चों को 10 कॉपी एवं 10 रजिस्टर्ड निर्धारित रियायती मूल्य पर प्रदान किए जाएंगे।

शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार योजना-

शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत 10वीं एवं 12वीं कक्षा एमपी बोर्ड में 75% अंक, सीबीएसई की परीक्षा में 85% अंक, एवं उच्च शिक्षा की परीक्षा में 70% अंक प्राप्त करने की स्थिति में ₹1500 से लेकर ₹25000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। आर्थिक सहायता की राशि सीधे लाभार्थी के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से वितरित की जाएगी।

शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना-

शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से औद्योगिक संस्थाओं एवं स्थापना में कार्यरत श्रमिकों के दो बच्चों को ₹1000 से लेकर ₹20000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहायता बच्चे की कक्षा के हिसाब से प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़े: NREGA Job Card List MP

पात्रता तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आवेदक श्रमिक मध्यप्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • लाभार्थी द्वारा उस संस्थान या स्थापना द्वारा श्रमिक का अभिनय नियमित रूप से जमा करवाया जा रहा है।
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी आदि

श्रम कल्याण योजना 2024 के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको श्रम कल्याण योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपकी screen पर home page खोलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपको पूछे गए सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज करनी होंगी।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को upload करना होगा।
  • इसके बाद आपको submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप श्रम कल्याण योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।

पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • पोर्टल पर login करने के लिए आपको home page पर उपलब्ध लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी screen पर एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना username, password तथा captcha code दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको login के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे।

योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया

  • योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको home page पर उपलब्ध योजनाएं के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपकी स्क्रीन पर निम्नलिखित option खुल कर आएंगे
    • मंडल द्वारा संचालित योजनाएं
    • संचालित आ कल्याणकारी योजनाओं का गतिविधियों की जानकारी
  • आपको अपनी आवश्यकतानुसार विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आप योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया
  • Report देखने के लिए आपको home page पर उपलब्ध रिपोर्ट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आप रिपोर्ट से संबंधित जानकारी देख सकेंगे।
ऑनलाइन भुगतान करने की प्रक्रिया
  • ऑनलाइन भुगतान करने के लिए आपको home page पर उपलब्ध श्रम कल्याण निधि के लिए online भुगतान करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज करनी होंगी।
  • अब आपको भुगतान से संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे।
संपर्क विवरण देखने की प्रक्रिया
  • संपर्क विवरण देखने के लिए आपको होम पेज पर उपलब्ध संपर्क के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आप संपर्क विवरण देख सकते हैं।
FAQs
इस योजना को किसके द्वारा आरंभ किया गया है?

इस योजना को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाता है।

क्या इस योजना का लाभ सभी वर्गों के श्रमिकों को प्रदान किया जाता है?

हां इस योजना का लाभ सभी वर्गों के श्रमिकों को प्रदान किया जाता है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए श्रमिकों को पंजीकृत होना अनिवार्य है।

कोई भी समस्या आने की स्थिति में कहां संपर्क कर सकते हैं?

कोई भी समस्या आने की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा अपनी समस्या ऑनलाइन भी दर्ज करवाई जा सकती है।

क्या योजनाओं के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन भी किया जा सकता है?

हां योजनाओं के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए नागरिकों को विभाग कार्यालय में जाना होगा।

Leave a Comment